मंईयां सम्मान योजना पर नया अपडेट, लाभुकों के खाते में आएंगे 2 किस्त के पैसे एक साथ

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अब लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की बकाया राशि फरवरी महीने में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

जी हां फरवरी महीने में महिलाओं को दो किस्त के पैसे प्राप्त होंगे जनवरी महीने के किस्त अभी तक महिलाओं को प्राप्त नहीं हुई है यह पैसे महिलाओं को फरवरी महीने में प्राप्त होंगे जिस पर नई अपडेट आ चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है नई अपडेट?

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर जिलों में आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान कई गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। सभी जिलों में आवेदन के सत्यापन और आधार से बैंक खाता जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से लाभुकों को जनवरी की राशि नहीं मिल पाई थी।

अगर यह प्रक्रिया फरवरी में पूरी हो जाती है, तो लाभुक महिलाओं को एक साथ दो महीने की राशि दी जाएगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना की राशि जिलों को पहले ही आवंटित कर दी गई है, जिससे सत्यापन पूरा होते ही भुगतान किया जा सके।

बैंक खाते को आधार से जोड़ने की समय-सीमा बढ़ी

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत बैंक खाते को आधार से जोड़ने की समय-सीमा पहले दिसंबर तक थी, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए सरकार ने इस समय-सीमा को 31 मार्च तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो जाएगी। सत्यापन के बाद 2 महीनों की लंबित राशि एक साथ दी जाएगी।

किस्त के पैसे कब तक मिलेंगे?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन और आधार से बैंक खाता जोड़ने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशि ट्रांसफर की जाएगी।ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ कार्यालय और शहरी क्षेत्र में सीओ कार्यालय आवेदन जमा कर सत्यापन कर रहे हैं।

अगर यह प्रक्रिया फरवरी के अंत तक पूरी हो जाती है, तो लाभार्थियों के खाते में दो महीने की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। कुल मिलाकर जनवरी और फरवरी महीने की किस्त मिलकर महिलाओं को एक साथ पैसे मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹5000 जमा किए जाएंगे।

6वीं किस्त का आदेश जारी, इस दिन मिलेंगे 2500 रूपये

मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट में नाम चेक करें

मंईयां सम्मान योजना के पैसे उन महिलाओं की खाते में जमा होंगे जिनका नाम इस योजना के लाभार्थी सूची में शामिल होगा तो अगर आप लिस्ट को चेक करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं –

  • सबसे पहले आपको झारखंड सरकार द्वारा जारी मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको मंईयां सम्मान योजना के सेक्शन में क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्थिति जांचें।
  • अगर आपका नाम सूची में है, तो आपको योजना का लाभ मिलेगा।

क्या करें अगर राशि नहीं मिले?

अगर आपको अभी तक मंईयां सम्मान योजना राशि नहीं मिली है, तो –

  • अपने बैंक खाते की स्थिति चेक करें और सुनिश्चित करें कि खाता सक्रिय है।
  • इसके अलावा योजना की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क करें।
  • निकटतम CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर अपनी स्थिति की जांच करें।
  • राज्य हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त करें।
  • अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना सुनिश्चित करें, क्योंकि बिना आधार लिंक के भुगतान संभव नहीं होगा।

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है। नए अपडेट के तहत लाभुकों को 2 महीने की राशि एक साथ दी जाएगी, लेकिन इसके लिए सत्यापन प्रक्रिया और आधार लिंकिंग पूरी करना अनिवार्य होगा।

अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अपने बैंक खाते पर नजर बनाए रखें और यदि किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क करें। जैसे ही आपके खाते में किस्त के पैसे आते हैं आपको SMS प्राप्त होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon