Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Release: 50 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 9 मई आज से पैसा मिलना शुरू

Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Release: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत आज से 9वीं और 10वीं किस्त का पैसा भेजा जाना शुरू हो गया है। जिन लाभुकों ने योजना के तहत सही ढंग से पंजीकरण करवा लिया है और जिनका DBT एक्टिव है, उन्हें सीधे बैंक खाते में ₹5000 की किस्त दी जा रही है। 9 मई से लेकर 15 मई तक दो चरणों में पैसे ट्रांसफर होंगे।

इस बार कुल 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें इस बार का पैसा नहीं मिलेगा। वजह है DBT चालू न होना या फिर योजना की पात्रता शर्तों पर खरा न उतरना। इसलिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि महिलाएं अपना बैंक खाता, आधार लिंकिंग और पात्रता की स्थिति की दोबारा जांच करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि इस बार की Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist आपके खाते में कब आएगी, या आप किन जिलों में पहले पैसा मिलेगा, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में आपको मंईयां सम्मान योजना की 9वीं 10वीं किस्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, साथ ही आप किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? इसकी भी जानकारी आपको मिलने वाली है तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Release Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 9th 10th Kist Today Release
योजना मंईयां सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं और 10वीं किस्त
लाभार्थियों की संख्या50 लाख महिलाएं
मिलने वाली राशी ₹5000
भुगतान की तिथि9 मई से 15 मई 2025 तक
भुगतान चेक का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला सशक्तिकरण की योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

शुरू में यह राशि ₹1000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹2500 किया गया है। इस योजना के ज़रिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके घरेलू खर्चों में सहयोग देने की कोशिश कर ही है। मंईयां सम्मान योजना का पैसा महिलाओं के खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है। अब तक 8 किस्त की राशि महिलाओं को मिल चुकी है और 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान एक साथ होने वाला है यानी महिलाओं को 5000 रूपये एक साथ मिलने वाला हैं।

Maiya Samman Yojana: बड़ी खबर ! इस तारीख तक मिल सकता ₹5000 का लाभ

सिर्फ 50 लाख महिलाओं को 5000 रूपये

मंईयां सम्मान योजना के तहत इस बार 50 लाख लाभार्थी महिलाओं की सूची तैयार की है, जिन्हें ₹5000 की राशि DBT के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए सभी ज़िलों में भुगतान की प्रक्रिया 5 मई से ही शुरू कर दी गई थी। 9 मई से यह पैसा सीधे खातों में भेजा जा रहा है और 15 मई तक पूरा भुगतान किया जाएगा। जिन महिलाओं ने पहले से योजना में आवेदन कर रखा है और जिनका DBT सिस्टम एक्टिव है, उनके खाते में यह राशि समय पर ट्रांसफर हो जाएगी।

3.67 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगी 5000 रूपये

हालांकि मंईयां सम्मान योजना लाखों महिलाओं के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन इस बार लगभग 3.67 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें इस बार की Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist का लाभ नहीं मिल पाएगा। इनमें वे महिलाएं शामिल हैं जिनका बैंक खाता DBT से लिंक नहीं है, इन महिलाओं को हाल ही में 7500 रूपये की राशि प्राप्त हुई थी लेकिन अब तक ऐसी महिलाओं के द्वारा अपना डीबीटी एक्टिव नहीं करवाया गया है जिसके कारण इनको पैसे नहीं मिलेंगे।

दो चरणों में महिलाओं को मिलेगा 5000 रूपये

मंईयां सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान इस बार दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में उन जिलों को चुना गया है जहां DBT प्रक्रिया सबसे पहले पूरी की गई थी और वहां के लाभार्थियों की सूची फाइनल कर दी गई है। दूसरे चरण में बाकी जिलों की महिलाओं को किस्त का पैसा मिलेगा, जिनका डाटा थोड़ा लेट वेरीफाई हुआ है। दोनों चरणों में समय पर राशि भेजने का निर्देश जिला अधिकारियों को दे दिया गया है।

इन 12 जिलों में पहले मिलेगा 5000 रूपये

झारखंड के जिन 12 जिलों में सबसे पहले Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist का भुगतान किया जा रहा है, उनमें रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), देवघर, दुमका, हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और चतरा शामिल हैं। इन जिलों में DBT चालू कराने की प्रक्रिया सबसे तेज रही है, इसलिए इन्हें पहले चरण में शामिल किया गया है।

दुसरे चरण में इन जिलो की महिलाओ को मिलेंगे पैसे

दूसरे चरण में साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, सरायकेला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, गोड्डा, कोडरमा, रामगढ़ और गुमला जैसे जिलों की महिलाएं शामिल हैं। यहां के लाभार्थियों को 1 से 2 दिनों के बाद DBT के माध्यम से ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Payment Status Check

मंईयां सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान एक साथ किया जाएगा यानी महिलाओं को एक साथ ₹5000 मिलेंगे। आपके खाते में ₹5000 की राशि आई है या नहीं आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • भुगतान स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जाने के बाद मुख्य पेज पर आपको लॉगिन संबंधित लिंक प्राप्त होगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा जहां आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • अब आपको होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपना आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा को फील कर ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
  • अब आपके सामने 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान का स्टेटस खुलकर आ जाएगा, जहां आप देख सकते हैं आपको पैसे मिले हैं या नहीं।

ध्यान दें :- यदि आप ऑनलाइन तरीके से पेमेंट स्टेटस चेक करने में असमर्थ है तो ऐसी स्थिति में आप अपने बैंक में जाकर खाते को अपडेट कर कर जान सकती है कि आपको 5000 रुपए की राशि मिली है या नहीं। इसके अलावा अगर आपको ₹5000 की राशि प्राप्त हो चुकी है तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा। ऐसे में आप SMS अलर्ट चेक के माध्यम से भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं। साथ ही साथ यदि आप फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी का सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon