Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Date: इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे पहले 5000 रुपये, फाइनल डेट जारी

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Date: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 10वीं और 11वीं किस्त की राशि जल्द ही उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है। जो महिलाएं लंबे समय से इस योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें अब मई और जून महीने की दो किस्तें एक साथ दी जायेगी, जिसकी कुल राशि ₹5000 बनती है।

राज्य सरकार ने पहले ही 9वीं किस्त अप्रैल में जारी कर दी थी और अब 10वीं व 11वीं किस्त के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू होगा। यह किस्तें सबसे पहले राज्य के 12 जिलों की लाभार्थी महिलाओं को दी जा रही हैं। आज का यह लेख उन्हीं महिलाओं के लिए खास है जो यह जानना चाहती हैं कि उन्हें यह राशि कब और कैसे मिलेगी, किस जिले की महिलाओं को पहले राशि मिलेगी और वह अपना नाम कैसे चेक कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Date Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Date
योजना का नाममंख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना
किस्त संख्या10वीं और 11वीं किस्त
कुल राशि₹5000 (₹2500 + ₹2500)
भुगतान तारीख25 जून से 30 जून 2025
जिलों की संख्याजम्शेदपुर, धनबाद, चतरा आदि
ऑफिशियल वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख महिला कल्याण योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देना है। योजना की शुरुआत के बाद से अब तक महिलाओं को लगातार किस्तों के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाती रही है।

अप्रैल महीने में इस योजना के तहत 9वीं किस्त की राशि जारी की गई थी और अब मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में दी जा रही है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। जिन महिलाओं का नाम पात्रता सूची में है और जिनका DBT स्टेटस एक्टिव है, उन्हें इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

दूसरे चरण में इन जिलों की महिलाओं के खाते में जमा होने लगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Date

मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि का भुगतान जून महीने के अंतिम सप्ताह से शुरू हो चुका है। यार सी महिलाओं को जून महीने के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक प्राप्त हो जाएगा।

इस बार किस्त का वितरण दो चरणों में किया जा रहा है, जिससे पहले चरण में उन जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि मिल रही है जिनके दस्तावेज पहले ही सही पाए गए हैं और नाम पात्रता सूची में दर्ज है। बाकी जिलों की महिलाओं को दूसरी चरण में भुगतान किया जाएगा।

इन 12 जिलों की महिलाओं को 5000 रूपये पहले मिलेगा

मंईया सम्मान योजना के तहत पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को 10वीं और 11वीं किस्त की ₹5000 की राशि दी जा रही है उनमें ये जिले शामिल हैं रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा। इन जिलों की महिलाओं को इसलिए पहले भुगतान किया जा रहा है क्योंकि इन क्षेत्रों में आवेदन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी और दस्तावेजों की जांच भी समय पर हो गई थी।

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि का भुगतान उन महिलाओं को दी जाएगी जो इसके पात्रताओं को पूर्ण करती हैं –

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए या इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
  • चार पहिया वाहन महिला या परिवार के किसी सदस्य के नाम न हो (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
  • महिला का बैंक खाता DBT के लिए NPCI से लिंक और आधार से सीड होना चाहिए।
  • महिला का नाम पंचायत या नगर निकाय की पात्रता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए महिला के दस्तावेजों में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

मंईयां योजना के हर समस्या का समाधान 24 घंटे में होगी, इस नंबर पर करें शिकायत

Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Check चेक कैसे करें?

  • Maiya Samman Yojana की भुगतान स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वहां होमपेज पर दिए गए “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
  • इसके बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है और अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर वेरिफिकेशन करना है।
  • सत्यापन के बाद आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

यदि पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं दिख रही हो तो आप पासबुक अपडेट करवा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप बैलेंस की जानकारी का सकती हैं और जान सकती है कि आपको किस्त की राशि मिली है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon