Maiya Samman Yojana Ration Card 1 Mistake: राशन कार्ड में की गई इस एक गलती ने रोक दी गई ₹7500 की राशि

Maiya Samman Yojana Ration Card 1 Mistake: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना का मकसद है राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को ₹2500 की सहायता हर महीने दी जाती है। हाल ही में 54 लाख महिलाओं को तीन महीने की किस्त के ₹7500 ट्रांसफर किए गए हैं, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि लाखों महिलाएं इस पैसे से वंचित रह गईं।

इसकी वजह कोई बड़ी गलती नहीं है, बल्कि सिर्फ राशन कार्ड में की गई एक साधारण सी चूक है। ये चूक है राशन कार्ड में ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा न कराना। राज्य सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि जिनका राशन कार्ड e-KYC से नहीं जुड़ा होगा, उन्हें किसी भी हाल में मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। तो अगर आप भी मंईया सम्मान योजना के लाभार्थी महिला है और आपको किसी की राशि नहीं मिल रही है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Ration Card 1 Mistake Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Ration Card 1 Mistake
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
लाभ की राशि₹2500
गलती का कारणराशन कार्ड में e-KYC नहीं होना
प्रभावित लाभार्थीलगभग 10 लाख महिलाएं
समाधानराशन कार्ड e-KYC तुरंत कराएं

राशन कार्ड eKYC क्या है और ये इतना जरूरी क्यों है?

राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए राशन कार्ड को आधार और बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य किया है। लेकिन सिर्फ लिंक करना ही काफी नहीं है, साथ में e-KYC भी पूरा करना जरूरी है। ये प्रक्रिया आपके राशन कार्ड की सारी डिटेल्स को आपके आधार से मिलान करती है।

सरल शब्दों में कहें तो e-KYC ये तय करता है कि आपका नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी सही है और किसी दूसरे के नाम से दोबारा उपयोग नहीं हो रही है। इसी वजह से सरकार ने ये शर्त रखी है कि जब तक e-KYC पूरा नहीं होता, तब तक योजना की कोई भी किस्त आपके खाते में नहीं भेजी जाएगी।

Maiya Samman Yojana: लाभार्थी महिलाओं का जांच शुरू, जानें दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

e-KYC ना होने पर क्या हो सकता है नुकसान

अगर आपका राशन कार्ड e-KYC से जुड़ा नहीं है, तो आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है –

  • 2500 रूपये की अगली किस्त नहीं आएगी
  • पिछली ₹7500 की किस्त की राशि भी नहीं मिलेंगी।
  • मंईया सम्मान योजना की लिस्ट से नाम हट सकता है।
  • भविष्य में किसी भी सरकारी योजना में आपका नाम नहीं जोड़ा जाएगा।

राशन कार्ड e-KYC वालों को मिलेगा डबल पैसा

राज्य सरकार ने ये साफ किया है कि जिन महिलाओं ने अपनी जानकारी समय रहते अपडेट कर ली है, उन्हें अगली किस्त के साथ पिछली बकाया राशि भी दी जाएगी। यानी जिनका e-KYC अब अपडेट हो गया है, उन्हें इस बार ₹2500 + ₹7500 = ₹10,000 सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसलिए देरी किए बिना अभी e-KYC पूरी करा लेना ही सही रहेगा।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना का फायदा लेने के लिए सिर्फ पात्र होना ही काफी नहीं है, जरूरी ये है कि आपके दस्तावेज पूरी तरह सही और अपडेटेड हों। राशन कार्ड में की गई e-KYC की एक छोटी सी गलती आपके हक की ₹7500 से लेकर ₹10,000 तक की राशि को रोक सकती है। इसलिए वक्त रहते अपने राशन कार्ड की e-KYC करवा लें और योजना का पूरा लाभ उठाएं।

उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप मंईया सम्मान योजना के लाभार्थी महिला है तो आप अपने राशन कार्ड e-KYC पूर्ण जरूर कर ले ताकि समय रहते आपको किस्त की राशि प्राप्त हो जाए। अगर आपको पोस्ट पसंद आया तो इसे अपने दोस्त, रिश्तेदारों से शेयर करें और इसी तरह की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon