Maiya Samman Yojana Rs5000 Latest News: झारखंड राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना ने लाखों महिलाओं को एक उम्मीद की नई किरण दी है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने सीधे DBT के माध्यम से ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। महिलाओं को अब तक मार्च तक के किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी थी और अब अप्रैल और मई महीने की किस्त का वितरण शुरू हुआ है।
लाखों महिलाओं को अब तक ₹5000 की राशि प्राप्त हो चुकी है, जबकि लाखों महिलाएं अभी भी लाभ से वंचित है। दरअसल योजना के तहत सरकार द्वारा कुछ स्पष्ट शर्तें रखी गई हैं, और जिन महिलाओं के द्वारा इन शर्तों को पूरा नहीं किया जा रहा है, उन्हें इस बार की किस्त नहीं दी जा रही है। खासकर वे महिलाएं जिनकी उम्र, राशन कार्ड की स्थिति, बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन, या e-KYC में गड़बड़ी है, उन्हें बाहर रखा गया है।
ऐसे में जरूरी है कि हर लाभार्थी महिला खुद से जुड़ी जानकारी को जांचे और समझे कि उनके आवेदन में कोई कमी तो नहीं रह गई है। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि किन महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है, ओर किन्हें मिलेगा, और कैसे आप Maiya Samman Yojana Rs 5000 का स्टेटस चेक कर सकती हैं। तो अगर आप इस योजना की लाभार्थी है तो लेख में आखिर तक बन रहे हैं।
Maiya Samman Yojana Rs5000 Latest News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs5000 Latest News |
योजना | मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
किस्त संख्या | 9वी और 10वीं किस्त |
किस्त की राशि | ₹5000 |
किस्त वितरण की तारीख | 12 मई |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
पेमेंट स्टेटस चेक का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई गई एक विशेष योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद, गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थी महिलाओं को बैंक खाते में DBT माध्यम से हर महीने किस्त की राशि भेजी जाती है।
अब तक राज्य सरकार ने इस योजना के आज किस्तों का वितरण कर दिया है। मार्च तक के किस्त की राशि महिलाओं के खाते में जमा हो चुकी है और अब अप्रैल और मई महीने की राशि भी महिलाओं को मिलने शुरू हो गए हैं यानी एक साथ महिलाओं को ₹5000 की राशि प्राप्त हो रही है।
बड़ी खबर ! इस तारीख तक मिल सकता ₹5000 का लाभ
₹5000 की किस्त आज 12 मई से मिलना शुरू
आज 12 मई से झारखंड राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की नई किस्त जारी करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में कुछ विशेष 12 जिलों की महिलाओं को यह राशि ट्रांसफर की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में दूसरा चरण भी शुरू होगा, जिसमें बाकी जिलों की महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे। जिन लाभार्थियों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जिनका आधार लिंक है और जिनका बैंक खाता एक्टिव है, उन्हें सबसे पहले लाभ प्राप्त हो रहा है।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹5000 की राशि
इस बार की Maiya Samman Yojana Rs 5000 की किस्त से कई महिलाओं को बाहर रखा गया है, जिनमें वे महिलाएं शामिल हैं –
- जिनका उम्र 31 मार्च 2025 तक 50 वर्ष हो चुका है।
- जिन महिलाओं का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा हुआ है।
- जिन्होंने अब तक भौतिक सत्यापन पूरा नहीं करवाया है।
- जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है यानी डीबीटी (DBT) एक्टिव नहीं है।
- जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
- जो मंईयां सम्मान योजना की पात्रता की सभी शर्तों को पूरा नहीं कर रही हैं।
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Kist के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना के ₹5000 की राशि महिलाओं को मिलने शुरू हो चुके हैं। यह राशि उन महिलाओं को प्राप्त हो रहे है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –
- महिला आवेदक का उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- अगर महिला 31 मार्च 2025 तक 50 वर्ष की हो चुकी है, तो उसे इस किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
- महिला का नाम राशन कार्ड में जरूर होना चाहिए, क्योंकि योजना की पात्रता इसी रिकॉर्ड से तय की जाती है।
- आवेदन करने वाली महिला का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा होना चाहिए, अन्यथा आवेदन अमान्य माना जाएगा।
- जिस बैंक खाते में पैसा आना है, वह खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 5000 रूपये, नया लिस्ट जारी
दो चरणों में महिलाओं को मिलेगा ₹5000 का लाभ
राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana Rs 5000 की किस्त को दो चरणों में वितरित करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया से भुगतान में पारदर्शिता बनी रहती है और तकनीकी गड़बड़ियों से बचा जा सकता है। पहले चरण में पहले 12 जिलों की महिलाओं को लाभ मिलेगा और फिर दूसरे चरण में बाकी के 12 जिलों की महिलाओं को ₹5000 की राशि प्रदान की जाएगी।
पहले चरण में इन 12 जिलों में मिलेगा लाभ
Maiya Samman Yojana Rs 5000 की राशि का वितरण हो चुका है। पहले चरण की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है। इस चरण में राज्य के जिन जिलों की महिलाओं को भुगतान भेजा जा रहा है उनका नाम रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, लोहरदगा और देवघर है।
दूसरे चरण में इन 12 जिलों को मिलेंगे पैसे
दूसरे चरण की प्रक्रिया अगले 24 से 48 घंटे में शुरू होगी। इसमें राज्य के उन 12 जिलों की महिलाओं को शामिल किया गया है जिनका नाम हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम है। इन जिलों की महिलाओं को अपने खाते की स्थिति जांच करते रहना चाहिए, क्योंकि कभी भी ₹5000 की यह राशि ट्रांसफर हो सकती है।
बड़ी खुशखबरी! मार्च तक के बकाया 7500 रुपये की किस्त मिलनी शुरू
Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के ₹5000 की राशि आपके खाते में जमा हुई या नहीं? इसकी जानकारी आप स्टेटस चेक कर पता कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको ‘Payment Status’ या ‘Status Check’ ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपने आधार नंबर, पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक दर्ज करना होगा जो आवेदन के समय दिया गया था।
- जानकारी दर्ज करने के बाद सर्च या सबमिट बटन पर क्लिक करें, जिससे आपकी डिटेल्स खुलकर सामने आ जाएंगी।
- यदि आपका भुगतान सफलतापूर्वक हो चुका है, तो वहाँ ट्रांजैक्शन आईडी और भुगतान की तारीख दिखाई देगी, जिससे आप अपने बैंक खाते में जाकर क्रॉस चेक भी कर सकते हैं।
- अगर पेमेंट स्टेटस में कोई अपडेट नहीं दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि या तो आपका सत्यापन अधूरा है या फिर आप इस बार की किस्त में शामिल नहीं हैं।
ध्यान दें :- यदि आप ऑनलाइन तरीके से भुगतान चेक नहीं कर पा रही है तो आप अपने खाते को अपडेट करा कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले या नहीं। साथ ही आप SMS अलर्ट चेक कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे प्राप्त हुई है या नहीं। वहीं अगर आप पेटीएम, फोन पे, गूगल पे, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप ₹5000 की किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं।