Ladki Bahin Yojana 9th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत पंजीकृत 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस योजना के तहत 8वीं किस्त का भुगतान पहले ही शुरू हो चुका है और अब 9वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मार्च में ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 9वीं किस्त के 1500 रुपये जमा कर दिए जाएंगे। इस योजना की 8वीं किस्त फरवरी महीने में नहीं भेजी गई थी, जिसके कारण सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को एक साथ दो महीनों की राशि का भुगतान करने का निर्णय लिया है।
इस तरह, मार्च में महिलाओं को कुल 3000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने वाली है। अब सवाल यह है कि Ladki Bahin Yojana की 9वीं किस्त कब तक खाते में आएगी और इसका स्टेटस कैसे चेक करें? तो इस आर्टिकल में आपको इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा तो लेख में आखिर तक रहे।
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Date Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 9th Installment Date |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | ₹1500 हर महीने |
स्टेटस चेक का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Ladki Bahin Yojana क्या है?
माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
लाडकी बहीण योजना का लाभ राज्य की 21 से 65 वर्ष की महिलाओं को दिया जाता है, जिनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और परिवार की अविवाहित बेटी इस योजना की पात्र होती हैं।
इस योजना का अब तक 7 किस्तों का वितरण हो चुका है और 8वीं किस्त 8 मार्च 2025 से लाभार्थियों के खातों में आनी शुरू हो गई है। जल्द ही 9वीं किस्त की राशि भी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
फरवरी और मार्च की किस्त इस दिन मिलेगी, इनको नही मिलेगा पैसा !
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Date
महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे ने जानकारी दी है कि लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त 12 मार्च 2025 तक सभी लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी जाएगी।
इससे पहले, सरकार ने 8वीं और 9वीं किस्त को एक साथ जारी करने का ऐलान किया था, जिससे इस बार लाभार्थियों को कुल 3000 रुपये मिलेंगे। यह सहायता राशि उन महिलाओं को दी जा रही है जो लाडकी बहीण योजना के लिए पात्र हैं और सरकार द्वारा तय किए गए मानदंडों को पूरा करती हैं।
Ladki Bahin Yojana 9th Installment के लिए पात्रता
लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा तय की गई कुछ पात्रता को पूर्ण करना होगा जो नीचे निम्नलिखित है –
- लाडकी बहीण योजना केवल महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए है।
- 21 से 65 वर्ष की महिलाएं लाडकी बहीण योजना का लाभ ले सकती हैं।
- महिला के पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका के परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास एक वैध बैंक खाता होना चाहिए जिसमें डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) चालू हो।
- यदि परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन है तो वह लाडकी बहीण योजना के लिए पात्र नहीं है।
इन महिलाओं के खाते में जमा होंगे 1500 रूपये, पेमेंट लिस्ट हुई जारी
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Status चेक कैसे करें?
अगर आप देखना चाहते हैं कि आपके खाते में 9वीं किस्त की राशि जमा हुई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होमपेज पर दिए गए “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- लॉगिन पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “भुगतान की स्थिति” (Payment Status) के विकल्प पर करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त की भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
इस तरीके से आप माझी लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त की राशि जारी होने के बाद भुगतान स्थिति आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं।