Maiya Samman Yojana 16th Installment: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी आई है। मंईयां सम्मान योजना की 16वी क़िस्त को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दिवाली के मौके पर 15वीं किस्त जारी होने के बाद अब महिलाएं 16वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
यह योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब नवंबर महीने में सरकार की ओर से 16वीं किस्त जारी की जाएगी, जिससे हजारों महिलाओं के खातों में फिर से राहत की राशि पहुंचेगी।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Date
मंईयां सम्मान योजना की 16वी क़िस्त को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई है कि नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह तक महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा सकती है। अनुमान के अनुसार 17 नवंबर से 22 नवंबर 2025 के बीच भुगतान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
सरकार की ओर से जल्द ही आधिकारिक सूचना भी जारी की जा सकती है। जिन महिलाओं ने सभी जरूरी प्रक्रिया जैसे कि भौतिक सत्यापन और DBT एक्टिव कर लिया है, उनके खाते में किस्त की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।
16वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
मंईयां सम्मान योजना की 16वी क़िस्त में उन महिलाओं के लिए दोहरी खुशी की खबर है जिन्हें पिछली किस्त यानी 15वीं का भुगतान नहीं मिला था। ऐसी महिलाओं को सरकार की ओर से इस बार ₹5000 की राशि दी जाएगी।
यानी 15वीं और 16वीं दोनों किस्तों का पैसा एक साथ मिलेगा। वहीं जिन महिलाओं को पिछली किस्त पहले ही मिल चुकी है, उनके बैंक खाते में इस बार सामान्य ₹2500 की राशि भेजी जाएगी।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास वैध निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदिका की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस योजना की पात्र मानी जाएगी।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में किसी भी सदस्य का नाम सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही वह इनकम टैक्स दाता हो।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT सुविधा एक्टिव होनी चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में पहुंच सके।
- जिन महिलाओं का आवेदन पहले होल्ड पर था, उन्हें अपने दस्तावेज और भौतिक सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करवाना होगा।
Also Read :- गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख, ऐसे करे आवेदन
Maiya Samman Yojana 16th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर “Login” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर आपको क्लिक करना है।
- अब नया पेज खुलेगा जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP प्राप्त करें पर क्लिक करना होगा।
- अब OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी मंईयां सम्मान योजना की 16वी क़िस्त का स्टेटस दिख जाएगी।
- अगर आपका नाम या भुगतान स्थिति नहीं दिख रही है, तो अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवाएं या नजदीकी ग्राम पंचायत/आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करें।
- इसके अलावा जब राशि आपके खाते में आएगी तो आपको SMS अलर्ट के जरिए सूचना मिल जाएगी।
 
			