Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp: 29 अप्रैल को आपके पंचायत में होगा कैंप, जल्द कराएं बैंक खाते की सीडिंग

Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp: झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को पूरी तरह लाभदायक बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। जिन महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, उनके लिए अब आधार सीडिंग की प्रक्रिया और भी आसान कर दी गई है।

राज्य सरकार की तरफ से यह ऐलान किया गया है कि जिन लाभुकों का बैंक खाता अब तक आधार से लिंक नहीं हुआ है, उनके लिए जिलेवार और पंचायत स्तर पर आधार सीडिंग कैंप लगाया जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि अब महिलाओं को बैंक में लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी और वे अपने ही पंचायत या ब्लॉक में जाकर यह जरूरी काम पूरा कर सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्य सरकार ने इस कैंप के आयोजन की तारीख 29 अप्रैल 2025 तय की है। इसके लिए सभी ब्लॉकों और पंचायतों को पहले से निर्देश दे दिए गए हैं। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। कैंप का उद्देश्य यह है कि किसी भी महिला का पैसा सिर्फ आधार लिंक न होने की वजह से न रुके। आइए अब आपको इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से देते हैं।

Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्य झारखंड
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
लाभहर महीने 2500 रुपये
आधार सीडिंग कैंप की तिथि29 अप्रैल 2025
आधिकारिक पोर्टलhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मंईयां सम्मान योजना क्या है?

मंईयां सम्मान योजना एक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आर्थिक सहायता योजना है, जिसका मकसद 18 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सीधी वित्तीय मदद देना है। खासकर ग्रामीण और गरीब इलाके की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गई है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

मंईयां सम्मान योजना का पैसा डायरेक्ट बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन फायदा तभी मिल पाता है जब लाभुक का बैंक खाता आधार से लिंक हो। अगर किसी महिला का खाता आधार से जुड़ा नहीं है तो पैसा अटक सकता है, इसी को देखते हुए अब सरकार ने सीधे पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर आधार सीडिंग कराने का फैसला लिया है।

Maiya Samman Yojana: बड़ी खबर ! इस तारीख तक मिल सकता ₹5000 का लाभ

Maiya Samman Yojana Aadhar Seeding Camp

झारखंड के हर जिले में पंचायत और ब्लॉक स्तर पर 29 अप्रैल को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उन महिलाओं को बुलाया जाएगा जिनका खाता अभी तक आधार से नहीं जुड़ा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जिले के सभी BDO को पहले से निर्देश दे दिए गए हैं कि वे शिविर का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें।

शिविर में जाकर लाभुक महिला को सिर्फ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर ले जाना होगा। मौके पर ही बैंक प्रतिनिधि या CSP एजेंट उनके खाते को आधार से जोड़ देंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है, इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आधार सीडिंग के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

आधार सीडिंग कराने के लिए महिला लाभुक को अपने साथ कुछ ज़रूरी कागज़ लेकर कैंप में जाना होगा। यह दस्तावेज़ नीचे निम्नलिखित है –

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर

इन तीनों दस्तावेजों के साथ ही आप आसानी से अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवा सकती हैं।

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना से राज्य की उन महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा की जाएगी जिनके द्वारा निम्नलिखित पात्रता की पूर्ण की जा रही है –

  • महिला का उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होना चाहिए, तभी उसे मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल सकता है।
  • लाभुक महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम पंचायत स्तर की सूची में होना चाहिए।
  • महिला किसी और सरकारी पेंशन या मासिक आर्थिक सहायता की लाभुक न हो, तो उसे लाभ मिलेगा।
  • महिला का बैंक खाता महिला के नाम पर होना चाहिए और वह एक्टिव होना चाहिए।
  • महिला के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है, ताकि उसे बैंक खाते से लिंक किया जा सके।
  • जिन महिलाओं को अप्रैल में 7,500 रुपये की एकमुश्त राशि मिली है, उनके लिए आधार सीडिंग और भी जरूरी है, ताकि आगे की किस्त रुके नहीं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon