Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Installment: अगर आप महाराष्ट्र की महिला हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। फरवरी की 8वीं किस्त अभी तक नहीं आई थी जिससे कई बहनें परेशान थीं लेकिन अब सरकार ने फरवरी और मार्च की राशि एक साथ देने का फैसला लिया है।
यानी आपके खाते में 3000 रुपये आने वाले हैं। लेकिन इस खुशी के साथ एक सावधानी भी है क्योंकि कुछ बहनें इस बार लाभ से वंचित रह सकती हैं। इस योजना ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दिया है लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया की वजह से फरवरी का पैसा अटक गया था।
अब सरकार ने इसे ठीक करने का वादा किया है और जल्द ही 8वीं और 9वीं किस्त एक साथ आपके खाते में आएगी। लेकिन 9 लाख बहनें इस बार योजना से बाहर हो सकती हैं। इसलिए आप इस लेख को अच्छे से पढिए और जानिए ये राशि कब तक आएगी और किन्हें मिलेगी।
Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Installment Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Installment |
योजना का नाम | माझी लाड़की बहिन योजना |
शुरूआत | 28 जून 2024 |
राशि | 1500 रुपये प्रति माह |
8वीं और 9वीं किस्त | 3000 रुपये (फरवरी+मार्च) |
लाभार्थी | 21 से 65 साल की महिलाएं |
ट्रांसफर का तरीका | DBT बैंक खाते में |
राज्य | महाराष्ट्र |
आधिकारिक वेबसाईट | यहाँ क्लिक करें |
Ladki Bahin Yojana 8th and 9th Installment 2025
महाराष्ट्र सरकार की माझी लाड़की बहिन योजना गरीब बहनों को हर महीने 1500 रुपये की मदद दे रही है। जुलाई 2024 से जनवरी 2025 तक सात किस्तें यानी 10,500 रुपये 2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में जमा हो चुके हैं। लेकिन फरवरी खत्म हो गया और 8वीं किस्त अभी तक नहीं आई जिससे सभी लोग इंतजार में हैं।
अब सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है कि फरवरी और मार्च की 8वीं और 9वीं किस्त एक साथ यानी 3000 रुपये जल्द आपके खाते में आएंगे। आगे हम बताएंगे कि ये राशि कब तक जमा होगी और किन बहनों को इसका फायदा मिलेगा।
लाडकी बहना योजना में धांधली, अपात्र महिलाओं को भी मिले करोड़ों रुपए, सरकार करेगी कार्रवाई
9 लाख लाभार्थी महिलाएं हुईं अपात्र
सरकार ने लाड़की बहिन योजना के तहत आवेदनों की जांच शुरू की है क्योंकि कई बहनें नियमों को तोड़कर लाभ ले रही थीं। जैसे कि जिनके पास चार पहिया वाहन हैं या परिवार की आय 2.5 लाख से ज्यादा है वो भी इस योजना में शामिल थीं। इस जांच में अब तक 5 लाख से ज्यादा महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है।
ताजा खबरों के अनुसार इन अपात्र महिलाओं की संख्या 9 लाख तक जा सकती है। इसका मतलब है कि इन बहनों को अब आगे की किस्तें नहीं मिलेंगी। तो अपनी पात्रता चेक करना जरूरी है नहीं तो आपका लाभ भी रुक सकता है।
3000 का लाभ, जानिए क्या है नया अपडेट
सत्यापन की वजह से फरवरी की 8वीं किस्त में देरी हुई थी और कई बहनों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा। लेकिन अब ये प्रक्रिया अपने आखिरी स्टेज में है। सरकार ने ऐलान किया है कि जिन बहनों को फरवरी की राशि नहीं मिली उन्हें अब फरवरी और मार्च की 8वीं और 9वीं किस्त एक साथ यानी 3000 रुपये मिलेंगे।
ये पैसा सीधे आपके बैंक खाते में मार्च के पहले हफ्ते में जमा होने की उम्मीद है। ये राशि होली से पहले आपके लिए बड़ी मदद होगी लेकिन इसके लिए आपके आधार और बैंक की सभी डिटेल्स सही होना जरूरी है।
क्या तीसरे चरण में महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे, अब हो गया नया आवेदन शुरू
फरवरी और मार्च की किस्त का अपडेट, जानिए कब होगा भुगतान
सरकार ने फरवरी की 8वीं किस्त को सत्यापन की वजह से रोक रखा था। कई बहनें ये सोचकर परेशान थीं कि उनका पैसा कब आएगा। लेकिन अब अच्छी बात ये है कि सत्यापन का काम लगभग पूरा हो चुका है। खबरों के अनुसार मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में फरवरी और मार्च की राशि यानी 3000 रुपये आपके खाते में जमा हो जाएंगे।
ये पैसा उन बहनों को मिलेगा जिनका आधार बैंक से लिंक है और सत्यापन में पात्र पाई गई हैं। तो अपने खाते की डिटेल्स चेक करें ताकि ये राशि सही समय पर आपके पास पहुंचे। अगर आपका सत्यापन अभी बाकी है तो जल्द से जल्द ग्राम पंचायत या ब्लॉक ऑफिस में जाकर इसे पूरा करें।