Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Out: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने मार्च 2025 की किस्त के साथ साथ पिछली दो किस्तें (6th और 7th) को भी जारी करने का ऐलान किया है जिससे महिलाओं को एक साथ 7500 रुपये मिलेंगे।
इसलिए अब 7500 रुपये की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है जिसमें उन महिलाओं का नाम शामिल किया गया है जिनके खाते में यह रकम भेजी जाएगी। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं तो इस लेख में हम आपको लाभार्थी सूची चेक करने के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं, इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Out |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना 2025 |
किस्त की राशि | 7500 रुपये |
राज्य का नाम | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की पात्र महिलाएं |
योजना का लाभ | प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता |
नई सूची जारी | मार्च 2025 |
लाभ पाने के लिए अनिवार्य शर्त | बैंक खाते में DBT एक्टिव होना जरूरी |
लाभार्थियों की संख्या | 38.34 लाख महिलाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Out
झारखंड सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन इस बार सरकार ने ऐलान किया था कि मार्च 2025 की किस्त के साथ साथ छठी और सातवीं किस्त भी एक साथ जारी की जाएगी जिससे लाभार्थियों को कुल 7500 रुपये मिलेंगे। अब सरकार ने इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं की सूची जारी कर दी है।
यदि आप इस योजना की लाभार्थी हैं तो आपको अपना नाम इस सूची में जरूर चेक कर लेना चाहिए। यदि आपका नाम इस लिस्ट में है तो आपके बैंक खाते में जल्द ही 7500 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन जिन महिलाओं का नाम इस सूची में नहीं है उन्हें तुरंत DBT स्टेटस चेक करना चाहिए और अगर उनका DBT एक्टिव नहीं है तो उसे जल्द से जल्द सक्रिय करवाना चाहिए।
इन 12 जिलों की महिलाओं को मिला पैसा, बाकी को कब तक मिलेगा जाने यहां!
केवल इन महिलाओं को मिलेगा 7500 रुपये का लाभ
- मईया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड राज्य की मूल निवासी हैं और जो पहले से पंजीकृत लाभार्थी हैं।
- यदि किसी महिला का बैंक खाता DBT से लिंक नहीं है तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- ऐसे में सभी महिलाओं को DBT स्टेटस चेक करके अपने खाते को अपडेट करवाना होगा ताकि अगली किस्त उनके खाते में आसानी भेजी जा सके।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Check के लिएपात्रता
- आवेदन महिला का झारखंड राज्य की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आवेदिक के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के नाम पर पहले से कोई सरकारी पेंशन योजना नहीं होनी चाहिए।
- मईया सम्मान योजना के अंतर्गत पीला राशन कार्ड या गुलाबी राशन कार्ड रखने वाली महिलाएं पात्र होंगी।
- मईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिला के पास आधार से लिंक सिंगल बैंक खाता होना अनिवार्य है।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Check करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आवेदन पंजीकरण संख्या
- पासपोर्ट साइज फोटो
7500 रूपये खाते में नहीं आया तो करें यह काम, 2 मिनट में मिलेगा पैसा
Maiya Samman Yojana Rs 7500 List Check Kaise Kare
ऑफलाइन तरीके से सूची चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक ऑफिस जाना है।
- वहां पर मौजूद अधिकारी से मईया सम्मान योजना लाभार्थी का सूची मांगना है।
- उसके बाद सूची में आपको अपना नाम, पिता या पति का नाम खोजना है।
- यदि आपका नाम सूची में शामिल है तो आपको योजना का लाभ जरूर मिलेगा।
ऑनलाइन तरीके से सूची चेक करने की प्रक्रिया
- ऑनलाइन सूची चेक करने के लिए आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर आपको लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम सिलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
- इतना करने के बाद अब आप सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
अगर सूची में नाम नहीं है तो ये काम करें?
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछली बार लगभग 57 लाख महिलाओं को पैसा भेजा गया था लेकिन इस बार केवल 38.34 लाख महिलाओं को ही मईया सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस मुख्य कारण ये है कि बहुत से लोगों का पैसा सत्यापन की वजह से अभी रुका हुआ है।
यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है तो आपको तुरंत अपने बैंक खाते का DBT स्टेटस चेक करना चाहिए और अगर DBT सक्रिय नहीं है तो इसे जल्द से जल्द अपडेट करवाएं। इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या जन सेवा केंद्र में जाकर DBT एक्टिवेशन फॉर्म भर सकते हैं और उसे जमा कर सकते हैं।