Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List: झारखंड सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जा रही मईया सम्मान योजना के अंतर्गत एक बार फिर से महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस योजना के तहत अब तक 9 किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं को मिल चुकी है। हर बार महिलाओं को ₹2500 की राशि मिलती रही है। अब 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में दी जाएगी। यह राशि जून के अंतिम सप्ताह में महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।
इस बार लगभग 52 लाख महिलाएं इस Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List में शामिल हैं। जिन महिलाओं का नाम इस अप्रूव्ड लिस्ट में होगा, उन्हीं के खाते में ₹5000 की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से डाली जाएगी। महिलाएं इस लिस्ट को पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर देख सकती हैं।
अगर आप भी यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही, पात्रता, राशि मिलने की तारीख और Approved List चेक करने का तरीका भी आपको विस्तार से बताया गया है। तो अगर आप मईया सम्मान योजना से जुड़ी है और इस योजना के लाभार्थी है तो लिस्ट को आपको जरुर चेक करना चाहिए। लिस्ट चेक करने की पूरी जानकारी हमने आगे बताई है।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
किस्त की राशि | ₹5000 (10वीं और 11वीं किस्त मिलाकर) |
कुल लाभार्थी | लगभग 52 लाख महिलाएं |
राशि ट्रांसफर की तारीख | 25 जून से 30 जून 2025 |
लिस्ट चेक करने का तरीका | पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल से |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईया सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई Maiya Samman Yojana का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने या तय अंतराल में आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की शुरुआत में महिलाओं को हर किस्त में ₹2500 की राशि दी गई थी। अब तक 9 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
10वीं किस्त और 11वीं किस्त को मिलाकर इस बार एक साथ ₹5000 की राशि दी जाएगी। योजना में नाम शामिल करने के लिए महिलाओं का डीबीटी सक्रिय खाता होना जरूरी है। जिन महिलाओं का नाम Approved List में होगा, उन्हें यह राशि निश्चित तौर पर मिलेगी।
10वीं 11वीं क़िस्त के 5000 रुपये महिलाओं को इस दिन मिलेंगे
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List
मईया सम्मान योजना 10th 11th Kist Approved List में उन महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं और जिनका डीबीटी एक्टिव है। यह लिस्ट पंचायत स्तर पर तैयार की जाती है और इसमें वही महिलाएं शामिल होती हैं जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।
जिन महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि मिल चुकी है, उनका नाम स्वचालित रूप से इस नई लिस्ट में जोड़ दिया गया है, बशर्ते कि उनके बैंक खाते और आधार कार्ड में कोई त्रुटि न हो। महिलाएं अपने गांव के पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करके अपना नाम इस लिस्ट में देख सकती हैं। यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो इस बार ₹5000 की राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी।
10वीं 11वीं किस्त की राशि इन महिलाओं को प्राप्त होगी
इस बार झारखंड सरकार ने 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ जारी करने का फैसला किया है। सरकार के मुताबिक, 25 जून से लेकर 30 जून 2025 के बीच Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist की राशि सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी। राशि ट्रांसफर होने के बाद महिलाओं को मोबाइल पर SMS के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी।
यदि किसी कारण से SMS नहीं मिलता, तो बैंक पासबुक अपडेट कराकर यह पुष्टि की जा सकती है। ध्यान रखें, जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे या गलत पाए गए हैं या जिनके खाते में आधार लिंकिंग में समस्या है, उन्हें इस बार राशि नहीं मिलेगी। इसलिए पहले से ही अपने दस्तावेजों की स्थिति की जांच कर लेना बेहतर होगा।
10वीं 11वीं क़िस्त के 5000 रुपये महिलाओं को इस दिन मिलेंगे
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता
मईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रताओं को पूर्ण करती है –
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार में कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार के नाम पर ट्रैक्टर को छोड़कर कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला के नाम पर एकल बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें डीबीटी सक्रिय हो।
- राशन कार्ड में महिला का नाम या उसके पति का नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
- महिला का नाम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में होना चाहिए।
- महिला के दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर लाभ नहीं मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List चेक कैसे करे?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List में है या नहीं, तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत कार्यालय जाएं। वहां पर योजना की नई अपडेटेड लिस्ट उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा, प्रखंड कार्यालय में भी यह लिस्ट देखी जा सकती है। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हैं, तो आंगनवाड़ी केंद्र से भी लिस्ट की जानकारी मिल जाएगी। कई बार यह लिस्ट संबंधित वेबसाइट पर भी जारी की जाती है, जहां पर आप अपने आवेदन क्रमांक या आधार नंबर से भी लिस्ट चेक कर सकती हैं।