Maiya Samman Yojana 2500 New Update: 11 दिसंबर – ₹2500 नहीं मिला, यहां जानें अब किस दिन मिलेंगे पैसे

Maiya Samman Yojana 2500 New Update: मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है। 11 दिसंबर को राज्य की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ₹2500 की किस्त की राशि मिलने वाली थी लेकिन राज्य की महिलाओं को नहीं प्राप्त हुई।

मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 की किस्त को लेकर एक नई अपडेट आई है जिसकी जानकारी आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे। साथ ही इस लेख में हम आपको मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 की किस्त आपको बैंक खाते में कब तक ट्रांसफर की जाएगी? इसकी भी जानकारी इस पोस्ट में बताने वाले हैं तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 2500 New Update Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 2500 New Update
योजना का नाममंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
किस्त की राशि ₹2500
किस्त संख्या 5वी किस्त
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana 2500 New Update

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अब तक 4 किस्त से ₹4000 प्राप्त हो चुके हैं। वहीं राज्य की लाखों महिलाएं 5वी किस्त का इंतजार कर रही है। लंबे समय से 5वी किस्त का इंतजार करने के बाद राज्य सरकार द्वारा 5वी किस्त की तिथि पहले 5 दिसंबर जारी किया गया था।

फिर इस किस्त की तिथि को बदलकर 11 दिसंबर किया गया था, लेकिन 11 दिसंबर को राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 की राशि प्राप्त नहीं हुई। अब मंईयां सम्मान योजना के 5वी किस्त की राशि राज्य की महिलाओं को कब प्राप्त होगी एवं राज्य की महिलाओं को 11 दिसंबर को 5वी किस्त में ₹2500 की राशि प्राप्त क्यों नहीं हुई? इसकी जानकारी हमने नीचे बताई है।

इन महिलाओं को मिलेंगे 5वी किस्त में 2500 रूपये, लिस्ट हुई जारी

इस कारण महिलाओं को 11 दिसंबर को नहीं मिला 2500 रूपये

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों दिसंबर माह की ₹2500 का बेसब्री से इंतजार है। राज्य सरकार द्वारा 11 दिसंबर को लाभुकों के बैंक खाते में ₹2500 की किस्त भेजे जाने की घोषणा की गई थी, परंतु मंगलवार शाम तक सामाजिक सुरक्षा विभाग के पास आवंटन नहीं पहुंचा, इस कारण फिलहाल राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 की किस्त भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।

महिलाओं को अब इस दिन मिलेंगे 2500 रूपये

11 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 की राशि न मिलने के बाद अब सवाल आता है राज्य की महिलाओं को ₹2500 की राशि कब प्राप्त होगी? तो बता दे की सरकार द्वारा जारी किए गए नए अपडेट के अनुसार आवंटन के बाद भुगतान में 2 से 3 दिनों का समय लगेगा।

विभाग से आवंटन आने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में पैसे पहुंचने में कम से कम 2 से 3 दोनों का समय लगेगा। ऐसे में राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹2500 की राशि 15 दिसंबर से मिलने की संभावना है।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana From PDF

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 2500 रूपये

अब सवाल आता है मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य के किन-किन महिलाओं को ₹2500 की किस्त प्राप्त होगी और किन महिलाओं को प्राप्त नहीं होगी। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की किन महिलाओं को पैसे नहीं मिलेंगे? इसकी जानकारी हमने नीचे दी है –

  • जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है उन्हें ₹2500 की किस्त नहीं मिलेगी।
  • यदि आपका आवेदन रिजेक्ट हो चुका है तो भी आपको ₹2500 की किस्त नहीं मिलेगी।
  • पेंशन योजना का लाभ पहले से भी उठा रही है महिलाओं को भी ₹2500 की किस्त नहीं मिलेगी।
  • जिन महिलाओं का उम्र 1 दिसंबर 2024 को 50 वर्ष पूरा हो चुका है उन्हें भी ₹2500 नहीं मिलेंगे।
  • EPF धारी महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 नही मिलेंगे।
  • महिला या महिला के परिवार का कोई सदस्य अगर टैक्स का भुगतान करता है तो ₹2500 नहीं मिलेंगे।
  • सरकारी नौकरी में कार्यरत महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना से ₹2500 नहीं मिलेंगे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon