Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment: महाराष्ट्र की करोड़ों महिलाओं के लिए एक और राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत सरकार ने अब एक साथ दो किस्तों की राशि देने का निर्णय लिया है। पहले हर महीने ₹1500 की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जाती थी, लेकिन अब Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment की राशि ₹3000 एकमुश्त दी जाएगी।
ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि मई महीने में तकनीकी वजहों से राशि ट्रांसफर नहीं हो सकी थी। ऐसे में जून के महीने में दो किस्तें मिलाकर ₹3000 की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। यह योजना पहले से ही महाराष्ट्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और अब यह कदम त्योहार के सीजन में उन्हें आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किसे यह ₹3000 की राशि मिलेगी, कब मिलेगी, पात्रता क्या है, और सूची व स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। अगर आप भी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से जुड़े हैं या अप्लाई किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभ | ₹1500 प्रतिमाह |
किस्तों की संख्या | 11वीं और 12वीं किस्त (₹3000 एकमुश्त) |
स्टेटस चेक का तरीका | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana क्या है?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता देना है ताकि वे अपने खर्च खुद उठा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। साल 2024 में लाडकी बहिन योजना की शुरुआत हुई थी और अब तक करोड़ों महिलाओं को 10 किस्त की राशि मिल चुकी हैं।
माझी लाडकी बहिन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को बैंक खातों में सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भुगतान किया जाता है। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल रखा गया है जिससे दूर-दराज की महिलाएं भी इसका लाभ ले सकें। साथ ही पात्रता की प्रक्रिया भी काफी पारदर्शी है ताकि सिर्फ सही पात्र लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिल सके।
आज से 11वीं किस्त के 1500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस
Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment
अब बात करते हैं Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment की। महाराष्ट्र सरकार ने इस बार एक अहम फैसला लिया है – तकनीकी कारणों से मई माह की किस्त समय पर ट्रांसफर नहीं हो सकी थी, इसी कारण से अब सरकार जून में 11वीं और 12वीं दोनों किस्तों की राशि एक साथ ट्रांसफर कर रही है। इसका मतलब ये है कि हर पात्र महिला को एकमुश्त ₹3000 की राशि मिलेगी।
यह कदम महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राज्य में पारदर्शिता और भरोसे को भी मजबूत करता है। इस अपडेट का सीधा फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनका आवेदन पहले से स्वीकृत है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि किसी भी महिला को जरूरी आर्थिक मदद मिलने में कोई रुकावट न आए। अगर आप भी माझी लाडकी बहिन योजना के तहत आवेदन कर चुकी हैं तो जून महीने में आपके खाते में ₹3000 की किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
₹3000 की राशि महिलाओं को एकमुश्त इस दिन मिलेंगे
राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment का भुगतान दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण जून के पहले सप्ताह में वटपौर्णिमा से पहले शुरू हो चुका है, जिसमें सत्यापन पूर्ण कर चुकी महिलाओं को ₹3000 की राशि भेजी जा रही है। दूसरा चरण जून के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा, जो योजना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समर्पित होगा।
इस प्रकार यह तय है कि सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को जून महीने के भीतर ₹3000 की दो किस्तों की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। माझी लाडकी बहिन योजना से जुड़ी हर जानकारी SMS के माध्यम से भेजी जा रही है, और जिनके पास SMS नहीं आया है, वे ऑनलाइन अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक स्टेटस नहीं चेक किया है तो आज ही लॉगिन करें और जानें कि आपके पैसे कब आ रहे हैं।
11वीं किस्त के 1500 रूपये इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे, नई गाइडलाइन जारी
Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment के लिए पात्रता
माझी लाडकी बहिन योजना के 11वीं और 12वीं किस्त की राशि एक साथ जारी की जाएगी, परंतु यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो इसके पात्रता को पूर्ण करते हैं –
- 11वीं और 12वीं किस्त का लाभ के लिए महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी 11वीं और 12वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- महिला विवाहित, तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्त होनी चाहिए तभी 11वीं और 12वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- महिला के वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के नाम पर कोई 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) नहीं होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
- 11वीं और 12वीं किस्त की राशि के लिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए तभी तभी 11वीं और 12वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी।
- महिला का आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर “Approved” होनी चाहिए तभी किस्त मिलेगी।
- इसके अलावा महिला का नाम 11वीं और 12वीं किस्त की लाभार्थी सूची में होना चाहिए तभी राशि मिलेगी।
Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment List Check कैसे करें?
माझी लाडकी बहिन योजना के 11वीं और 12वीं किस्त की राशि का भुगतान जल्द ही किया जाएगा लेकिन यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी, जिनका नाम इस योजना की लिस्ट में होगा। लिस्ट आप नीचे बताएं प्रक्रिया को फॉलो कर चेक कर सकते हैं –
- 11वीं और 12वीं किस्त की लिस्ट को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको “अर्जदार लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “Application Made Earlier” टैब में जाना है, फिर “Application Status” पर क्लिक करना है।
- यदि आपका आवेदन “Approved” दिखाई दे रहा है, तो आप सूची में शामिल हैं।
- जिनके पास इंटरनेट नहीं है वे पंचायत या ब्लॉक ऑफिस में जाकर सूची देख सकते हैं।
अब सिर्फ इन्हीं महिलाओं को ही मिलेगा लाभ, नए नियम लागू
Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment Status Check कैसे करें?
माझी लाडकी बहिन योजना के 11वीं और 12वीं किस्त की राशि ₹3000 महिलाओं के खाते में एक साथ जमा किए जाएंगे। जैसे ही किस्त की राशि खाते में आएगी महिलाओं को SMS भी मिल जाएगा। SMS ना आने की स्थिति में महिलाएं आधिकारिक पोर्टल से किस्त की स्थिति जान सकती है जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- 11वीं और 12वीं किस्त की राशि ₹3000 की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
- आधिकारिक पोर्टल पर आपको “अर्जदार लॉगिन” सेक्शन में जाना है और मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “Application Made Earlier” टैब पर क्लिक करना है और “Action” कॉलम में बने ₹ के चिन्ह पर क्लिक करना है।
- इसके बाद यहां 11वीं और 12वीं किस्त का स्टेटस दिखाई देगा। अगर राशि ट्रांसफर हो चुकी है, तो बैंक का नाम, ट्रांजैक्शन नंबर और तारीख भी दर्ज होगी।