Ladki Bahin Yojana 11th Kist Final Date: लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त इस दिन होगी जारी, यहां जानें स्टेटस चेक का तरीका

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Final Date: महाराष्ट्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई लाडकी बहीण योजना अब एक नए पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इस योजना से अब तक करोड़ों महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने घर की जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं।

मई महीने में लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त की राशि दो चरणों में ट्रांसफर की जाएगी। पहले चरण में लगभग 1 करोड़ महिलाओं को भुगतान किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 1 करोड़ 41 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खास बात यह है कि जिन महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें भी इस बार तीनों किस्तों की राशि एक साथ मिलने की उम्मीद है। इस लेख में हम आपको Ladki Bahin Yojana 11th Kist से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे किस्त की तिथि, पात्रता, लाभार्थी सूची चेक करने की प्रक्रिया और पेमेंट स्टेटस देखने के तरीके विस्तार से बताएंगे तो लेख में आखिर तक बने।

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Final Date Overview

आर्टिकल का नाम Ladki Bahin Yojana 11th Kist Final Date
योजना का नाम माझी लाडकी बहीण योजना
राज्यमहाराष्ट्र
किस्त संख्या 11वीं किस्त
किस्त की राशि ₹1500
11वीं किस्त की तिथि24 मई 2025 (पहला चरण)
27 मई 2025 (दूसरा चरण)
लाभुकों की संख्या 2 करोड़ 41 लाख
स्टेटस चेक का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट Click Here

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता देना है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा की गई थी ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और घरेलू खर्चों में योगदान दे सकें। योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे राशि भेजी जाती है।

अब तक Ladki Bahin Yojana के जरिए करीब 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को मदद दी जा चुकी है। महिलाओं को हर महीने यह रकम दी जाती है और अब तक कुल 10 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें तकनीकी खामियों या पात्रता में गड़बड़ी के कारण पिछली किस्तें नहीं मिल पाई हैं। ऐसी महिलाओं को 11वीं किस्त के साथ-साथ पिछली सभी लंबित किस्तों का भी भुगतान इस बार किया जाएगा।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 11वीं किस्त के 1500 रूपये, ऐसे करें लिस्ट में नाम

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Final Date

महाराष्ट्र सरकार ने Ladki Bahin Yojana 11th Kist को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। मई महीने की 24 तारीख से महिलाओं के बैंक खातों में 11वीं किस्त की राशि भेजना शुरू किया जाएगा। यह भुगतान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा, जबकि दूसरे चरण में 1 करोड़ 41 लाख महिलाओं को ₹1500 की राशि प्राप्त होगी।

यह किस्त सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। जिन महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें भी इस बार 11वीं किस्त के साथ उन दोनों किस्तों का भी भुगतान किया जाएगा, जिससे उनके खाते में कुल ₹4500 जमा हो सकते हैं। यह प्रक्रिया 24 मई से 31 मई तक पूरी हो सकती है। इस बीच महिलाएं अपने खाते का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

Ladki Bahin Yojana 11th Kist के लिए पात्रता

माझी लाडकी बहीण योजना के 11वीं किस्त की राशि राज्य की उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती हैं –

  • आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए, तभी उसे 11वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
  • महिला का उम्र 21 वर्ष से लेकर अधिकतम 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • 11वीं किस्त की राशि का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत न हो।
  • महिला का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए, तभी 11वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पास उसका स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है और उस खाता आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • बैंक खाते में DBT एक्टिव होनी चाहिए, अन्यथा 11वीं किस्त की राशि नहीं मिल पाएगी।
  • इसके अलावा लाडकी बहीण योजना के 11वीं किस्त की सूची में जिन महिलाओं के नाम है उन्हें पैसे मिलेंगे।

आज से 1500 रूपये मिलना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस

Ladki Bahin Yojana 11th Kist List कैसे चेक करें?

लाडकी बहीण योजना के 11वीं किस्त की सूची को आप ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के जरिए चेक कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • 11वीं किस्त की सूची को चेक के लिए सबसे पहले आपको माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करने के बाद होमपेज पर उपलब्ध “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन होने के बाद आप “Application Made Earlier” विकल्प पर क्लिक करें और यहां से आपको अपने पुराने आवेदन की सूची दिखाई देगी।
  • अब “Application Status” के विकल्प पर जाएं, जहां पर आपको अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी मिलेगी।
  • यदि आपकी स्थिति “Approved” दिखाई दे रही है, तो इसका अर्थ है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है और आपको 11वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले लाडकी बहीण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट में आपको “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको बाद लॉगिन पेज में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • लॉगिन होते ही पोर्टल पर आपको कई विकल्प मिलेंगे, जिनमें से “भुगतान स्थिति” यानी Payment Status विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने आवेदन क्रमांक और दिए गए Captcha Code को सही-सही भरना होगा।
  • उसके बाद आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है और अब आपके सामने यह जानकारी प्रदर्शित होगी कि आपके खाते में 11वीं किस्त की राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon