Maiya Samman Yojana 2500 Nahi Mila: SMS आया लेकिन 2500 रूपये नहीं मिला, जानें कारण और कैसे मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana 2500 Nahi Mila: मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक नई अपडेट आ रही है। नई अपडेट के अनुसार लाखों महिलाओं को ₹2500 का SMS प्राप्त होने के बाद भी उन्हें अभी तक किस्त के पैसे प्राप्त नहीं हुए है। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और महिलाओं के खाते में कब तक ₹2500 जमा हो जाएंगे? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे।

यदि आपके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना के ₹2500 की किस्त जमा नहीं हुई है तो आज के इस पोस्ट के जरिए आप जान सकती कि आपके खाते में कब तक पैसे जमा होगें और आप आगे क्या कार्य करें ताकि आपको यह पैसे प्राप्त हो जाए। यदि आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला हैं तो आप इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 2500 Nahi Mila

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹2500 की किस्त ट्रांसफर करने के साथ ही एक SMS भेजा जा रहा है। जिसमें बैंक खाते में ₹2500 जमा होने की जानकारी दी जा रही है। लेकिन लाखों महिलाओं को SMS तो प्राप्त हुआ है लेकिन उनके खाते में अभी तक ₹2500 जमा नहीं हुऐ है जिसके लिए महिलाएं बहुत ही ज्यादा परेशान है।

SMS को आप नीचे देख सकती हैं, कुछ इस प्रकार का SMS सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को भेजा जा रहा है लेकिन किस्त के पैसे नहीं मिलने के कारण महिलाएं बहुत ही ज्यादा परेशान है। यदि आपको भी SMS प्राप्त हुआ है और पैसे नहीं मिले हैं तो पैसे क्यों नहीं मिले हैं? इसकी जानकारी हमने आगे पोस्ट में बताई है।

PHOTO

मंईयां सम्मान योजना से 2500 रूपये मिलना शुरू

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा राज्य की सभी 24 जिलों के 2 लाख महिलाओं को 4 जनवरी को ही ₹2500 की किस्त भेजा गया है और बाकी के महिलाओं को 6 जनवरी के पैसा भेज दिया गया है। बता दें कि 56.61 लाख लाभुको को ₹2500 की किस्त के लिए सरकार द्वारा 1415.44 करोड रुपए भेजा गया है।

अभी तक 2500 रूपये नहीं मिला तो करें ये काम, तुरंत आएगा खाते में पैसे

SMS आया लेकिन पैसा नहीं मिला

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक SMS भेजो जा रहा है जिसमें मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि जमा होने की जानकारी दी जा रही है। लाखों महिलाओं को SMS प्राप्त हुआ है लेकिन ₹2500 प्राप्त नहीं हुए है।

बता दे की वर्तमान समय में सरकार द्वारा भेजी गई मंईयां सम्मान योजना की ₹2500 की किस्त को DBT और सीधे बैंक खाते के भेजा गया है। इसके बाद अगली किस्त से महिलाओं को DBT के तहत किस्त की राशि प्राप्त होगी। ऐसे में यदि आपको SMS प्राप्त हो चुका है और यदि किसी कारण किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है

तो ऐसी स्थिति में हो सकता है आपके किसी दूसरे बैंक खाते में पैसे जमा हो गई होगी। तो आप अपने सभी बैंक खाते को चेक करें की आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना के पैसे आए हैं या नहीं। यदि पैसे नहीं आए हैं तो अगले 3 दिनों के अंदर यह राशि आपके खाते में जमा हो जाएगी।

इसके अलावा सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के पेमेंट लिस्ट को भी जारी किया गया है जिसमें आप अपना नाम चेक कर पता कर सकती हैं कि आपके खाते में किस्त की राशि ट्रांसफर की गई है या नहीं। यदि नहीं तो आपके खाते में किस कारण पैसे नहीं भेजे गए हैं यह आप लिस्ट चेक कर जान सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना पेमेंट लिस्ट

मंईयां सम्मान योजना की पेमेंट लिस्ट को आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय के संबंधित अधिकारी या फिर ब्लॉक कार्यालय जाकर चेक कर सकती हैं। मंईयां सम्मान योजना का पेमेंट जारी होने के साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में पेमेंट लिस्ट को भेज दिया गया है। आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या नजदीकी ब्लॉक कार्यालय से पेमेंट लिस्ट को चेक कर जान सकते हैं आपके खाते में पैसे आया हैं या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon