Ladki Bahin April Kist Update: महाराष्ट्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस योजना से जुड़ी करोड़ों महिलाएं काफी समय से अप्रैल महीने की किस्त का इंतजार कर रही थीं। अब सरकार ने उनके इंतजार को खत्म करते हुए एक शानदार तोहफा देने का फैसला किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने में महिलाओं के खाते में सिर्फ ₹1500 ही नहीं बल्कि पूरे ₹3000 जमा किए जाएंगे। यानी अप्रैल और मई महीने की दो किस्तें एक साथ महिलाओं को दी जाएंगी। इस आर्टिकल में हम आपको माझी लाडकी बहिन योजना से जुड़े हर नए अपडेट, किस्त मिलने की तारीख और जरूरी जानकारियों के बारे में डिटेल में बताएंगे, ताकि आपको कोई कंफ्यूजन न रहे। तो आइए, शुरू करते हैं पूरी जानकारी विस्तार से।
Ladki Bahin April Kist Update Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin April Kist Update |
योजना | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना |
शुरुआत | 28 जून 2024 |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
सहायता राशि | ₹1500 प्रतिमाह |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
माझी लाडकी बहिन योजना क्या है?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार का एक ऐसा प्रयास है जिसके जरिए राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। इस योजना की शुरुआत 28 जून 2024 को हुई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद देना है। इस राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं और परिवार के आर्थिक बोझ को हल्का कर सकती हैं।
सरकार चाहती है कि राज्य की गरीब महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर न रहें। अब तक लाडकी बहिन योजना के तहत सरकार ने 9 किस्तों में 2 करोड़ 41 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पैसे भेजे हैं। इससे साफ है कि सरकार महिलाओं की भलाई के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
10वीं क़िस्त आज से मिलना शुरू, खाते में जमा होंगे 1500 रूपये
अप्रैल महीने की 10वीं किस्त कब से मिलेगी?
जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया गया था, अप्रैल महीने की 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार राज्य की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। अब सरकार ने इस पर मुहर लगाते हुए साफ कर दिया है कि 28 अप्रैल 2025 से महिलाओं के खातों में पैसा भेजना शुरू कर दिया जाएगा और यह प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 तक पूरी हो जाएगी।
यानी जिन महिलाओं ने लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता पूरी की है, उनके खातों में अप्रैल महीने की 10वीं किस्त का ₹1500 ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आपको अपने बैंक अकाउंट का स्टेटस जरूर चेक करते रहना चाहिए ताकि किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत सुधार करवाया जा सके।
एक साथ मिलेंगे अप्रैल और मई महीने के 3000 रूपये
लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल और मई महीने की दो किस्तों को एक साथ देने का निर्णय लिया है। यानी अप्रैल के ₹1500 और मई के ₹1500 मिलाकर कुल ₹3000 सीधे महिलाओं के खातों में डाले जाएंगे।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस फैसले को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। इसका मकसद यह है कि महिलाएं गर्मी के इस मौसम में अपने घर की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें। ₹3000 की राशि मिलने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति थोड़ी मजबूत होगी।