Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Rejected List: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने में ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है। अब तक 9 किस्तों में लाखों महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर की जा चुकी है, और अब सभी की निगाहें 10वीं और 11वीं किस्त पर टिकी हैं, जिनकी राशि ₹5000 एक साथ दी जानी है।
हालांकि इस बार एक बड़ा बदलाव सामने आया है। लाखों महिलाओं की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि नहीं दी जाएगी और सरकार ने इसकी rejected list भी जारी कर दी है। यह लिस्ट उन महिलाओं की है जिनके दस्तावेज या खाते में कोई न कोई तकनीकी या पात्रता संबंधी त्रुटि पाई गई है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से महिलाओं को ₹5000 की यह राशि नहीं मिलेगी, Rejected List कैसे चेक करें और पात्रता क्या है। अगर आप भी Maiya Samman Yojana के लाभार्थी हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक लोक-कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत हर योग्य महिला को ₹2500 प्रति महीने की दर से आर्थिक मदद दी जाती है। अब तक कुल 9 किस्तों की राशि महिलाओं को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।
10वीं और 11वीं किस्त की प्रक्रिया एक साथ की जा रही है, जिससे लाभार्थियों को ₹5000 की राशि एक साथ मिलेगी। यह सहायता राशि सीधे DBT माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। योजना में केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया जाता है जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता को पूरा करती हैं और जिनका बैंक खाता, आधार, राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपडेट रहते हैं।
10वीं किस्त को लेकर नया अपडेट! इस दिन भेजा जाएगा पैसा, जानिए किसे मिलेगा और किसे नहीं
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Rejected List
झारखंड राज्य सरकार ने 10वीं और 11वीं किस्त जारी करने से पहले एक बड़ी छंटनी की है, जिसमें कई महिलाओं को लाभ की सूची से बाहर कर दिया गया है। यह Rejected List उन महिलाओं के नाम की है जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है, या जिनका DBT खाता सक्रिय नहीं है। इसके अलावा आधार सीडिंग, NPCI लिंकिंग, बैंक खाता बंद होना, या पात्रता नियमों का उल्लंघन जैसे कई कारण हैं जिनकी वजह से इन्हें इस बार किस्त नहीं मिलेगी।
इस लिस्ट को पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और लोक सेवक कार्यालय में भेजा गया है ताकि महिलाएं आसानी से अपना नाम चेक कर सकें। साथ ही यह सूची ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध करवाई गई है। सरकार का उद्देश्य है कि केवल सही पात्र महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सके।
इनको नहीं मिलेगी 10वीं और 11वीं किस्त के ₹5000 की राशि
यदि किसी महिला का नाम Maiya Samman Yojana Rejected List में शामिल है, तो उन्हें इस बार की ₹5000 की संयुक्त राशि नहीं दी जाएगी। खासकर जिन महिलाओं ने आवेदन करते समय गलत या अधूरे दस्तावेज दिए थे, उनका DBT खाता निष्क्रिय था या आधार NPCI से लिंक नहीं था, उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है।
इसके अलावा जिनके पति या परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में हैं, या जिन्होंने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यदि किसी महिला के नाम राशन कार्ड में नहीं है, या बैंक खाता किसी और के साथ जॉइंट है, तो वह भी लाभ की पात्र नहीं मानी गई है। इसलिए योजना का लाभ उठाने से पहले सभी दस्तावेजों का सही होना अनिवार्य है।
सिर्फ इन 52 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, जाने आपको मिलेगा या नहीं
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए, न ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया गया हो।
- महिला या परिवार के किसी सदस्य के नाम पर कार या अन्य 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता व्यक्तिगत (Single) होना चाहिए, जिसमें DBT की सुविधा सक्रिय हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
- राशन कार्ड में महिला या उसके पति का नाम अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा तैयार की गई पात्रता सूची में मौजूद होना जरूरी है।
- सभी दस्तावेज जैसे आधार, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर अपडेटेड होने चाहिए।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Rejected List चेक कैसे करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम Rejected List में है या नहीं, तो आप इसके लिए दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला तरीका है अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र जाकर सूची देखना। इन स्थानों पर सरकार द्वारा भेजी गई Rejected List उपलब्ध कराई गई है।
दूसरा तरीका है ऑनलाइन माध्यम से चेक करना, जिसके लिए आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां लॉगिन करके “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन में जाकर आप आधार नंबर या आवेदन नंबर डालकर अपनी जानकारी देख सकते हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आप राहत की सांस ले सकते हैं, लेकिन अगर नाम शामिल है तो जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों को ठीक कराएं ताकि अगली किस्त से वंचित न रहें।