Gogo Didi Yojana Jharkhand 2024: Online Apply, Form PDF, Status Check, Beneficiary List, Eligibility, Document

Gogo Didi Yojana Jharkhand: जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है चुनाव से पहले पार्टिया नई-नई योजना को शुरू करने की घोषणा कर रही है। झारखंड सरकार के द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुरूआत किया गया है, वहीं दूसरी तरफ चुनाव से पहले बीजेपी ने गोगो दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की है।

इस योजना के तहत मां और बच्ची को ₹2100 हर महीने आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी। गोगो दीदी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रतिस्पर्धी स्वरूप है जिसमें राज्य की मां और बच्ची को सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा। सरकार गोगो दीदी योजना के अंतर्गत मां और बच्ची को प्रत्येक महीने 2100 रूपये देने की तैयारी कर रही है। और ये राशि मां और बच्ची के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गोगो दीदी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संभावित 15 साल से लेकर उन 50 वर्ष के बीच की महिलाओं एवं बेटियों को लाभ प्रदान करेगी। गोगो दीदी योजना राज्य की उन महिलाओं एवं बेटियों के लिए शुरू किया जा रहा है जो अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु अन्य किसी पर निर्भर नहीं रहती है।

गोगो दीदी योजना के लाभ से मां और बच्ची न केवल आत्मनिर्भर बनेगी बल्कि सरकार से मिलने वाली सहायता राशि से स्वयं का रोजगार भी शुरू कर सकेंगी। यह योजना झारखंड की गरीब महिलाओं एवं बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सरकार द्वारा लिया जा रहा है। तो यदि आप गोगो दीदी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उसके लिए आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Gogo Didi Yojana Jharkhand 2024 Overview

आर्टिकल का नामGogo Didi Yojana Jharkhand 2024
योजना गोगो दीदी योजना
राज्यझारखंड
सहायता राशि प्रति महीना 2100 रूपये मिलेंगे
लाभार्थी राज्य की महिलाएं एवं बेटियों
आयु सीमा 15 से 50 वर्ष
लाभार्थी 45 लाख के आसपास महिलाओं में बेटियों को लाभ मिलेंगे
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच होगी

Gogo Didi Yojana Jharkhand 2024

गोगो दीदी योजना झारखंड की महिलाओं एवं बेटियों की कल्याण के लिए है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की मां और बच्ची को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना का शुरुआत विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पार्टी के द्वारा करने की घोषणा की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आत्म सम्मान को बढ़ावा देना तथा उनके स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है।

सरकार से मिलने वाली सहायता राशि की मदद से महिलाएं अपने स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती है, इस योजना के अंतर्गत राज्य की 15 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच की महिलाओं और बेटियों को लाभ दिया जाएगा। सरकार ये सहायता राशि महिलाओं में बेटियों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर करेगी।

संभवत मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 1,000 रूपये की सहायता राशि की तुलना में गोगो दीदी योजना में दोगुनी राशि मिलेगी। गोगो दीदी योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों को 2100 रूपये की सहायता राशि मिलने की संभावना है।

साथ ही गोगो दीदी योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की गरीब एवं निराश्रित महिला एवं बेटियां जो गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन करती है उन्हे लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 45 लाख से भी अधिक महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार लाभ प्रदान करेगी।

मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक करें सिर्फ 2 मिनट में, यहां जाने आसान तरीका

Gogo Didi Yojana का उद्देश्य

गोगो दीदी योजना को झारखंड सरकार ने शुरू करने की घोषणा की है जिसमें 15 साल से 50 साल बेटियों और महिलाओं के बैंक खाते में सरकार सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। इस योजना के लाभ से महिलाएं के आर्थिक स्थिति में सुधार आएंगे तथा वह आत्मनिर्भर भी बन सकती है। गोगो दीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाले 2100 रूपये की सहायता राशि से महिलाएं स्वयं का रोजगार भी शुरू कर सकती है।

Jharkhand Gogo Didi Yojana
Jharkhand Gogo Didi Yojana

गोगो दीदी योजना का शुरुआत कब होगा (Gogo Didi Yojana Start Date)

गोगो दीदी योजना का शुरुआत भाजपा सरकार द्वारा मां और बच्ची के लिए किया जाएगा। इस योजना की घोषणा हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने की है और योजना को संभव था चुनाव के पश्चात ही लागू किया जाएगा। गोगो दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार सहायता प्रदान करेगी, योजना के अंतर्गत महिलाओं को एवं बेटियों को प्रत्येक महीने ₹2100 उपलब्ध कराएगी।

गोगो दीदी योजना के आवेदन का शुरुआत करने की घोषणा तिथि अभी नहीं आई है लेकिन इसे भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा, जो यह संकेत देता है कि चुनाव के पश्चात ही गोगो दीदी योजना को लागू किया जाएगा। परंतु जैसे ही योजना को सरकार द्वारा लागू किया जाता है साथ ही आवेदन का शुरूआत किया जाता है आपको इसकी जानकारी यहां प्राप्त हो जाएगी।

गोगो दीदी योजना से कितना पैसा मिलेगा (Gogo Didi Yojana Amount)

झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की जा रही गोगो दीदी योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों को प्रति महीना 2100 रूपये की सहायता राशि दी जाएगी जो इस तरह से महिलाओं एवं लड़कियों को मिलेंगे। यह सहायता राशि महिलाओं और लड़कियों के बैंक के खाते में DBT के जरिए जमा की जाएगी।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और गोगो दीदी योजना में अंतर

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और गोगो दीदी योजना में अंतर कुछ इस प्रकार के देखने को मिल रहे हैं –

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और बेटियों को हर महीने 1,000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना में राज्य सरकार द्वारा 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं एवं लड़कियों को लाभ प्रदान कर रही है।

सरकारी ये सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में सीधे जमा कर रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 45 से 50 लाख के बीच की महिलाओं और बेटियों को लाभ मिलना शुरू हो चुका है।

साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं में सकारात्मक भावना भी पैदा कर रही है, मंईयां सम्मान योजना के लाभ से महिलाएं बहुत ही ज्यादा खुश है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का कार्य कर रही है।

गोगो दीदी योजना झारखंड

गोगो दीदी योजना का शुरुआत बीजेपी पार्टी द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है, यह योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के मुकाबले में अत्यधिक वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी। गोगो दीदी योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं एवं लड़कियों को 2100 रूपये प्रति महीना प्राप्त होंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तुलना में गोगो दीदी योजना के अंतर्गत 15 वर्ष से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार लाभ प्रदान करेगी। संभवत: इस योजना में भी राज्य की 45 से 50 लाख के बीच की मां और बच्ची को सरकार लाभ प्रदान करेगी।

गोगो दीदी योजना झारखंड के लाभ और विशेषताएं

गोगो दीदी योजना झारखंड की लड़की और महिलाओं के लिए सरकार शुरू की जाएगी जिसके अंतर्गत सीधे उनके बैंक खाते में सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रमुख कुछ लाभ इस प्रकार है –

  • गोगो दीदी योजना के अंतर्गत मां और बच्ची को हर महीने एक निश्चित सहायता राशि प्रदान की जाएगी जो संभवत: 2100 रूपये की होगी।
  • गोगो दीदी योजना के अंतर्गत लड़कियों और महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जाने वाली राशि सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • संभवत इस योजना से राज्य की 45 लाख से भी अधिक महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।
  • झारखंड राज्य की 15 से 50 वर्ष के बीच की लड़कियां एवं महिलाएं इस योजना के अंतर्गत फॉर्म भरकर लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • गोगो दीदी योजना के लाभ से महिलाओं एवं लड़कियों के आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा उनका व्यक्तिगत विकास होगा।
  • सरकार से मिलने वाले सहायता राशि की मदद से महिलाएं एवं बेटियां उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकती है।
  • साथ ही गोगो दीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि की मदद से महिलाएं एवं लड़कियां स्वयं का रोजगार भी शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती है।

गोगो दीदी योजना के लिए पात्रता

गोगो दीदी योजना झारखंड की मां और बच्ची के लिए सरकार द्वारा शुरू की जा रही है, योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूर्ण करने होंगे जो इस प्रकार है –

  • गोगो दीदी योजना के अंतर्गत राज्य की 15 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार लाभ प्रदान करेगी।
  • ऐसी मां और बच्ची जो झारखंड की मूल निवासी है उन्हें सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।
  • गोगो दीदी योजना के अंतर्गत वैसी महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा जिनके परिवार का वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होगा।
  • साथ ही महिला या लड़की का परिवार राशन कार्ड धारक है तो लाभ मिलेंगे।

Note: गोगो दीदी योजना के आवेदन एवं इसके पात्रताओं के बारे में अभी कोई विशेष विवरण सरकार द्वारा साझा नहीं किया गया है, परंतु संभवत: योजना का लाभ पाने के लिए इन पात्रता को पूर्ण करने होंगे।

गोगो दीदी योजना के लिए दस्तावेज

झारखंड राज्य की रहने वाली मां और बच्ची जो गोगो दीदी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहती है उनको आवेदन में कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता पढ़ेगी –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन फॉर्म
  • बैंक खाता विवरण
  • वोटर आईडी कार्ड

Note: गोगो दीदी योजना के आवेदन में संभवत इन दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ेगी, जैसे ही योजना को सरकार लागू करेगी हम आपको दस्तावेजों के बारे में भी विस्तृत से जानकारी यहां उपलब्ध करा देंगे।

मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट से सिर्फ 2 मिनट में चेक करें

गोगो दीदी योजना आवेदन कैसे करें

झारखंड गोगो दीदी योजना का आवेदन का शुरुआत नहीं किया गया है, अभी केवल योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। जैसे ही गोगो दीदी योजना का शुरुआत सरकार द्वारा किया जाता है आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। हमने नीचे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन की जानकारी दिया है।

Gogo Didi Yojana Online Apply कैसे करें

गोगो दीदी योजना के आधिकारिक पोर्टल को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, परंतु जैसे ही सरकार आधिकारिक पोर्टल को लॉन्च करती है आप नीचे बताएं जानकारी के आधार पर आवेदन कर सकेंगी –

  • गोगो दीदी योजना का आवेदन करने हेतु सबसे पहले मां और बच्ची को आधिकारिक पोर्टल में विजिट करना होगा।
  • इसके बाद महिलाओं एवं लड़कियों को आवेदन संबंधित लिंक प्राप्त होगा, जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात सबसे पहले तो महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना है।
  • इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन फॉर्म को भरना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है, जिसके बाद अंत में फाइनल सबमिट करना है।

इस प्रकार से मां और बच्ची ऑनलाइन तरीके से फार्म जमा कर सकती हैं।

Gogo Didi Yojana Offline Apply कैसे करें

गोगो दीदी योजना ऑफलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले तो मां और बच्ची को इस योजना के आवेदन फार्म को PDF के रूप में प्राप्त करना होगा। फॉर्म को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय के संबंधित अधिकारियों से आपको प्राप्त हो जाएगी।

आवेदन फार्म प्राप्त करने के पश्चात फॉर्म को भरना है और फिर नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या फिर पंचायत स्तर पर लगे शिविर में जाकर फॉर्म को जमा करना होगा।

Note: गोगो दीदी योजना के ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन का शुरुआत सरकार द्वारा अभी नहीं किया गया है। अभी केवल योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। यदि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनती है तो सरकार गोगो दीदी योजना को लागू करेगी, जिसके बाद मां और बच्ची ऊपर बताएं जानकारी के आधार पर ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भर सकती हैं।

Gogo Didi Yojana Form PDF

झारखंड की महिला एवं लड़कियां जो गोगो दीदी योजना का लाभ लेना चाहती है उन्हें आवेदन के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। आप गोगो दीदी योजना का आवेदन फार्म सरकार द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक वेबसाइट में विजिट कर प्राप्त कर सकती हैं, साथ ही आप नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ग्राम पंचायत के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर प्राप्त कर सकती हैं।

Gogo Didi Yojana Form PDF Download: Click Here

Gogo Didi Yojana Form Status Check कैसे करें

गोगो दीदी योजना का आवेदन करने के पश्चात महिलाएं ऑनलाइन जरिए अपना स्टेटस भी चेक कर सकेंगी, इसके लिए मां और बच्ची नीचे बताए स्टेप को पालन करना होगा –

  • सबसे पहले महिलाओं और लड़कियों को गोगो दीदी योजना के आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना है।
  • आधिकारिक पोर्टल में विजिट करने के पश्चात सबसे पहले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • इसके बाद महिलाओं या लड़कियों को आधार कार्ड संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या राशन कार्ड संख्या को दर्ज करना है।
  • इसके के बाद सबसे पहले ओटीपी वेरीफिकेशन करना होगा।
  • इसके बाद महिलाओं एवं लड़कियों का आवेदन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
  • यहां महिलाएं और लड़कियां आवेदन का स्टेटस चेक कर सकती हैं कि उनका आवेदन अपरूप हुआ है या फिर रिजेक्ट।

मंईयां सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन करे, हर महीने ₹1000 मिलेंगे

Gogo Didi Yojana List Check कैसे करें

गोगो दीदी योजना का शुरुआत विधानसभा चुनाव के बाद सरकार द्वारा किया जाएगा। अगर झारखंड के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनती है तो मां और बच्ची के लिए इस योजना को लागू किया जाएगा और हर महीने 2100 रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

2100 रूपये की राशि पाने के लिए सबसे पहले तो महिलाओं एवं लड़कियों को आवेदन करने होंगे। आवेदन करने के पश्चात पात्र महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार लाभ प्रदान करेगी, जिसके लिए महिला एवं लड़कियों का नाम लाभार्थी सूची में होना जरूरी होगा। जैसे ही सरकार गोगो दीदी योजना के आवेदन का शुरुआत करती है साथ ही आवेदन के पश्चात लिस्ट को जारी करती है आपको इसकी संपूर्ण जानकारी यहां हम उपलब्ध करा देंगे।

निष्कर्ष

झारखंड की मां और बच्ची के लिए भाजपा सरकार द्वारा चुनाव के पश्चात गोगो योजना का शुरूआत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनती है तो इस योजना को राज्य में लागू किया जाएगा और 15 से 50 वर्ष के बीच की लड़कियों एवं महिलाओं को सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा।

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताया गया जानकारी आपको पसंद आया होगा, अगर आप राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से प्राप्त करना चाहती हैं तो हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से जुड़े रहे हैं।

Gogo Didi Yojana Jharkhand FAQs –

गोगो दीदी योजना को किस राज्य में शुरू किया जाएगा?
गोगो दीदी योजना को झारखंड राज्य की महिलाओं और बेटियों के लिए बीजेपी पार्टी के द्वारा शुरू किया जाएगा।

गोगो दीदी योजना से महिलाओं को कितने राशि मिलेगी?
गोगो दीदी योजना से राज्य की महिलाओं एवं बेटियों को प्रति महीना ₹2100 सहायता राशि प्राप्त होगी।

गोगो दीदी योजना की आयु सीमा क्या है?
गोगो दीदी योजना के अंतर्गत 15 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार लाभ देगी।

गोगो दीदी योजना के आवेदन का शुरुआत कब होगा?
गोगो दीदी योजना के आवेदन का शुरुआत विधानसभा चुनाव के पश्चात होगा, अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो योजना को लागू किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon