Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status: इन 12 जिलों की महिलाओं के खाते में पहुंचा 5000 रूपये, ऐसे करें स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना एक बार फिर से चर्चा में है, क्योंकि राज्य की लाखों महिलाओं के लिए दोहरी किस्त की खुशखबरी सामने आ चुकी है। इस योजना के तहत जिन लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल में 9वीं किस्त की राशि मिल चुकी है, उन्हें अब मई और जून महीने की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह प्रक्रिया 25 जून से शुरू कर दी गई है और 30 जून तक सभी पात्र महिलाओं को यह राशि प्राप्त हो जाएगी।

खास बात यह है कि इस बार भुगतान दो चरणों में किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को यह राशि दी जा रही है। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यहां हम आपको योजना की ताजा अपडेट, पात्रता, और स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, झारखंड
किस्त संख्या10वीं और 11वीं किस्त
राशिरूपये 5000 (मई और जून की किस्त)
ट्रांसफर की तारीख25 जून से 30 जून
लाभार्थीयों की संख्याकरीब 52.20 लाख महिलाएं
ऑफिशियल पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

मईया सम्मान योजना क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक आर्थिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत हर योग्य महिला को प्रतिमाह ₹2500 की सहायता राशि दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक 9 किस्तों के माध्यम से सरकार ने करोड़ों रुपये की राशि लाभार्थियों तक पहुंचाई है।

अप्रैल महीने में 9वीं किस्त की राशि जारी की गई थी और अब मई-जून की 10वीं और 11वीं किस्त को एक साथ ₹5000 के रूप में ट्रांसफर किया जा रहा है। यह योजना खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे वे घरेलू आवश्यकताओं, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यापार में इस पैसे का उपयोग कर सकें। योजना का लाभ उन्हें ही मिल रहा है जिनका नाम सरकार की अप्रूव्ड लिस्ट में शामिल है और जिनका DBT स्टेटस एक्टिव है।

आज से महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर, ऐसे करें स्टेटस चेक

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status

मंईया सम्मान योजना के तहत इस बार मई और जून की दो किस्तों को एक साथ भेजने का निर्णय लिया गया है। 10वीं और 11वीं किस्त के रूप में महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि दी जा रही है। यह राशि 25 जून से भेजी जा रही है और 30 जून तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

अगर आपने आवेदन सही ढंग से किया है, आपका आधार बैंक से लिंक है, और आपका नाम पात्रता सूची में है, तो आपके खाते में भी ₹5000 आने की पूरी संभावना है। अगर राशि नहीं आई है तो आप स्टेटस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या बैंक पासबुक अपडेट करवा कर देख सकते हैं।

इन 12 जिलों की महिलाओं को 5000 रूपये मिलना शुरू

राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बार Maiya Samman Yojana के अंतर्गत पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं के खातों में ₹5000 की राशि भेजी जा रही है। इन जिलों में जमशेदपुर, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो, रांची और देवघर शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं को सबसे पहले राशि प्राप्त हो रही है क्योंकि इनके आवेदन और दस्तावेज पहले ही सत्यापित हो चुके हैं।

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं की राशि निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करने वाली महिलाओं को दी जा रही है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
  • परिवार के किसी सदस्य के नाम चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT के लिए NPCI से मैप्ड होना चाहिए।
  • महिला का नाम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में होना अनिवार्य है।
  • दस्तावेजों में कोई गलती या कमी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा किस्त रोक दी जा सकती है।

10वीं और 11वीं किस्त के 5000 रूपये की राशि इनको नहीं मिलेंगे, जारी हुई नई रिजेक्ट लिस्ट

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Check चेक कैसे करें?

  • मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नए पेज पर आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें और प्राप्त OTP दर्ज कर सत्यापन करना है।
  • सत्यापन के बाद स्क्रीन पर आपकी भुगतान स्थिति और किस्तों की जानकारी दिखेगी।

अगर पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध नहीं हो तो पासबुक अपडेट करें या हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 से संपर्क करें। इसके अलावा आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर SMS के जरिए जानकारी पा सकते हैं साथ ही आप CSC केंद्र जाकर भी किस्त की जानकारी पा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon