Maiya Samman Yojana Today Rs5000 Payment: झारखंड सरकार की लोकप्रिय योजना “मंईया सम्मान योजना” ने एक बार फिर महिलाओं के चेहरों पर खुशी लेकर आई है। आज 10 मई को 5000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के तहत वैसे महिलाएं जो सभी पात्रता को पूरा करती हैं, जिनका DBT सक्रिय है, और जिनको पहले 8 किस्त मिल चुकी है, उन्हें आज की किस्त मिलने वाली है।
खास बात यह है कि जिन महिलाओं का नाम किसी वजह से काटा भी गया था, उनमें से भी बहुतों को इस बार मौका मिला है। आज दोपहर 3:00 बजे के बाद कभी भी महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा। मंईया सम्मान योजना के तहत सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और बच्चों की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किन महिलाओं को यह पैसा मिलेगा, किस जिले की महिलाओं को पहले पैसा मिलेगा और पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज की पोस्ट में हम आपको Maiya Samman Yojana Today Rs5000 Payment के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं तो लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana Today Rs5000 Payment Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Today Rs5000 Payment |
योजना | मंईयां सम्मान योजना |
भुगतान तिथि | 10 मई 2025 |
लाभ की राशि | ₹5000 (दो चरणों में) |
किसको मिलेगा लाभ | पात्र महिलाएं, जिनका DBT चालू है |
पेमेंट का तरीका | DBT के तहत |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महिला सशक्तिकरण योजना है जिसके तहत राज्य की ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की गरीब महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य यह है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार की ज़रूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर सकें। यह योजना मुख्यतः उन महिलाओं के लिए है जिनकी आमदनी का कोई स्रोत नहीं है या जो मजदूरी पर आश्रित हैं।
मंईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि दी जाती है। राज्य सरकार द्वारा अब तक 8 किस्तों का भुगतान कर दिया गया है और अब 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान ₹5000 एक साथ किया जा रहा है। मंईया सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए DBT एक्टिव होना अनिवार्य होता है और जिन महिलाओं ने समय से आवेदन किया और पात्रता पूरी की, उन्हें यह राशि सीधे प्राप्त होगी।
5000 रूपये की राशि महिलाओं को 2 चरणों में मिलेगा, इनको आज मिलेगा पैसा
आज 10 मई को इन महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये
मंईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वी किस्त का भुगतान आज से शुरू हो चुका है। जिन महिलाओं ने Maiya Samman Yojana के तहत सभी पात्रता को सही-सही पूरा किया है, उन्हें इस बार ₹5000 की राशि दी जा रही है। जिनका DBT Active है और बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है, उन्हें 5000 रूपये का पेमेंट मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
अब तक जिन्हें मंईया सम्मान योजना की 8 किस्त मिल चुकी है, उन्हें यह किस्त प्रदान की जा रही है। कुछ महिलाएं जिनका नाम सूची से काटा गया था लेकिन फिर से सत्यापन के बाद जोड़ी गई हैं, उन्हें भी इस बार ₹5000 की सहायता मिलेगी। राज्य सरकार यह पैसा आज दोपहर 3:00 बजे से ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है, और कई महिलाओं के खाते में राशि भी पहुँच चुकी है।
दो चरणों में महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये का लाभ
मंईया सम्मान योजना के तहत ₹5000 की राशि का वितरण सरकार ने दो चरणों में करने का फैसला लिया गया है। पहले चरण में उन जिलों की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है जिनका डेटा पहले से अपडेट है और सूची पूरी तरह तैयार है। दूसरे चरण में उन जिलों की महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनकी सूची फिलहाल अपडेट की जा रही है। यह प्रक्रिया कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी और बाकी महिलाओं के खाते में भी राशि ट्रांसफर की जाएगी।
इन 12 जिलों में पहले चरण में मिलेगा लाभ
राज्य सरकार ने जिन 12 जिलों की महिलाओं को पहले चरण में ₹5000 की राशि देने का निर्णय लिया है, उनमें रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, चतरा, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इन जिलों की सूची पहले ही पूरी तरह अपडेट कर दी गई थी और इन क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं का DBT एक्टिव है इसलिए यहां सबसे पहले पेमेंट ट्रांसफर किया जाएगा।
दूसरे चरण में इन 12 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे पैसे
दूसरे चरण में जिन जिलों की महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का लाभ मिलने जा रहा है, उनमें देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, कोडरमा, सिमडेगा, सरायकेला और रामगढ़ शामिल हैं। इन जिलों की सूची अपडेट की जा रही है और अगले 2-3 दिनों के भीतर यहां की पात्र महिलाओं को ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
50 लाख महिलाओं को इस मिलेंगे 5000 रूपये, इनको नहीं मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment Status Check
मंईया सम्मान योजना के ₹5000 की राशि आपके खाते में आई या नहीं? आप स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। यदि आपके खाते में ₹5000 की राशि आई है तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा। आप SMS चेक कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले या नहीं। साथ ही यदि आप नेट बैंकिंग, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं।
साथ-साथ आप अपने बैंक खाते को अपडेट करा कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। वहीं अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर लॉगिन करना है और “पेमेंट स्टेटस” के सेशन में जाकर अपना भुगतान स्थिति चेक करना है जिससे आपको पता चलेगा कि आपको किस्त की राशि मिली है या नहीं।