Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Final Date: झारखंड सरकार की सबसे चर्चित और लाभकारी योजनाओं में से एक मंईया सम्मान योजना एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस योजना के तहत अब तक महिलाओं को 9 किस्तों में आर्थिक मदद दी जा चुकी है। अब महिलाओं को बेसब्री से 10th 11th Installment का इंतजार है क्योंकि सरकार इस बार दोनों किस्तों को एक साथ ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है।
यानी कि इस बार लाभार्थी महिलाओं को पूरे ₹5000 की राशि सीधे बैंक खाते में मिलने जा रही है। पहले कहा गया था कि ये राशि 15 जून से ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार अब ये किस्तें 20 जून से लेकर 30 जून 2025 के बीच किसी भी दिन ट्रांसफर की जाएंगी। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है।
यहां आज हम आपको बताएंगे कि Maiya Samman Yojana के तहत किसे किस्त मिलेगी, फाइनल डेट क्या है, पात्रता शर्तें क्या हैं और कैसे आप अपनी Installment Status ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Final Date Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Final Date |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 10वीं और 11वीं किस्त |
कुल राशि | ₹5000 (₹2500 + ₹2500) |
ट्रांसफर की तारीख | 20 जून से 30 जून 2025 (संभावित) |
लाभार्थियों की संख्या | 52.20 लाख महिलाएं (अनुमानित) |
ऑफिशियल वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला कल्याण योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
अब तक 9 किस्तों की सहायता दी जा चुकी है और अब सरकार Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के रूप में जून महीने में ₹5000 की राशि एक साथ ट्रांसफर करने जा रही है। यह महिलाओं के लिए राहत और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है। मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सहायता देना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाना भी है ताकि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सकें।
महिलाओं को आज से 5000 रुपये मिलना शुरू, जानिए पूरी जानकारी यहाँ
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Final Date
ताजा जानकारी के मुताबिक, झारखंड सरकार अब 10वीं और 11वीं किस्त को एक साथ ट्रांसफर करने जा रही है, जिससे लाभार्थियों को ₹5000 की कुल राशि प्राप्त होगी। पहले अनुमान लगाया गया था कि ये राशि 15 जून से ट्रांसफर कर दी जाएगी, लेकिन अब नई फाइनल डेट के अनुसार 20 जून से 30 जून 2025 के बीच यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।
अगर आपने अप्रैल की किस्त (9वीं) अभी तक नहीं प्राप्त की है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार उसी के साथ-साथ मई और जून की किस्त भी इसी महीने ट्रांसफर कर रही है। जैसे ही राशि ट्रांसफर की जाएगी, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजा जाएगा। इस राशि से महिलाएं घर की जरूरतें पूरी कर पाएंगी और त्योहार व बरसात के समय के लिए कुछ बचत भी कर सकेंगी।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की राशि महिलाओं को एक साथ प्राप्त होगी, लेकिन यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूरा करती है –
- 10वीं और 11वीं किस्त का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी 10वीं और 11वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में किसी के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए, और न ही इनकम टैक्स देने वाला होना चाहिए।
- महिला के नाम बैंक खाता अनिवार्य है जिसमें DBT एक्टिव होनी चाहिए तभी 10वीं और 11वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- आधार कार्ड पूरी तरह अपडेट होना और NPCI से लिंक होना चाहिए।
- लाभार्थी का नाम ग्राम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में मौजूद होना जरूरी है।
- जिन महिलाओं के दस्तावेजों में कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है, उन्हें इस बार किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
केवल इनको मिलेगा 10वीं 11वीं किस्त के 5000 रूपये, देखें लिस्ट में अपना नाम
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Payment Status Check
मंईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की राशि जैसे ही खाते में आएगी, मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने पर आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको Login ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब अपने आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” नाम का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- उसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें और आपके मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरिफाई करें।
- सत्यापन के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति और सभी किस्तों की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
अगर पोर्टल पर जानकारी नहीं मिल रही है तो आप अपनी बैंक पासबुक अपडेट करवाकर भी ट्रांजेक्शन की पुष्टि कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।