Maiya Samman Yojana 11th Kist Update: 11वीं किस्त के सभी महिलाओं के खाते में ₹5000 होंगे जमा, जानें जरूरी अपडेट

Maiya Samman Yojana 11th Kist Update: झारखंड सरकार की तरफ से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में राहत की किरण बन चुकी है। हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे वे घर-परिवार की जरूरतों को थोड़ा बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। अब इस योजना से जुड़ी एक और बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है।

जुलाई महीने में जहां कुछ महिलाओं को 10वीं किस्त की राशि मिल गई है, वहीं जिनके खाते में अब तक पैसा नहीं पहुंचा, उन्हें अब डबल किस्त की राशि प्राप्त होगी। अगर आपने दस्तावेज सही तरीके से अपडेट करवा रखे हैं और बैंक खाते में DBT एक्टिव है, तो जल्द ही आपको Maiya Samman Yojana 11th Kist के साथ पिछली यानी 10वीं किस्त भी एक साथ मिलने वाली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं के खाते में जुलाई के पहले हफ्ते तक 10वीं किस्त नहीं आई, उन्हें इस महीने के आखिरी सप्ताह तक ₹5000 की राशि दी जाएगी। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं जिन्हें समय रहते पूरा करना जरूरी है। आइए जानते हैं मंईयां सम्मान योजना के नए अपडेट, पात्रता शर्तें और किन कारणों से कुछ महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा और कब तक महिलाओं को 11वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।

मंईया सम्मान योजना क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो गरीब वर्ग से आती हैं और जो राज्य द्वारा तय पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं। योजना की शुरुआत से अब तक लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है और यह क्रम लगातार जारी है।

अप्रैल 2025 में योजना की 10वीं किस्त जारी की गई थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से कई महिलाओं को यह राशि नहीं मिल सकी। सरकार ने अब घोषणा की है कि जुलाई में जब Maiya Samman Yojana 11th Kist ट्रांसफर की जाएगी, उसी के साथ अप्रैल वाली 10वीं किस्त भी उन महिलाओं को एक साथ मिलेगी जिनका DBT, eKYC और फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा है।

नहीं आई 10वीं किस्त के 2500 रूपये तो करें ये 3 जरूरी काम, तुरंत आएगा पैसा

Maiya Samman Yojana 11th Kist Update

सरकार की तरफ से हाल ही में जो अपडेट जारी किया गया है, उसके मुताबिक जिन महिलाओं के खाते में 10वीं किस्त की राशि अभी तक नहीं आई है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार जुलाई के आखिरी सप्ताह में Maiya Samman Yojana 11th Kist के साथ-साथ 10वीं किस्त की बकाया राशि भी भेजने वाली है। यानी कि एक साथ ₹5000 की राशि महिलाओं को दी जाएगी।

हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं महिलाओं के लिए है जिनकी आवेदन स्थिति एक्टिव है, बैंक खाता DBT से लिंक है और आधार वेरिफिकेशन पूरी तरह सफल है। सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार सिस्टम से बाहर चल रही या अपूर्ण दस्तावेज वाली आवेदिकाओं को लाभ नहीं मिलेगा।

11वीं किस्त में महिलाओं के खाते में ₹5000 होंगे जमा

जुलाई महीने के अंत तक Maiya Samman Yojana 11th Kist के रूप में महिलाओं को एक साथ ₹5000 मिलने वाले हैं। यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी, जिनके खाते में तकनीकी कारणों से 10वीं किस्त नहीं आई थी। अब सरकार उन्हें डबल पेमेंट देने की योजना पर काम कर रही है। अगर आपने पहले ही सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट करवा लिए हैं और आपका नाम लाभार्थियों की एक्टिव सूची में है, तो आप निश्चिंत रहें।

बहुत जल्द आपके बैंक खाते में ₹2500 की दो किस्तों का कुल ₹5000 ट्रांसफर किया जाएगा। यह पैसा आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा, जिसकी जानकारी आपको मैसेज या बैंक पासबुक के जरिए मिल जाएगी। अगर आपको अभी तक पैसा नहीं मिला है, तो 31 जुलाई तक इंतजार करें और बीच में अपने बैंक व CSC सेंटर से स्टेटस चेक करते रहें।

इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे लाभ

राज्य सरकार ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ वही महिलाएं 11वीं और पिछली किस्त की राशि पा सकेंगी जो पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करती हैं। जिन महिलाओं की DBT सेवा बंद है या जिनका eKYC अभी भी पेंडिंग है, उन्हें इस बार भी भुगतान नहीं किया जाएगा। इसी तरह जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन अब तक नहीं हुआ है, उनका नाम लाभार्थियों की लिस्ट से हटा दिया गया है।

कई बार महिलाएं आवेदन तो कर देती हैं लेकिन आवेदन में गलती या अधूरे डॉक्युमेंट की वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है। इस बार भी ऐसे मामलों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इसलिए अगर आप वंचित हैं तो तुरंत ब्लॉक या पंचायत कार्यालय जाकर सुधार प्रक्रिया पूरी करें। देर करने पर आप इस बार भी राशि से चूक सकती हैं।

नहीं आया 2500 रुपये? तो आज ही करें ये दस्तावेज जमा, 24 घंटे में मिलेगी राशि

Maiya Samman Yojana 11th Kist के लिए पात्रता

  • महिला आवेदक झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए और न ही इनकम टैक्स देता हो।
  • आवेदिका के परिवार के नाम पर कोई भी चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए और उसमें DBT सेवा चालू होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
  • e-KYC और फिजिकल वेरिफिकेशन दोनों पूरा होना चाहिए।
  • महिला का नाम पंचायत या नगर निकाय द्वारा जारी पात्रता सूची में होना अनिवार्य है।
  • आवेदन में कोई भी गलती या अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर किस्त रोकी जा सकती है।

अगर आपने ऊपर बताए गए सभी शर्तें पहले ही पूरी कर दी हैं, तो जल्द ही आपके खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। और अगर अब तक कुछ प्रक्रियाएं पेंडिंग हैं, तो आज ही सुधार करवाएं और मौका न गंवाएं, क्योंकि Maiya Samman Yojana 11th Kist के तहत डबल पेमेंट का यह आखिरी अवसर हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon