Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist New Update: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने पर सम्मान राशि दी जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की थी। लेकिन अब 2025 में आई एक नई अपडेट से ये साफ हो गया है कि लगभग 2 लाख महिलाओं को इस बार की राशि नहीं मिल सकी है।
इसकी वजह है डाटा में गड़बड़ी और आधार से बैंक खाता लिंक न होना। इस समय जिन महिलाओं की राशि रोकी गई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने साफ कहा है कि जैसे ही वे जरूरी दस्तावेजों में सुधार कर लेंगी और प्रक्रिया पूरी कर लेंगी, उनकी राशि सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी। आइए जानते हैं इस नए अपडेट से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार से।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist New Update
मंईयां सम्मान योजना 7500 रूपये की राशि का वितरण शुरू हो चुका है और पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को लाभ मिला है जबकि दूसरे चरण में बाकी बचे 18 लाख महिलाओं को लाभ देना था, परंतु दूसरे चरण में केवल 16 लाख महिलाओं को राशि देने की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन उसमें से करीब 2 लाख महिलाओं का डाटा सही नहीं पाया गया है।
इन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, या फिर उनके दस्तावेजों में एक जैसी जानकारी नहीं मिल रही है। इसी वजह से इन लाभार्थियों की राशि होल्ड पर रख दी गई है। जैसे कि अगर किसी महिला का नाम आधार कार्ड और बैंक पासबुक में अलग-अलग है, या फिर उनका खाता नंबर गलत अपडेट हुआ है, तो ये सारी चीजें भुगतान में रुकावट बन जाती हैं। इसलिए अब सरकार द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद ही राशि दी जाएगी।
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 26 मार्च को सभी जिलों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिया है कि जिन लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, लेकिन अन्य जानकारी सही है, उन्हें जनवरी से मार्च तक की राशि देने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। इस निर्देश के मुताबिक, जिनका आधार लिंक है और डाटा सही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जाएगा। बाकी जिनका डाटा गलत है, उन्हें सही जानकारी देने और दस्तावेज़ों में सुधार करने को कहा गया है।
Maiya Samman Yojana: ये 5 प्रकार के लाभुकों को आज से 7500 रूपये मिलना शुरू
मंईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन प्रखंड स्तर हो रहा
झारखंड के हर जिले में प्रखंड स्तर पर लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पंचायत सचिव, सेविका, सहायक और अन्य सरकारी अधिकारी घर-घर जाकर दस्तावेज जांच रहे हैं। इसके अलावा महिला समूहों की भी सहायता ली जा रही है ताकि जल्दी से जल्दी सही जानकारी एकत्रित की जा सके।
भौतिक सत्यापन के दौरान महिलाओं द्वारा जमा किए गए दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि को एक-दूसरे से मिलाया जा रहा है। जिनमें अंतर पाया जा रहा है, उन्हें सुधार करने को कहा गया है।
कितनी महिलाओं को मिल चुका लाभ
राज्य सरकार ने दिसंबर 2024 तक लगभग 56.61 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया था। इसके बाद 2025 में होली से पहले लगभग 38.34 लाख महिलाओं को जनवरी से मार्च की राशि भेजी गई है। ये सभी वो लाभार्थी हैं जिनका डाटा पूरी तरह से सही पाया गया और जिनके बैंक खाते आधार से लिंक थे।
अब बचे हुए लाभार्थियों को जैसे ही सत्यापन पूरा होगा, उनके खाते में भी पैसा भेजा जाएगा। सरकार इस काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश में लगी हुई है ताकि किसी भी पात्र महिला को योजना का लाभ मिलने से वंचित न रहना पड़े।
अब पोस्ट ऑफिस में भी आ रहा 7500 रुपये, महिलाओं में दिखी खुशी की लहर
लाभार्थियों को अब क्या करना चाहिए?
अगर आप भी मंईयां योजना की लाभार्थी हैं और अब तक आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले ये जांचें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। अगर नहीं है, तो नजदीकी बैंक या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर लिंक करवा लें। इसके अलावा, अपने सभी दस्तावेजों की जानकारी को एक बार फिर से मिलाएं। अगर नाम, पता, जन्म तिथि आदि में कोई गड़बड़ी है, तो उसे सुधारें।
आप अपने प्रखंड कार्यालय या पंचायत भवन में जाकर जानकारी अपडेट करवा सकती हैं। जैसे ही आप अपना डाटा अपडेट करती हैं आपको मंईयां सम्मान योजना से लाभ मिल जाएंगे।इसके अलावा जिन लाभार्थियों का सत्यापन हो चुका है, उन्हें मार्च तक की राशि जल्द ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि सभी योग्य महिलाओं को उनका पैसा मिलेगा, लेकिन इसके लिए दस्तावेज और डाटा में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
निष्कर्ष
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक शानदार पहल है, जिससे लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। हालांकि इस बार डाटा मिसमैच और आधार लिंक की दिक्कतों की वजह से कुछ महिलाओं को राशि नहीं मिल पाई है, लेकिन सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जैसे ही सारी प्रक्रिया पूरी होगी, राशि सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी।
अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और पैसा नहीं आया है, तो तुरंत दस्तावेजों की जांच करवाएं और जरूरी सुधार करें। अगर आपको ये जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें ताकि बाकी महिलाओं को भी सही जानकारी मिल सके।