Maiya Samman Yojana 7500 Payment News: 38 लाख महिलाओं को मिला 7500 रूपये, बाकी 18 लाख महिलाओं को कब मिलेगा, जाने यहां

Maiya Samman Yojana 7500 Payment News: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना के तहत 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे DBT के माध्यम से यह राशि भेजी है। हालांकि, अब भी लगभग 18 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर नहीं हुई है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है, उनके खाते में मार्च 2025 तक यह राशि जमा कर दी जाएगी। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अब तक आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो इसका कारण सत्यापन या तकनीकी समस्या हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस आर्टिकल में हम आपको मंईया सम्मान योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देने वाले हैं, ताकि आप यह समझ सकें कि पैसा क्यों नहीं आया और यह पैसे आपको कब तक मिलेगा।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment News Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 7500 Payment News
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
किसने शुरू किया झारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
मिलने वाली राशि7500 रुपये (तीन किस्तों का भुगतान)
भुगतान की स्थिति38 लाख महिलाओं को भुगतान हो चुका
शेष भुगतान की तिथि31 मार्च 2025 तक
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन किस्तों को एक साथ मिलाकर 7500 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की है। मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक स्तर को सुधारना है।

महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सकती हैं। राज्य सरकार ने अब तक 38 लाख महिलाओं को पहले चरण में भुगतान कर दिया है, जबकि बाकी 18 लाख महिलाओं को 31 मार्च तक यह राशि मिलने की संभावना है।

किन 18 लाख महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 7500 रुपये, यहां देखें लिस्ट

38 लाख महिलाओं को मिल चुका पैसा

झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये की राशि जमा कर दी है। जिन महिलाओं का नाम पहले से सत्यापित था और दस्तावेज सही थे, उनके खाते में यह राशि ट्रांसफर हो गई है।

हालांकि, कई महिलाओं के खातों में अभी भी यह राशि ट्रांसफर नहीं हुई है। इसकी वजह भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और दस्तावेजों में त्रुटि बताई जा रही है। राज्य सरकार ने अब इन त्रुटियों को सुधारने का निर्णय लिया है और जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खाते में भी राशि 31 मार्च तक ट्रांसफर कर दी जाएगी।

18 लाख महिलाओं के खाते में पैसा कब मिलेगा?

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जिन 18 लाख महिलाओं के खातों में अभी तक राशि ट्रांसफर नहीं हुई है, उनके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और दस्तावेज सही हैं, उनके खाते में 31 मार्च 2025 तक यह राशि भेज दी जाएगी।

राज्य सरकार ने कहा है कि अगर किसी लाभार्थी के दस्तावेजों में त्रुटि है या सत्यापन अधूरा है, तो उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अगर आपने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो इसे तुरंत पूरा करें ताकि आपको योजना का लाभ समय से मिल सके।

7500 रुपये नहीं मिला तुरंत करें ये 2 काम, 24 घंटे में मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –

  • सबसे पहला तो महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • मंईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए तभी वह इसके लिए पात्र है।
  • महिला या फिर महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • मंईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana के लिए दस्तावेज

मंईया सम्मान योजना के तहत भुगतान पाने के लिए लाभार्थी महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

होली में इन महिलाओं को मिलेगा 7500 रुपये का तोहफा, लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें

Maiya Samman Yojana Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक कर सकती हैं। नीचे हम आपको दोनों तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।

ऑनलाइन पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया

  • पेमेंट चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको “Payment Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद आपको पैन कार्ड नंबर या आधार नंबर डालना है।
  • इसके बाद आपके खाते में राशि ट्रांसफर की स्थिति आपको दिखाई देगी।
  • यहां आप देख सकती हैं आपके खाते में ₹7500 जमा हुई है या नहीं।

ऑफलाइन पेमेंट चेक करने की प्रक्रिया

7500 रूपये का पेमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले आप अपने नजदीकी बैंक में चले जाएं और अपना बैंक खाता अपडेट कर चेक करें कि आपके खाते में ₹7500 आए हैं या नहीं। इसके अलावा यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप 7500 रूपये की जानकारी पा सकती है। इसके अलावा आपको बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर SMS के जरिए भी बैलेंस की जानकारी पा सकती हैं।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। सरकार ने पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, उनके खाते में पैसा 31 मार्च 2025 तक ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

अगर आपने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो इसे तुरंत पूरा करें ताकि आपको योजना का लाभ मिल सके। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। झारखण्ड राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से पाने के लिए आप हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon