Maiya Samman Yojana 5000 New Update: 54 लाख महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, जाने नई अपडेट यहां

झारखंड की महिलाओं के लिए चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में Maiya Samman Yojana 5000 New Update के तहत यह जानकारी सामने आई है कि अब महिलाओं को ₹5000 की राशि एक साथ मिलेगी। खास बात यह है कि यह राशि 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में दी जाएगी।

लेकिन इस बार कुछ शर्तें भी तय की गई हैं, जो अगर पूरी नहीं हुईं तो महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मंईया सम्मान योजना के तहत 5000 रुपये कब और कैसे मिलेंगे, किसे मिलेंगे और क्या आपको इसका लाभ मिलेगा या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 5000 New Update Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 5000 New Update
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
किस्त संख्या9वीं और 10वीं किस्त
किस्त की राशि₹5000
लाभार्थियों की संख्यालगभग 54 लाख महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहारा देना है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को नियमित अंतराल पर वित्तीय सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर किस्त में 2500 रुपये दिए जाते हैं, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि महिलाओं को सीधे लाभ भी मिलता है। Maiya Samman Yojana 5000 New Update के तहत अब एक साथ दो किस्तें दी जाएंगी।

51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा

Maiya Samman Yojana 5000 New Update

इस बार मंईया सम्मान योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब योजना की 9वीं और 10वीं किस्त की राशि महिलाओं को एक साथ दी जाएगी, जो कि कुल ₹5000 की होगी। राज्य सरकार की ओर से इस प्रक्रिया को 18 मई से शुरू किया जा रहा है और पहले चरण में रांची समेत 12 जिलों की महिलाओं को इस लाभ का फायदा मिलेगा।

इसके बाद 1 से 2 दिनों के भीतर बाकी जिलों की महिलाओं को भी यह राशि भेजी जाएगी। Maiya Samman Yojana 5000 New Update को लेकर राज्य की महिलाएं काफी उत्साहित हैं, क्योंकि पहले इस राशि का वितरण किस्तों में होता था। लेकिन अब एक साथ ₹5000 की मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।

54 लाख महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये

मंईया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ कुछ महिलाओं को नहीं बल्कि पूरे राज्य की लगभग 54 लाख महिलाओं को मिलना है। यह संख्या दर्शाती है कि सरकार इस योजना को कितनी गंभीरता से लागू कर रही है और राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जो महिलाएं पहले से मंईया सम्मान योजना में पंजीकृत हैं और जिनका डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उनके खाते में सीधे ₹5000 की राशि भेजी जाएगी।

राज्य सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि जिन महिलाओं का दस्तावेज अधूरा या गलत होगा, उन्हें इस बार की राशि नहीं मिलेगी। इसलिए यह जरूरी है कि महिलाएं अपने दस्तावेजों की स्थिति जांच लें ताकि Maiya Samman Yojana 5000 New Update का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।

महिलाओं को आज से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू

एक साथ मिलेंगे 5000 या 12500 रूपये

मंईया सम्मान योजना से इस बार कुछ महिलाओं को ₹5000 ही नहीं बल्कि ₹12500 तक की राशि मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली थीं, जिनका अब एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। अगर किसी महिला को पिछली तीन किस्तों में ₹7500 नहीं मिला है और वह पात्र है तो इस बार उसे ₹12500 रुपये तक मिलने की संभावना है।

यह राशि बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि महिला का खाता DBT से जुड़ा हो और आधार से लिंक हो। Maiya Samman Yojana 5000 New Update के तहत यह एक बड़ी राहत है उन महिलाओं के लिए जिन्हें पिछली किस्तें नहीं मिली थीं।

किस्त की राशि दो चरणों में दी जाएगी

मंईया सम्मान योजना के किस्त का वितरण 18 मई से होने जा रहा है। संभवत: यह राशि 24 मई तक महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे।इस बार भुगतान प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो और देवघर जिलों की महिलाओं को राशि दी जाएगी।

इसके बाद दूसरे चरण में हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम की महिलाओं को ₹5000 की राशि प्राप्त होगी। यह दोनों चरण 18 मई से शुरू होकर 2 से 3 दिनों के भीतर पूरे हो जाएंगे। राज्य सरकार ने हर जिले के प्रशासन को निर्देश दे दिया है कि वो लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दें ताकि समय पर भुगतान हो सके।

बड़ी खुशखबरी! अगले 48 घंटे में खाते में जमा होंगे 5000 रूपये

Maiya Samman Yojana 5000 के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार राज्य की लाभार्थी महिलाओं को ₹5000 की राशि एक साथ दी जाएगी। लेकिन यह राशि योजना की पात्रता को पूर्ण करने वाली महिलाओं के खाते में जमा होंगे जो नीचे निम्नलिखित है –

  • लाभ के सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तभी लाभ की राशि प्राप्त होगी।
  • महिला के नाम से बैंक खाता होना जरूरी है और उसमें DBT चालू होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना चाहिए तभी 5000 रूपये की राशि प्राप्त होगी
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स दाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला ने मंईया सम्मान योजना में सही और पूरी जानकारी के साथ आवेदन किया हुआ होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 5000 Payment Status चेक कैसे करें?

₹5000 की राशि मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत आपके खाते में जमा हुई या नहीं? आप स्टेटस चेक कर इसकी जानकारी पा सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करें –

  • स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको Maiya Samman Yojana की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • आधिकारिक पोर्टल पर आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालना है।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसको दर्ज का पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन के बाद “Payment Status” या “किस्त की स्थिति” पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर स्टेटस चेक करना है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon