Maiya Samman Yojana Important Work: मईयां सम्मान योजना 2500+2500 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये 4 जरूरी कार्य

Maiya Samman Yojana Important Work: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक बहुत ही फायदेमंद पहल है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाएं हर महीने आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ महिलाओं को दी जाएगी, जिससे लाभार्थी महिलाओं को कुल 5000 रुपये का लाभ मिलने वाला है।

लेकिन अगर आप इन पैसों का लाभ लेना चाहती हैं, तो कुछ जरूरी कामों को जल्द से जल्द पूरा करना बेहद जरूरी है। अगर आपने अब तक इन जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया है तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन से जरूरी काम आपको करने हैं और कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। तो यदि आप झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Important Work Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Important Work
योजना का नाममईयां सम्मान योजना
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
किस्त की राशि2500 रुपये प्रति माह
ताजा अपडेट9वीं और 10वीं किस्त एक साथ मिलेगी
भुगतान की तारीखमई 2025 के पहले सप्ताह में
कुल लाभ5000 रुपये (दो किस्त एक साथ)
जरूरी प्रक्रियाDBT, KYC, आधार-राशन लिंकिंग आदि
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

यह एक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता दी जाती है। मईयां सम्मान योजना का संचालन राज्य स्तर पर किया जा रहा है और इसका पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजा जाता है।

यह योजना उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं और किसी तरह की सरकारी या सामाजिक सहायता की हकदार हैं। हाल ही में 9वी और 10वीं किस्त को लेकर नई अपडेट आई है। नई अपडेट के अनुसार 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान सरकार द्वारा मई के शुरुआती सप्ताह तक कर दिया जाएगा।

Maiya Samman Yojana: दस्तावेज़ सत्यापन में गड़बड़ी से रुकी लाखों महिलाओं की राशि

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date

मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा हर महीने किस्त की राशि 15 तारीख तक वितरित की जाती है लेकिन 9वी किस्त का वितरण अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे में खबर आ रही है की 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान राज्य सरकार एक साथ कर सकते हैं। किस्त की राशि का भुगतान अब तक न होने के पीछे का मुख्य कारण जिला स्तर पर राशि का आवंटन न होना है।

जैसे ही राज्य सरकार मईयां सम्मान योजना के 9वी और 10वीं किस्त की राशि का आवंटन जिला स्तर पर करेगी। उसके बाद महिलाओं के खाते में किस्त की राशि भेज दी जाएगी। हालांकि अभी तक सरकार द्वारा 9वी और 10वीं क़िस्त के फाइनल तिथि का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि मई के शुरुआती सप्ताह तक महिलाओं को यह राशि प्राप्त हो जाएगी।

ऐसे में अब यह तय किया गया है कि 9वीं और 10वीं दोनों किस्तों का पैसा एक साथ लाभार्थियों को दिया जाएगा। इससे महिलाओं को कुल 5000 रुपये एक साथ मिलेंगे। यह पैसा मई के पहले सप्ताह तक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि जिन महिलाओं का DBT या KYC अब तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें यह राशि नहीं मिलेगी।

मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 9वी और 10वीं किस्त का भुगतान अब आपको तभी प्राप्त होगा, जब तक आपके द्वारा चार महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा नहीं किया जाएगा। क्या है चार महत्वपूर्ण कार्य इसकी जानकारी हमने नीचे दी हुई है।

किसे मिलेगा मईयां सम्मान योजना का लाभ

मईयां सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड राज्य की निवासी हैं और जिन्होंने पहले से इस योजना के लिए आवेदन किया है। साथ ही उनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल होना जरूरी है। योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी हैं, जैसे कि महिला का राशन कार्ड बना होना चाहिए, आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए। इसके अलावा जिन महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उन्हें भी लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है।

मईयां सम्मान योजना का पैसा पाने के लिए जरूरी काम

अब बात करते हैं उन जरूरी कार्यों की जिन्हें करने के बाद ही आपके खाते में 5000 रुपये की राशि आएगी। अगर आपने ये काम नहीं किए हैं, तो पैसा आपके खाते में नहीं आएगा।

राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी

मईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहली और जरूरी चीज है कि आपका राशन कार्ड और आधार कार्ड एक-दूसरे से लिंक होना चाहिए। सरकार DBT के माध्यम से सीधे पैसे ट्रांसफर करती है, और इसके लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य है। अगर आपका आधार आपके राशन कार्ड से लिंक नहीं है तो आप लाभार्थी सूची से बाहर हो सकते हैं। यह काम आप ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर करा सकते हैं।

बैंक खाते में KYC और DBT प्रक्रिया को सक्रिय करें

दूसरा सबसे जरूरी काम है कि आपका बैंक खाता एक्टिव हो और उसमें KYC अपडेट हो। कई बार देखा गया है कि महिलाओं के बैंक खाते में KYC अपडेट नहीं होने के कारण पैसा फंस जाता है। इसके अलावा DBT प्रक्रिया भी सक्रिय होनी चाहिए। इसके लिए आपको अपने बैंक जाकर फॉर्म भरना पड़ता है या फिर लोक सेवा केंद्र में जाकर यह काम करवा सकते हैं। KYC और DBT दोनों ही सक्रिय रहेंगे तभी सरकार आपके खाते में पैसे भेजेगी।

इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

पंचायत या प्रखंड कार्यालय में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन कराएं

फिजिकल वेरिफिकेशन यानी आपकी पहचान और मौजूदगी की पुष्टि भी मईयां सम्मान योजना का एक अहम हिस्सा है। बहुत सारी महिलाएं सिर्फ कागजों के आधार पर रजिस्टर्ड होती हैं लेकिन फिजिकली वेरिफिकेशन नहीं करातीं है। ऐसे में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके लिए आपको अपने पंचायत या प्रखंड कार्यालय में जाना होता है, जहाँ आपकी पहचान, आधार और रजिस्ट्रेशन की पुष्टि की जाती है। यह प्रक्रिया एक बार पूरी हो जाए तो भविष्य में दिक्कत नहीं आती है।

योजना की स्थिति समय-समय पर चेक करते रहें

अक्सर महिलाएं यह सोचकर बैठ जाती हैं कि एक बार आवेदन हो गया तो पैसा अपने आप आ जाएगा। लेकिन मईयां सम्मान योजना की स्थिति पर नजर बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने पंचायत कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं। कई बार आपका नाम सूची में नहीं आता या आपका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है, तो आपको फिर से अपडेट करना पड़ता है। इसलिए योजना की स्थिति समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई गड़बड़ी होने पर समय रहते सुधार किया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon