Maiya Samman Yojana 2025 New Update: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत उन महिलाओं को जल्द ही आर्थिक सहायता मिलेगी, जिनका सत्यापन और आधार सीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सरकार ने इस योजना के तहत लाभुकों के खाते में सीधे राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनवरी और फरवरी माह की बकाया राशि भी एक-दो दिनों में हस्तांतरित होने की संभावना है।
सरकार ने मार्च तक की राशि सभी जिलों को भेज दी है, जिससे लाभुकों को जल्द ही राहत मिलेगी। साथ ही, संभावना जताई जा रही है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी सरकार महिलाओं को तोहफा दे सकती है और राशि का भुगतान कर सकती है।
महिलाओं के सत्यापन की प्रक्रिया जारी
महिला एवं समाज कल्याण विभाग ने फिलहाल सत्यापित लाभुकों के खातों में ही राशि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। जिन महिलाओं का अभी तक सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। जैसे-जैसे सत्यापन कार्य पूरा होगा, वैसे-वैसे अन्य महिलाओं के खाते में भी राशि भेजी जाएगी।
जिन महिलाओं के दस्तावेजों में त्रुटियां पाई गई हैं या जो योजना की पात्रता में नहीं आतीं, उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार लगभग 40 लाख महिलाओं का सत्यापन हो चुका है। और लगभग 1 लाख महिलाओं के आवेदन निरस्त किए गए हैं। अन्य लाभुकों का सत्यापन अभी जारी है।
राज्य सरकार ने विधानसभा में घोषणा की थी कि होली से पहले लाभुकों को जनवरी और फरवरी की राशि दी जाएगी। हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर देरी का आरोप लगाया था। संभावना है की होली से पहले महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की राशि जमा की जाएगी।
इस कारणों से नहीं मिल रही महिलाओं को किस्त के पैसे, जानिए 2025 के नए नियम
सरकार का बड़ा बजट आवंटन
राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 13,363.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि कई अन्य विभागों के कुल बजट से भी अधिक है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार इस योजना को प्राथमिकता दे रही है और अधिक से अधिक महिलाओं तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
मंईयां सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं –
- महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए।
- जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, वे मार्च 2025 तक अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर कर लाभ प्राप्त कर सकती है।
निष्कर्ष
मंईयां सम्मान योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है। सरकार लगातार इस योजना के तहत लाभुकों को सहायता प्रदान कर रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही अन्य महिलाओं के खातों में भी राशि भेजी जाएगी।अगर आप मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो जल्द ही अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं और अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करें।
उम्मीद करते हैं यह हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर कोई यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्त रिश्तेदारों के साथ साझा करें एवं इसी प्रकार की और जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से जुड़े रहे हैं, धन्यवाद।