Maiya Samman Yojana 5000 Payment News: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। अब तक योजना के 9 चरणों में किस्त की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी है।
हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि अब 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में दी जाएगी। यह अपडेट खासकर उन महिलाओं के लिए है जिन्हें अप्रैल माह में 9वीं किस्त का भुगतान मिल चुका है। राज्य सरकार के अनुसार इस बार कुल 52 लाख महिलाओं को 10वीं और 11वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है।
लेकिन इस बार भी केवल उन्हीं महिलाओं को यह पैसा मिलेगा जो योजना की पात्रता को पूरी करती हैं और जिनका नाम सूची में शामिल है। इस लेख में हम जानेंगे कि इस बार किन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे, कब ट्रांसफर होगा पैसा और आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। तो अगर आप इस योजना के लाभार्थी महिला है तो लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana 5000 Payment News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 5000 Payment News |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी महिला | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
किस्त संख्या | 10वीं और 11वीं किस्त |
कुल राशि | ₹5000 एक साथ |
संभावित तारीख | 25 से 30 जून 2025 |
कुल लाभार्थी | लगभग 52 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के अंतर्गत 9वीं किस्त तक की राशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी है। हर किस्त में महिलाओं को ₹2500 की सहायता दी जाती है।
अब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है 10वीं और 11वीं किस्त की राशि को एक साथ देने का। यानी इस बार लाभार्थियों को ₹5000 सीधे खाते में भेजे जाएंगे। इस फैसले से उन महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें योजना के तहत अब तक नियमित भुगतान मिलता रहा है।
10वीं 11वीं क़िस्त के 5000 रुपये महिलाओं को इस दिन मिलेंगे
Maiya Samman Yojana 5000 Payment News
मंईया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि यानी कुल ₹5000 सिर्फ योग्य लाभार्थियों को ही दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि यह सहायता राशि जरूरतमंद और पात्र महिलाओं तक जल्द पहुंचे, ताकि वे इसका उपयोग अपने घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कर सकें।
इस बार योजना में कोई भी नया नाम नहीं जोड़ा गया है, केवल उन्हीं महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे जिनका नाम पहले से पंजीकृत सूची में है और जिन्होंने अप्रैल में ₹2500 की 9वीं किस्त प्राप्त की है।
सिर्फ इन 52 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये
मिली जानकारी के अनुसार इस बार मंईया सम्मान योजना के तहत लगभग 52 लाख महिलाओं को 10वीं और 11वीं किस्त की राशि दी जाएगी। यह महिलाएं वे हैं जिन्हें पहले से ही योजना का लाभ मिल रहा है और जिनके दस्तावेज पूरे तरीके से सही पाए गए हैं। अगर आपने योजना के तहत 9वीं किस्त प्राप्त की थी, तो तय मानिए आपको भी ₹5000 मिलने की पूरी संभावना है।
हालांकि, अगर किसी कारणवश आपकी पात्रता में कोई गड़बड़ी पाई जाती है या दस्तावेज अपडेट नहीं हैं तो भुगतान रोका भी जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि महिला लाभार्थी अपने आवेदन और बैंक विवरण की स्थिति जांचते रहें।
इन 10 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 7500 रुपये, नई अपडेट जाने यहां
इस दिन महिलाओ को मिलेंगे 5000 रूपये
Maiya Samman Yojana के तहत इस बार महिलाओं को जून महीने में दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलने जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, यह भुगतान 25 जून से लेकर 30 जून 2025 के बीच कभी भी किया जा सकता है। भुगतान पूरी तरह DBT के माध्यम से किया जाएगा, यानी लाभार्थी महिला के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में सीधे पैसे आएंगे।
अगर आपने अप्रैल में ₹2500 की राशि प्राप्त की थी और आपकी सभी जानकारी सही है, तो आप भी 25 से 30 जून के बीच ₹5000 की राशि प्राप्त कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana 5000 Payment के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही वह आयकर दाता होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता DBT से लिंक होना चाहिए तथा आधार कार्ड NPCI से लिंक होना आवश्यक है।
- महिला का नाम योजना की पात्रता सूची में दर्ज होना चाहिए जो ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा तैयार की गई हो।
- महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए और उसमें महिला या पति का नाम अवश्य दर्ज हो।
- जिन महिलाओं ने 9वीं किस्त की राशि प्राप्त की है, उन्हें ही 10वीं और 11वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
- किसी भी दस्तावेज में त्रुटि होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।