Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Breaking News: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है, क्योंकि “Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist” को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। जो महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं, उनके लिए ये खबर राहत देने वाली है। इस बार सरकार द्वारा एक साथ दो किस्तें दी जा रही हैं – मई और जून महीने की।
यानी कुल मिलाकर हर पात्र महिला के खाते में ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे। खास बात यह है कि भुगतान की प्रक्रिया दो चरणों में की जा रही है, जिसमें पहले उन 12 जिलों की महिलाओं को पैसा मिलेगा जिनके दस्तावेज पहले से सत्यापित और स्वीकृत हैं। मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, पेमेंट डेट, और स्टेटस चेक कैसे करें? इन सबका विवरण इस आर्टिकल में हिंदी की आसान भाषा में बताया गया है तो लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Breaking News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Breaking News |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, झारखंड |
लाभ की राशि | ₹5000 (मई और जून की किस्त) |
भुगतान तिथि | 2 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच |
लाभार्थी महिलाएं | लगभग 50 लाख |
पहली किस्त लाभ पाने वाले जिले | 12 जिलों की महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मईया सम्मान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 18 से 50 वर्ष की गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है।
अप्रैल महीने में 9वीं किस्त जारी की गई थी और अब मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्त को मिलाकर ₹5000 की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना से लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक ठोस कदम माना जा रहा है।
अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा होंगे 5000 रूपये, ऐसे करें स्टेटस चेक
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Breaking News
मिली जानकारी के अनुसार इस बार योजना के तहत मई और जून की दो किस्तों का पैसा एक साथ दिया जाएगा। सभी जिलों के लाभार्थियों को दो चरणों में यह पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। जिन जिलों में दस्तावेजों का सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है, वहां की महिलाओं को पहले चरण में ₹5000 की राशि दी जाएगी।
अन्य जिलों की महिलाओं को दूसरे चरण में किस्त मिलेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जिलों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं और विभागीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले एक से दो दिनों में महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा होना शुरू हो जाएगा।
इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 5000 रुपये
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत 10वीं और 11वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में दो चरणों में जमा किए जाएगी। पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जाएगी। जिन जिलों की महिलाओं को यह राशि पहले दी जा रही है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं।
इन जिलों की महिलाओं के आवेदन पहले ही प्रोसेस हो चुके हैं और दस्तावेज सही पाए गए हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। अन्य जिलों की महिलाओं को भुगतान दूसरे चरण में किया जाएगा। पहले चरण का शुरुआत होने के पश्चात दूसरे चरण का शुरुआत भी एक से दो दिनों में हो जाएगा।
अगले हफ्ते मिलेगी मंईया योजना के मई माह के किस्त की राशि
इस दिन खाते में जमा होंगे 5000 रूपये
मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, Maiya Samman Yojana के अंतर्गत मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि 2 जुलाई से 10 जुलाई 2025 के बीच DBT के माध्यम से लाभुकों के खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और लाभुकों की सूची भी तैयार कर ली गई है।
जैसे ही विभागीय स्तर पर अंतिम स्वीकृति मिलेगी, उसी दिन से राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जैसे ही किस्त की राशि खाते में जमा होनी शुरू होगी लाभार्थी महिलाओं को SMS भी प्राप्त होगा। SMS प्राप्त होने की पश्चात महिलाएं अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा ₹5000 का लाभ
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत 10वीं और 11वीं किस्त की राशि केवल उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिनका नाम पात्रता सूची में है और जिनके आवेदन में कोई त्रुटि नहीं है। इसके लिए महिला का झारखंड की निवासी होना अनिवार्य है। जिन महिलाओं का आधार उनके बैंक खाते से लिंक है, और जिनका DBT एक्टिव है उन्हें ही इस राशि का लाभ मिलेगा।
अगर आवेदन में कोई गलती या दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं, तो उस लाभार्थी को इस बार की किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने दस्तावेज और DBT स्थिति की जांच जरूर कर लें।
12 जिलों की महिलाओं को आज से 10वीं और 11वीं किस्त के ₹5000 की राशि मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता
- महिला आवेदक झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्सदाता या सरकारी नौकरी में न हो।
- महिला के नाम एक एक्टिव बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT सुविधा चालू हो।
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
- लाभार्थी का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा अनुमोदित पात्रता सूची में होना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र में कोई त्रुटि या दस्तावेजों की कमी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा किस्त रोकी जा सकती है।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Check कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना के किस्त की राशि जैसे ही खाते में जमा होगी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा। इसके अलावा बैंक की तरफ से भी एक SMS भी आता है। SMS प्राप्त न होने पर आप अपने बैंक खाते को अपडेट करा कर जान सकते हैं कि आपको पैसे प्राप्त हुई है या नहीं। साथ ही आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर भी पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा आप ऑनलाइन तरीके से भी इसका पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर “Login” पर क्लिक करना है और अपना आवेदन क्रमांक या आधार संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें और “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसको डालकर सत्यापन करना है।
- सत्यापन के बाद आपका आवेदन और भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यदि पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध न हो तो अपने बैंक पासबुक को अपडेट करवाएं या बैंक से संपर्क करें।