Mahtari Vandana Yojana 5th Kist: महतारी वंदन योजना की 5वी किस्त इस दिन होगी जारी, पूरी जानकारी यहां देखें

Mahtari Vandana Yojana 5th Kist : छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का शुरूआत किया है जिसके तहत महिलाओं को प्रति महीना 1000 रुपए प्राप्त होते है। वर्तमान समय तक राज्य के महिलाओं को चौथी किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, चौथी किस्त की राशि मिलने के पश्चात अब राज्य की महिलाओं को 5वी किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

महतारी वंदन योजना के 5वी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही महिलाओं को बता दे की सरकार जल्द ही आपके बैंक खाते में 5वी किस्त किस्त की राशि ट्रांसफर करेगी जिसको लेकर सरकार द्वारा अपडेट जारी कर दिया गया है। इस पोस्ट में आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे महतारी वंदन योजना 5वी किस्त के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगा तो आप आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahtari Vandana Yojana 5th Kist

महतारी वंदन योजना का शुरुआत करने की घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था जिसके बाद इस योजना के आवेदन का भी शुरूआत किया गया और पहले किस्त की राशि 10 मार्च को जारी किया गया। 10 मार्च को पहले किस्त की राशि जारी करने के पश्चात वर्तमान समय तक सरकार चौथी जारी कर चुकी है। चौथी किस्त मिलने के बाद छात्र अब राज्य की महिलाओं को इसके 5वी किस्त का पैसा इंतजार है।

Mahtari Vandana Yojana 5th Kist
Mahtari Vandana Yojana 5th Kist

इस योजना में सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते हैं, इस हिसाब से महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की राशि प्राप्त होती है। सरकार जल्द ही चौथी किस्त के बाद पांचवी किस्त की राशि ट्रांसफर करेगी। महतारी वंदन योजना के पांचवी किस्त की राशि आपके बैंक खाते में सरकार जुलाई के महीने में ट्रांसफर करेगी।

Mahtari Vandana Yojana From Download

महतारी वंदन योजना की 5वी किस्त कब आएगी?

छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना की 5वी जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। जैसा की छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना के चौथे किस्त की राशि 2 जून को ट्रांसफर किया गया था, इसी प्रकार से 5वी किस्त की राशि सरकार जुलाई के महीने में 70 लाख से भी अधिक महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

हालांकि 5वी किस्त की राशि सरकार द्वारा कब जारी करेंगी इसको लेकर कोई फाइनल तिथि नहीं आई है लेकिन पिछले 4 किस्तों की तिथियां को देखते हुऐ सरकार जुलाई के 10 तारीख तक महिलाओं के बैंक खाते में 5वी किस्त ट्रांसफर कर देगी। 5वी किस्त में केवल उन्हीं महिलाओं का लाभ मिलेगा जिसका नाम सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लाभार्थी सूची में मौजूद होगा।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता

  • महतारी वंदन योजना का लाभ सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को दिया जाता है जो 21 से 60 वर्ष के बीच होती है एवं जो छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी है।
  • सरकार द्वारा इस योजना में विवाहित, तलाकशुदा, परित्यागता जैसी महिलाओं को लाभ दिया जाता है।
  • ऐसी महिला जिसके परिवार का सालाना आय 3 लाख रुपए से कम है उसी को लाभ मिलता है।
  • आपको महतारी वंदन योजना की 5वी किस्त मिलेगी या नहीं आप नीचे बताए गए जानकारी के तहत लिस्ट में अपना नाम चेक कर कंफर्म कर सकती हैं।

महतारी वंदन योजना दूसरा चरण शुरू

महतारी वंदन योजना लिस्ट चेक कैसे करें?

  • महतारी वंदन योजना का लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ में जाना है।
  • यहां मुख्य पेज पर आपको अनंतिम सूची का विकल्प देखने को मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपको जिला, क्षेत्र, ब्लॉक एवं नगरीय निकाय, परियोजना, सेक्टर, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र इत्यादि को चयन करना है।
  • चयन करने के बाद आपके सामने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में अगर आपका नाम मौजूद है तो आपको अगले महीने 5वी किस्त की राशि ज़रूर प्राप्त होगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon