Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Update: अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, ऐसे करें स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Update: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” एक बार फिर चर्चा में है। अब तक राज्य की लाखों महिलाओं को 9 किस्तों में आर्थिक मदद दी जा चुकी है, और अब 10वीं और 11वीं किस्त को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले 24 घंटे में सभी पात्र महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

यह किस्त मई और जून महीने के लिए एक साथ दी जा रही है। जिन महिलाओं को पहले ₹2500 की 9वीं किस्त मिल चुकी है, उनके लिए यह एक और राहत की खबर है। इसके साथ ही जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली थी, उन्हें कुल ₹7500 की राशि भी भेजी जा रही है। इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Update से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जिसमें पात्रता, स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया और नया अपडेट शामिल है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Update Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Update
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, झारखंड
किस्त संख्या10वीं और 11वीं किस्त
भुगतान राशि₹5000 (दोनों किस्तों की कुल राशि)
ट्रांसफर की तिथि25 जून से शुरू, अगले 24 घंटे में पूर्ण भुगतान
लाभार्थियों की संख्यालगभग 52.20 लाख महिलाएं
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

अप्रैल माह में 9वीं किस्त के तहत ₹2500 की राशि दी गई थी। अब मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्त को मिलाकर ₹5000 की राशि एक साथ दी जा रही है। इसके अतिरिक्त जिन महिलाओं को अप्रैल की राशि नहीं मिली थी, उन्हें ₹7500 की तीन किस्तें भी दी जा रही हैं। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है।

12 जिलों की महिलाओं को आज से 10वीं और 11वीं किस्त के ₹5000 की राशि मिलना शुरू

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Update

राज्य सरकार द्वारा अब तक मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत 9 किस्तें दी जा चुकी हैं। 10वीं और 11वीं किस्त का भुगतान अब एक साथ किया जा रहा है। इस बार सरकार ने इस प्रक्रिया को तेजी से निपटाने का निर्णय लिया है ताकि लाभार्थी महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके।

यह भुगतान DBT माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजा जा रहा है। सरकार की तरफ से यह भी बताया गया है कि इस बार की किस्त उन महिलाओं के लिए भी राहत लेकर आई है जिन्हें पिछली बार किसी तकनीकी कारण से पैसा नहीं मिल पाया था।

अगले 24 घंटे में खाते में जमा होंगे ₹5000

मिली नई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने यह निर्देश दिया है कि अगले 24 घंटे के भीतर सभी पात्र महिलाओं के खाते में 10वीं और 11वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाए। इस प्रक्रिया की शुरुआत अगले कुछ घंटे में होने वाली है और महिलाओं को यह राशि जुलाई के पहले सप्ताह तक प्राप्त हो जाएगी।

जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार और NPCI से लिंक हैं और जिनका आवेदन पूरी तरह सत्यापित है, उन्हें यह राशि बिना किसी देरी के प्राप्त हो जाएगी। राज्य सरकार ने DBT सिस्टम को और भी मजबूत बनाकर ट्रांसफर की प्रक्रिया को पारदर्शी बना दिया है।

इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे पहले 5000 रुपये, फाइनल डेट जारी

इन महिलाओं को मिलेगा ₹5000 का लाभ

मंईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने अपने आवेदन में सही जानकारी दी है और जिनका नाम पंचायत या नगर निकाय की पात्रता सूची में है। इसके अलावा जिन महिलाओं की e-KYC, आधार लिंकिंग, NPCI मैपिंग और बैंक खाता पूरी तरह से सत्यापित हैं, उन्हें सीधे ₹5000 की राशि मिलेगी।

वहीं जिन महिलाओं ने पहले की किस्तें प्राप्त नहीं की थीं, उन्हें ₹7500 की राशि दी जा रही है। यदि किसी महिला के दस्तावेजों में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उनका भुगतान रोक दिया जाएगा और उन्हें सुधार करवाने के लिए पंचायत भवन या CSC सेंटर में संपर्क करना होगा।

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं जो नीचे है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
  • महिला या उसके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता हो।
  • महिला के परिवार के पास 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • बैंक खाता महिला के नाम पर होना चाहिए और उसमें DBT एक्टिव होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक और NPCI से मैप्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी का नाम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में शामिल होना चाहिए।
  • दस्तावेजों में किसी भी तरह की गलती या कमी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा किस्त रोकी जा सकती है।

52 लाख महिलाओं को मिलेगा मई महीने की किस्त, इस दिन जारी होगी राशि

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Check कैसे करें?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जैसे ही खाते में ₹5000 की राशि जमा होगी आपके मोबाइल पर SMS आएगा। SMS ना आने पर आप अपने बैंक खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपके खाते में राशि जमा हुई या नहीं! साथ ही आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं। इसके अलावा आप प्रखंड कार्यालय जाकर भी किस्त की जानकारी का सकती हैं।

वहीं आप ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर पेमेंट लिस्ट में भी अपना नाम चेक कर जान सकते हैं कि आपके खाते में राशि जमा हुई है या नहीं। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट से पेमेंट स्टेटस निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर चेक कर जान सकते हैं –

  • सबसे पहले मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर खुले पेज पर आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक कारण है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको दर्ज करना है।
  • सफल सत्यापन के बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और भुगतान की सभी जानकारी दिख जाएगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon