Maiya Samman Yojana 3rd Kist Payment Not Received: मंईयां सम्मान योजना की किस्त नहीं मिली तो करें ये काम, 10 मिनट में आएगा खाते में पैसे

Maiya Samman Yojana 3rd Kist Payment Not Received: झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य की माता और बहनों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि भुगतान करने के बाद 8 अक्टूबर को तीसरी किस्त का भी भुगतान राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में कर दिया गया है। परंतु राज्य में अभी भी लाखों महिलाएं हैं जिन्हें पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं।

साथ ही राज्य में ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्हें पहली, दूसरी किस्त मिल चुकी है लेकिन तीसरी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। यदि आपको मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो इसके क्या कारण हो सकते हैं? साथ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के किस्त के पैसे आप कैसे पा सकती है? इसकी संपूर्ण जानकारी आज के इस लेख के जरिए हम आपको बताने वाले हैं, तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 3rd Kist Payment Not Received Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana 3rd Kist Payment Not Received
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
वर्ष2024
किसने शुरू किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी झारखंड राज्य की माताएं एवं बहने
किस्त की राशि ₹1000
किस्त संख्या तीसरी किस्त
ऑफिशल वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215

Maiya Samman Yojana 3rd Kist Payment Not Received

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पहली, दूसरी और तीसरे किस्त का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा चुका है लेकिन अभी भी राज्य की लाखों महिलाएं और बेटियां योजना के लाभ से वंचित है और वह परेशान है कि उन्हें आखिरकार किस्त के पैसे क्यों नहीं मिल रहे हैं। यदि आप भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित है तो आपको बता दे कि अब आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

मंईयां सम्मान योजना के पैसे आपको क्यों नहीं मिल रहे हैं? इसकी जानकारी आज के इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे। उससे पहले बता दे की सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा 8 अक्टूबर को लोहारदागा नामक स्थान से मंईयां सम्मान के एक विशेष कार्यक्रम में 51 लाख से भी अधिक महिलाओं के बैंक खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

तीसरी किस्त के पैसे आपको मिले हैं या नहीं? यह आप स्टेटस चेक कर पता कर सकती हैं, और यदि किस्त के पैसे आपको नहीं मिली है? तो आप नीचे बताएं कार्यों को पूरा कर तीसरी किस्त के पैसे पा सकती है।

मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त 8 अक्टूबर को जारी हुई

मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त के पैसे राज्य सरकार द्वारा 8 अक्टूबर को सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में डाल दी गई है। तीसरी किस्त के पैसे लोहारदा में हुए मंईयां सम्मान योजना के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा 51 लाख से भी अधिक माताओं और बहनों के बैंक खाते में भेजी गई है।

जिस बात की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा खुद ट्विटर (X) के माध्यम से साझा किया गया है। बता दे की तीसरी किस्त के पैसे सरकार द्वारा नवरात्रि के मौके पर राज्य की महिलाओं और बेटियों के बैंक खाते में डाली गई है ताकि त्यौहार में उन्हें किसी भी प्रकार के आर्थिक समस्याओं का सामना करना न पढ़े।

मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना के तीसरी किस्त के पैसे उन सभी महिलाओं और बेटियों को मिल चुके हैं जिन्होंने आवेदन में कोई त्रुटि नहीं किया है एवं जो राज्य सरकार के सभी पात्रता को पूर्ण कर रही है। साथ ही तीसरी किस्त के पैसे उन माता एवं बहनों के बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा डाली गई है जिनका बैंक खाता, आधार कार्ड के साथ लिंक है।

झारखंड राज्य की रहने वाली 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाएं एवं बेटियां को तीसरी किस्त के पैसे मिले हैं, जिन महिलाओं और बेटियों के आवेदन को संबंधित अधिकारियों ने स्वीकृति प्रदान कर दिया है उन्हें भी तीसरी किस्त के पैसे मिल चुके हैं। तीसरे किस्त के पैसे आपको मिले हैं या नहीं? आप स्टेटस चेक कर पता 2 मिनट मे कर सकती हैं।

तीसरी किस्त पेमेंट स्टेटस चेक कैसे करें ऐसे

मंईयां सम्मान योजना के तीसरे की के पैसे राज्य की लाखों महिलाओं और बेटियों को मिल चुके हैं, साथ ही राज्य में ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें योजना से अभी तक एक भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। मंईयां सम्मान योजना के किस्त के पैसे आपको मिले हैं या नहीं? यह आप स्टेटस चेक कर पता कर सकती हैं।

आधिकारिक वेबसाइट स्टेटस चेक करने के विकल्प मौजूद नहीं है, तो ऐसे में आप ऑफलाइन तरीके से ही मंईयां सम्मान योजना के पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं। ऑफलाइन तरीके से स्टेटस चेक करने के लिए आपको नजदीकी बैंक में जाना होगा, जहां से आपको पता चलेगा कि आपको मंईयां सम्मान योजना के पहली, दूसरी ओर तीसरी किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं।

साथ ही साथ बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले टोल फ्री नंबर पर कॉल कर भी आप मंईयां सम्मान योजना के किस्त की जानकारी पा सकती है। इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना के किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका और एक है जो की है नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे आदि का यदि आप इस्तेमाल करती हैं तो इसके जरिए भी आप पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना के किस्त के पैसे नहीं मिले, अब क्या करें

मंईयां सम्मान योजना की पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के पैसे यदि आपको अभी तक नहीं मिले हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं साथ ही यदि आपको पहली, दूसरी किस्त मिल चुकी है और तीसरी किस्त की राशि नहीं मिली है तो ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पहली, दूसरी किस्त मिली है तो तीसरी किस्त के पैसे भी आपको एक-दो दिनों के अंदर मिल जाएगी।

और यदि आपको मंईयां सम्मान योजना के पहली, दूसरी और तीसरी एक भी किस्त के पैसे नहीं मिले हैं तो ऐसे में सबसे पहले आपको अपना स्टेटस चेक करवाना है। स्टेटस चेक आप CSC केंद्र के माध्यम से करवा सकती हैं। स्टेटस चेक करने के अलावा महिलाएं नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय के माध्यम से लिस्ट में अपना नाम चेक करें, राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पात्र महिलाओं के साथ-साथ पेमेंट फैलियर लिस्ट जारी किया गया था।

सब कुछ सही होने पर भी यदि आपको मंईयां सम्मान योजना के किस्त के पैसे नहीं मिल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा। ऐसे में आप बैंक जाकर अपने बैंक का खाता को आधार से लिंक करें, जैसे ही आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर लेंगे तो आपको मंईयां सम्मान योजना के किस्त के रुके हुए पैसे प्राप्त हो जाएंगे।

सारे कार्य करने की पश्चात भी यदि आपको अपने समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है तो ऐसी स्थिति में आप मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी की गई टोल फ्री नंबर पर आप कॉल कर अपनी समस्या के बारे में बताएं, जिसके बाद आपकी समस्या पर कार्य किया जाएगा और आपको योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon