Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist 2025: झारखंड की महिलाओं के लिए मंईया सम्मान योजना एक बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन में बदलाव ला रही है। अभी हाल ही में योजना की 9वीं किस्त के रूप में 2500 रुपये लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए गए थे और अब सभी महिलाएं बेसब्री से 10वीं और 11वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार राज्य सरकार ने फैसला किया है कि मंईया सम्मान योजना की 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ भेजी जाएगी, यानी कुल ₹5000 सीधे लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे। यह खबर उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जिन्हें योजना का सीधा फायदा मिल रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ये राशि कब तक आएगी, किसे मिलेगी और किसे नहीं, साथ ही आप अपना भुगतान स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist 2025 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
किस्त संख्या | 10वीं और 11वीं |
कुल राशि | ₹5000 |
भुगतान तिथि (संभावित) | 25 जून से 30 जून 2025 |
कुल लाभार्थी | लगभग 52 लाख महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महिला केंद्रित योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि दी जाती है, जिससे वे अपने छोटे-मोटे खर्चों को खुद से चला सकें।
अभी तक राज्य सरकार की ओर से 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 10वीं और 11वीं किस्त को एक साथ ₹5000 के रूप में ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिलाओं के बैंक खाते में अप्रैल माह की 9वीं किस्त के बाद अब जून के अंत तक अगली दो किस्तों का लाभ मिलेगा।
इन 10 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 7500 रुपये, नई अपडेट जाने यहां
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Date 2025
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist 2025 की राशि 25 जून से 30 जून 2025 के बीच में लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार 10वीं और 11वीं किस्त एक साथ भेजी जा रही है ताकि महिलाओं को एकमुश्त ₹5000 की सहायता मिले और वे इस धनराशि का उपयोग अपने घर-परिवार के जरूरी कार्यों में कर सकें। 9वीं किस्त जिन्हें अप्रैल में मिल चुकी है, उन्हीं लाभार्थियों को ही यह दोहरी किस्त दी जाएगी।
सिर्फ इन्हीं महिलाओं को दी जाएगी 10वीं औऱ 11वीं क़िस्त
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि मंईया सम्मान योजना की 10वीं और 11वीं किस्त केवल उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिन्हें अप्रैल में 9वीं किस्त की राशि ₹2500 मिल चुकी है। इसका मतलब है कि जो महिलाएं योजना की पात्रता को पहले ही पूरा कर चुकी हैं और जिनके खाते में पिछली किस्त आ चुकी है, उन्हीं के खातों में अब 5000 रुपये एक साथ भेजे जाएंगे।
साथ ही यह भी ध्यान में रखा गया है कि जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे हैं, नाम या आधार में गड़बड़ी है, उन्हें इस बार भुगतान नहीं किया जाएगा। जिन महिलाओं का डीबीटी चालू नहीं है उन्हें भी किस्त की राशि नहीं दी जाएगी। साथ ही जिनका हाल ही में 50 वर्ष उम्र पूरा हो चुका है उनको भी पैसे नहीं मिलेंगे।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त राशि उनको दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती हैं –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार के किसी भी सदस्य का नाम आयकरदाता की सूची में नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT एक्टिव हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग में जुड़ा होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा जारी पात्रता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है।
- राशन कार्ड में महिला या उसके पति का नाम होना चाहिए।
- जिन महिलाओं के दस्तावेजों में त्रुटियां हैं या वे सत्यापन में फेल हो चुकी हैं, उन्हें इस किस्त का लाभ नहीं दिया जाएगा।
राज्य की 7.65 लाख महिलाओं को मिलाने लगे ₹2500, नया लिस्ट जारी
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Payment Status Check
मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त राशि ₹5000 जैसे ही खाते में आएगी मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने पर आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर ‘Login’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन पर जाना है।
- अब आपको एक नया पेज दिखाई देगा जहाँ आपको आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है और OTP डालकर सत्यापन करना है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपके आवेदन की स्थिति और किस्त भुगतान की सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- यदि वेबसाइट पर जानकारी नहीं दिख रही है तो आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवा सकते हैं या बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।