Ladki Bahin Yojana 12th Installment Payment: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना उन योजनाओं में से एक है जिसने महिलाओं की ज़िंदगी में वास्तविक बदलाव लाया है। हर महीने मिलने वाले ₹1500 की सहायता से करोड़ों महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं। खासकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं के लिए यह योजना एक मजबूत सहारा बनी हुई है।
अब लाडकी बहिन योजना को एक साल पूरा हो चुका है और इसका 12वां किस्त महिलाओं के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। Ladki Bahin Yojana 12th Installment Payment को लेकर सरकार ने जानकारी दी है कि इस बार 12वीं किस्त को एक विशेष सरकारी कार्यक्रम के मौके पर जारी किया जाएगा।
यह एक अहम मौका है क्योंकि यह योजना की पहली वर्षगांठ को भी दर्शाता है। जो महिलाएं पिछले कुछ समय से इस इंस्टॉलमेंट का इंतजार कर रही थीं, उनके लिए यह बहुत ही राहत की खबर है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इंस्टॉलमेंट कब आएगा, कितनी राशि मिलेगी, पात्रता क्या है और भुगतान की स्थिति कैसे जांचें। तो अगर आप लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिला है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Payment Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 12th Installment Payment |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
किस्त संख्या | 12वीं किस्त |
किस्त की राशि | ₹1500 प्रति महिला लाभार्थी |
चरण | 2 से 3 चरणों में |
पहली भुगतान तिथि | अगले 48 घंटे में |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana क्या है?
माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र की उन योजनाओं में गिनी जाती है, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। इसके अंतर्गत राज्य की चयनित महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इससे वे घर के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतों को आसानी से संभाल पाती हैं।
अब तक योजना के तहत 11 किस्तों का वितरण किया जा चुका है और अब 12वीं किस्त की घोषणा भी कर दी गई है। यह किस्त योजना के पहले वर्ष के समापन के मौके पर दी जाएगी। सरकार ने बताया है कि एक बड़े राज्यस्तरीय समारोह में इसे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Payment
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Payment की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि 28 जून को योजना की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में ₹1500 की 12वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाएं लाडकी बहिन योजना से जुड़ी हैं, इसलिए भुगतान को दो से तीन चरणों में किया जाएगा।
अगले 48 घंटे में सभी के खातों में जमा होंगे 1500 रूपये
अब सबसे ताजा अपडेट यह है कि अगले 48 घंटे में करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की 12वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। कई जिलों में पहले से ही प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जिन महिलाओं को पहले इंस्टॉलमेंट मिले थे, उन्हें अब 12वां किस्त भी जल्द मिलने वाला है।
यह किस्त योजना की वर्षगांठ के तहत दी जा रही है, इसलिए इसमें किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जो महिलाएं अब तक पेमेंट से वंचित थीं, उन्हें भी पिछली बकाया राशि के साथ यह किस्त मिलने की संभावना है। इसलिए महिलाओं को अपने बैंक खातों की जानकारी समय पर अपडेट करनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment के लिए पात्रता
लाडकी बहिन योजना के 12वीं किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो इसके सभी पात्रता को पूरा करती है –
- महिला आवेदक महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास खुद का सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें DBT चालू हो।
- बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है।
- महिला ने योजना के लिए समय पर आवेदन किया हो और उसका नाम लाभार्थी सूची में होना चाहिए।
- परिवार के पास 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि सही और अपडेटेड होने चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर “Applicant Login” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करना है।
- वही अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं तो “Forgot Password” से नया सेट करें।
- लॉगिन के बाद आपको “Installment Status” या “भुगतान स्थिति” पर क्लिक करना है।
- वहां अपना आवेदन क्रमांक और Captcha कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन दबाने के बाद आपकी किस्त की स्थिति सामने आ जाएगी।
- अगर पेमेंट हो गया होगा तो “Paid” दिखेगा, अन्यथा “Processing” दिखेगा।
इसके अलावा आप अपने खाते को अपडेट करा कर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई या नहीं। साथ ही बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं।