Maiya Samman Yojana Pending Payment List: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना अब महिलाओं के लिए मजबूत सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत हर महिला लाभार्थी को ₹2500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
हाल ही में राज्य सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की तीन किस्तों की राशि एक साथ ट्रांसफर कर दी, इस दौरान कुल मिलाकर 7500 रूपये की राशि 54 लाख महिलाओं को दी गई थी। हालाकि दिसंबर महीने की किस्त का भुगतान राज्य के करीब 57 लाख महिलाओं को किया गया था लगभग 3 लाख महिलाएं अभी भी जनवरी-फरवरी मार्च की किस्त से वंचित हैं।
अब सरकार की ओर से उन महिलाओं की एक सूची जारी की गई है, जिनका पेमेंट पेंडिंग है और जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। अब यह जरूरी हो गया है कि जिन महिलाओं को अभी तक पैसे नहीं मिले हैं, वे सूची में अपना नाम जरूर जांच लें और यह भी समझें कि पैसा क्यों अटका है। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया और जरूरी जानकारियों को विस्तार से। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो लेख में आखिर तक बन रहे हैं।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण महिला सशक्तिकरण योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की उन महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना है जो सामाजिक या आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रतिमाह ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से दी जाती है।
यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ देने हेतु बनाई गई है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। अब तक इस योजना से राज्य सरकार ने 8 किस्तों का भुगतान कर दिया है। जहां पहले मंईयां सम्मान योजना से ₹1000 प्रति महा मिलते थे लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 प्रतिमाह कर दिया गया है।
हाल ही में राज्य सरकार ने जनवरी फरवरी मार्च महीने की राशि को एक साथ भुगतान किया है जो करीब 3 लाख महिलाओं को नहीं मिली है जिसकी सूची जारी हुई है।
इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
7500 रूपये की राशि क्यों नहीं मिली?
इस बार सरकार ने जनवरी से मार्च तक की तीनों किस्तों को एक साथ जारी किया था, जिससे लाभार्थियों को ₹7500 की राशि प्राप्त होनी थी। लेकिन कुछ महिलाओं को यह राशि नहीं मिली है। इसके पीछे कई कारण सामने आए हैं।
- बहुत सारी महिलाओं के दस्तावेजों में गलत जानकारी दर्ज थी, जैसे कि बैंक खाता नंबर या आधार नंबर है।
- वही बहुत सारी महिलाओं का DBT लिंकिंग नहीं हो पाने की वजह से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया है।
- कई लाभार्थियों का राशन कार्ड में नाम ही नहीं था, जिससे उनकी पात्रता रुक गई।
- इसके अलावा कई का भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हो पाया है, खासकर उन इलाकों में जहां डोर-टू-डोर जांच अभी जारी है।
- कुछ मामलों में एक ही बैंक अकाउंट में दो या उससे अधिक महिलाओं का पैसा जा रहा था, जिससे टेक्निकल गड़बड़ी हुई।
7500 रूपये की राशि इस दिन मिलेगी
सरकारी सूत्रों के अनुसार, जिन महिलाओं का पेमेंट जनवरी से मार्च के बीच नहीं हो पाया है, उनका भुगतान अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह तक किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को सत्यापन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिन महिलाओं का दस्तावेज सही पाया जाएगा और जिनका सत्यापन पूरा होगा, उनके खातों में ₹7500 की राशि एक साथ भेजी जाएगी।
सरकार ने जिलों के डीसी और पंचायत स्तर के अधिकारियों को सूची के आधार पर महिलाओं की स्थिति की जांच करने और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए हैं। इसलिए जिन महिलाओं ने अभी तक अपना फॉर्म सही नहीं करवाया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द ही प्रखंड या पंचायत कार्यालय जाकर फॉर्म में सुधार करवाएं और सत्यापन पूरा कराएं, जिससे मई माह में उन्हें भुगतान मिल सके।
7500 रूपये की राशि के जरुरी कार्य
मंईयां सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि के लिए महिला लाभार्थी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो और DBT सक्रिय है। इसके लिए नजदीकी बैंक शाखा या जन सेवा केंद्र से मदद ली जा सकती है। इसके अलावा राशन कार्ड में नाम दर्ज होना अनिवार्य है, अगर नाम नहीं है तो खाद्य आपूर्ति कार्यालय जाकर नाम जुड़वाना आवश्यक है।
आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की डिटेल्स सही और एक-दूसरे से मैच होनी चाहिए, अन्यथा तकनीकी कारणों से पेमेंट फेल हो सकता है। वहीं जिनका भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और जिनके दस्तावेजों में कोई भी गड़बड़ी है, जैसे फोटो, पता या नाम में गलतियां है, तो उसे सही कराना जरूरी है।
अब तक खाते में नहीं आये 7500 रुपए! तुरंत करें ये काम, हफ्ते भर में आयेंगे पैसे
Maiya Samman Yojana Pending Payment List चेक कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को ₹7500 की राशि नहीं मिली है उसकी सूची को चेक करने के लिए लाभार्थी महिला को सबसे पहले अपने पंचायत या प्रखंड कार्यालय में जाना होगा, जहां सरकार द्वारा जारी सूची चिपका दी गई है। लिस्ट में नाम, पिता/पति का नाम और आधार नंबर आंशिक रूप से दिखाई देता है, जिससे पहचान करना आसान हो जाता है।
अगर सूची में नाम नहीं है तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन सत्यापन या DBT प्रक्रिया में अटका है। ऐसे में आप आप पंचायत सचिव या संबंधित अधिकारी से सीधे बात करके अपने आवेदन की स्थिति जान सकती हैं। कुछ जिलों में सूची ऑनलाइन पोर्टल पर भी डाली जा रही है, इसके लिए संबंधित जिले की वेबसाइट पर विजिट करें।