मंईयां सम्मान योजना पोर्टल में गड़बड़ी और सत्यापन में फंसा महिलाओं का पैसा – जाने पूरी अपडेट

झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना ने लाखों परिवारों को राहत पहुंचाई है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर 2500 रुपये दिए जाते हैं। लेकिन अब अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक बड़ी परेशानी सामने आई है।

पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सत्यापन समय पर पूरा नहीं हो सका है, जिसकी वजह से पैसे आने में देरी हो रही है। महिलाएं जो अब तक मंईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये प्राप्त कर चुकी हैं, वे अब अपनी अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि राज्य सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही गड़बड़ी को ठीक कर दिया जाएगा और मई महीने में महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त का पैसा एक साथ ट्रांसफर कर दिया जाएगा। ऐसे में अब महिलाओं के खाते में 5000 रुपये का भुगतान सीधे किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक विशेष पहल है, जिसके तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में 2500 रुपये मिलते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं।

इस योजना के जरिए लाखों महिलाओं को अब तक सहायता मिल चुकी है और उनकी रोजमर्रा की जरूरतें काफी हद तक पूरी हो रही हैं। मंईयां सम्मान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जो झारखंड की स्थायी निवासी हैं और जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है। इसके अलावा इस योजना का लाभ के लिए महिलाओं का एकल बैंक खाता और डीबीटी सक्रिय अनिवार्य है।

इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

महिलाओं एक साथ मिलेंगे 5000 रुपये

जो महिलाएं अप्रैल महीने में मिलने वाली 9वीं किस्त का इंतजार कर रही है, उनके लिए अब एक अच्छी खबर है। तकनीकी कारणों से पोर्टल में गड़बड़ी होने की वजह से सत्यापन का काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे पैसे रुक गए है। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि मई महीने के पहले या दूसरे सप्ताह तक 9वीं और 10वीं दोनों किस्तों का भुगतान एक साथ कर दिया जाएगा।

यानी जिन महिलाओं को पहले 2500 रुपये महीने मिलते थे, अब उन्हें 5000 रुपये की राशि एक साथ मिलेगी। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके बाद महिलाओं को बार-बार किस्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे अपने जरूरी खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगी।

कुछ महिलाओं को मिलेंगे पूरे 12500 रुपये

राज्य की कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्हें अभी तक 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की राशि भी नहीं मिली थी। इन महिलाओं के आवेदन या खाते में डीबीटी से जुड़ी कुछ त्रुटियां थीं, जिसकी वजह से उनका भुगतान होल्ड पर चला गया था। अब सरकार ने फैसला लिया है कि ऐसी महिलाओं के आवेदन ठीक कराकर और डीबीटी चालू कराकर बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

यानी इन महिलाओं को इस बार सीधे 12500 रुपये तक मिल सकते हैं। इसके लिए महिलाओं को जल्द से जल्द अपना आवेदन अपडेट करवाना जरूरी है। यदि डीबीटी चालू हो गया है और बैंक खाते में कोई दिक्कत नहीं है तो मई महीने में ये पूरा भुगतान एक साथ कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon