Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना ने राज्य की लाखों महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
अब तक मईया सम्मान योजना के तहत 8 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और अप्रैल महीने की 9वीं किस्त की राशि का भुगतान भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में अब महिलाएं Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment का इंतजार कर रही हैं। इस बार सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक जून महीने के अंत तक महिलाओं के खातों में 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 के रूप में जमा की जाएगी।
इससे उन लाभार्थियों को खासतौर पर राहत मिलेगी जिनका पिछला भुगतान अटका हुआ था। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि यह पैसा कब आएगा, क्या पात्रता है और कैसे स्टेटस चेक करें, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए। यहां आपको हर जानकारी बिल्कुल सरल और समझने योग्य भाषा में मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
किस्त संख्या | 10वीं और 11वीं |
दी जाने वाली राशि | ₹5000 (₹2500 प्रति किस्त) |
भुगतान की तिथि | 15 जून से 30 जून के बीच में |
कुल लाभार्थी | लगभग 52.20 लाख महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक आर्थिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की उन महिलाओं को सशक्त बनाना है जो न तो सरकारी नौकरी में हैं और न ही आयकरदाता हैं। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
इस राशि का उपयोग महिलाएं अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई या जरूरी जरूरतों के लिए कर सकती हैं। सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। अब तक इस योजना के तहत 8 किस्तें जारी हो चुकी हैं और लाखों महिलाएं इसका लाभ ले चुकी हैं। खास बात यह है कि भुगतान प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और DBT सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे पैसे सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर हो रहे हैं।
यह न सिर्फ पारदर्शिता सुनिश्चित करता है बल्कि समय पर लाभ भी देता है। योजना से जुड़ने के लिए एक साधारण आवेदन प्रक्रिया है और जरूरतमंद महिलाओं को इससे बड़ी राहत मिल रही है। 8 किस्त की राशि जारी होने के बाद वर्तमान समय में महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि प्राप्त हो रही है इसके बाद इसी महीने में 10वीं और 11वीं किस्त की राशि महिलाओं को दी जाएगी।
जानिए किन 9 कारणों से महिलाओं के खाते में नहीं आया 2500 रूपये और समाधान
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment
मईया सम्मान योजना के तक 8 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और अप्रैल महीने की 9वीं किस्त भी लाभार्थियों को मिलनी शुरू हो गई है। वहीं, अब सरकार ने घोषणा की है कि Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के तहत महिलाओं को दो महीने की राशि एक साथ दी जाएगी, जिसकी कुल राशि ₹5000 होगी। यह भुगतान 15 जून से शुरुआत में किया जा सकता है।
इस बार की खास बात यह है कि जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली थीं, उन्हें एक साथ सारी बकाया राशि भी मिल सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों ने अपना फॉर्म सही तरीके से भर रखा है और जिनका DBT एक्टिव है, उनके खाते में पैसा जमा हो जाएगा।
10वीं और 11वीं किस्त की राशि इस दिन मिलेंगे
राज्य सरकार की तरफ से जो अपडेट सामने आया है, उसके अनुसार महिलाओं को 10वीं और 11वीं किस्त की राशि एक साथ जून के महीने में दी जाएगी। अप्रैल महीने की किस्त का भुगतान मई महीने में शुरू किया गया है, और इसके बाद मई और जून महीने की किस्त का भुगतान जून में किया जाएगा। यानी Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment का लाभ 15 जून से 30 जून के बीच कभी भी महिलाओं के खातों में आ सकता है।
सरकार द्वारा यह राशि जिलेवार आधार पर ट्रांसफर की जा रही है। जब भी पैसा आपके खाते में आएगा, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी। अगर किसी को SMS नहीं आता है तो वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के लिए पात्रता
मईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की राशि महिलाओं को एक साथ दी जाएगी। यह राशि उनको मिलेगी जो इसके पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं –
- मईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- महिला का उम्र 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- महिला और उसके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
- मईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिला के नाम पर एक व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए और उस खाते में DBT सक्रिय होना अनिवार्य है।
अब तक खाते में नहीं आये 2500 रूपये! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आयेंगे पैसे
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Status Check
मईया सम्मान योजना के 10वीं और 11वीं किस्त की स्थिति जानने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- 10वीं और 11वीं किस्त की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” नाम के विकल्प पर क्लिक करना है और वहां आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- फिर पेज पर दिए गए कैप्चा कोड को ध्यान से भरना और फिर “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर आपको क्लिक करना है, जिससे आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- अब उस ओटीपी को डालकर सत्यापन करना है, फिर आपके सामने आपके खाते में आई सारी किस्तों और उनके भुगतान की स्थिति पूरी डिटेल के साथ खुल जाएगी। यहां आप देख सकते हैं आपके खाते में राशि जमा हुई या नहीं।
Note :- अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन तरीके से पेमेंट स्टेटस चेक नहीं कर पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। साथ ही आप यदि फोन पे, पेटीएम, गूगल पे और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए में किस्त की जानकारी पा सकती हैं। इसके अलावा यदि किस्त की राशि आपके खाते में आई है तो आपके मोबाइल पर SMS भी आया होगा। आप SMS अलर्ट चेक कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।