Ladki Bahin Yojana 10th Installment: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये की आर्थिक सहायता देती है। विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति सरकार ने महिलाओं को 1500 रूपये के बजाय 2100 रूपये देने का वादा किया था।
अब इस वादे को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में एक कार्यक्रम में इस बारे में जानकारी दी है कि सरकार इस वादे को जल्द पूरा करेगी। इस लेख में हम आपको Ladki Bahin Yojana 10th Installment से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 10th Installment |
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
मिलने वाली राशि | ₹1500 (बढ़ाकर ₹2100 करने की योजना) |
किस्त | 10वीं किस्त |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Ladki Bahin Yojana क्या है?
लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने लाडकी बहिन योजना को 28 जून 2024 को लागू किया था।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। लाडकी बहिन योजना का लाभ खासतौर पर उन महिलाओं को दिया जाता है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो निम्न वर्ग से आती हैं।
फरवरी और मार्च की किस्त इस दिन मिलेगी, इनको नही मिलेगा पैसा !
10वीं किस्त से मिलेंगे 2100 रुपये
महाराष्ट्र सरकार ने साल 2025-26 का बजट 10 मार्च 2025 को पेश किया है। इस बजट में सरकार ने लाडकी बहिन योजना के लिए 36,000 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया है। हालांकि, बजट में 1500 रूपये के बजाय 2100 रूपये देने का कोई जिक्र नहीं किया गया है। सरकार ने 10वीं किस्त के रूप में 1500 रूपये की राशि देने का निर्णय लिया है।
2100 रूपये की राशि के लिए अभी महिलाओं को कुछ और समय तक इंतजार करना होगा। सरकार ने इस योजना के तहत अब तक लाखों महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार अपने वादे पर कायम है और जल्द ही 2100 रूपये की राशि देने का ऐलान किया जाएगा।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी जरूरी जानकारी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में लाडकी बहिन योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर जरूरी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने महिलाओं को 2100 रूपये देने का वादा किया था। सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
फिलहाल 10वीं किस्त के रूप में महिलाओं को 1500 रूपये की राशि दी जाएगी। जल्द ही सरकार 2100 रूपये की राशि देने की घोषणा करेगी। यानि महिलाओं को कुछ और महीने तक इंतजार करना होगा। 2100 रूपये हर महीने पाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि सरकार जल्द ही इस वादे को पूरा करेगी।
Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता
अगर आप लाडकी बहिन योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपके लिए सरकार द्वारा तय की गई पात्रता को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –
- सबसे पहला तो महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- महिला के पास बैंक खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है।
- इसके अलावा महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
- महिला को पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो तो वह इस योजना के योग्य है।
बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खाते में ₹3000 जमा होने शुरू
Ladki Bahin Yojana 10th Installment कब मिलेगी
महाराष्ट्र सरकार ने 10वीं किस्त के रूप में महिलाओं के बैंक खाते में 1500 रूपये की राशि ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। जल्द ही महिलाओं को लाडकी बहिन योजना से 2100 रूपये की किस्त मिलना शुरू हो जाएगा। जिसका आश्वासन स्वयं सीएम देवेंद्र फडणवीस के द्वारा दिया गया है।
लाडकी बहिन योजना की किस्त की राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द आधार लिंक करवाना होगा। दसवीं किस्त का भुगतान जल्द ही सरकार द्वारा किया जाएगा। हाल ही में आठवीं और नवी किस्त का भुगतान एक साथ किया गया है। दसवीं किस्त का भुगतान अगले महीने होने वाली है।