Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Update: फरवरी और मार्च की किस्त इस दिन मिलेगी, इनको नही मिलेगा पैसा !

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Update: महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। अब महिलाओं को 8वीं और 9वीं किस्त का इंतजार है। सरकार ने घोषणा की है कि 8वीं किस्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2025) के अवसर पर वितरित की जाएगी।

वहीं, 9वीं किस्त 24 मार्च 2025 के बाद महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा सकती है। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि Ladki Bahin Yojana की 8वीं और 9वीं किस्त कब मिलेगी, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। इसमें आपको सभी जरूरी जानकारियाँ विस्तार से मिलेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Update

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे ने जानकारी दी है कि 8वीं किस्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2025) को महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। फरवरी की किस्त तकनीकी कारणों से अटक गई थी, इसलिए इसे अब मार्च में रिलीज किया जाएगा।

वहीं राज्य सरकार ने अभी तक 9वीं किस्त की आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है, लेकिन संभावना है कि 24 मार्च से इसे वितरित किया जाएगा। जैसे ही आपके खाते में लाडकी बहिन योजना के किस्त की राशि आती है आपके बैंक से लिंक मोबाईल नम्बर पर SMS आ जाएगा।

लाडकी बहीण योजना के पैसे नहीं मिले तो करे ये काम, 10 मिनट में आएंगे खाते में पैसे

मार्च की 9वीं किस्त में मिलेंगी होली का बोनस

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने होली के अवसर पर पीले और केशरी राशन कार्ड धारक महिलाओं को साड़ी गिफ्ट देने का फैसला किया है। राज्य की अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड धारक महिलाएँ नजदीकी सरकारी राशन दुकान से साड़ी प्राप्त कर सकती हैं।

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment के लिए पात्रता

लाडकी बहिन योजना की 8वीं 9वीं किस्त की राशि पाने के लिए लाभार्थी महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता की पूर्ण करनी होगी –

  • महिला महाराष्ट्र की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार के पास 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा

हाल ही में सरकार ने 5 लाख से ज्यादा महिलाओं के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। जिन महिलाओं को लाडकी बहिन योजना का लाभ नहीं मिलेगा, उनकी सूची नीचे दी गई है –

  • जिन महिलाओं के परिवार में 4 पहिया वाहन है।
  • जिनकी परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है।
  • जिनके परिवार के कोई सदस्य आयकर दाता का हिस्सा हैं।
  • जिनके परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं।

महिलाओं को ₹2100 कब मिलेंगे, देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

Ladki Bahin Yojana 8th 9th Installment Status कैसे चेक करें?

लाडकी बहिन योजना की आठवीं और 9वी किस्त की राशि जैसे ही खाते में आती है आपके मोबाइल पर SMS आएगा। SMS ना आने पर आप इस तरीके से स्टेटस चेक कर सकती है –

  • सबसे पहले आपकों लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • इसके बाद मुख्य पेज पर आपकों “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज “Login” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको”Application made earlier” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको “₹” चिन्ह पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, जहाँ से आप अपनी 8वीं और 9वीं किस्त की स्थिति चेक कर सकती हैं।
  • इस तरीके से आप आधिकारिक वेबसाइट से जान सकती हैं की आठवीं और 9वी किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं।

Ladki Bahin Yojana 3.0 New Update

मार्च 2025 में महाराष्ट्र का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में Ladki Bahin Yojana 3.0 की घोषणा हो सकती है। इस नए चरण में महिलाओं को मिलने वाली मासिक राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये की जा सकती है। जो महिलाएँ अब तक लाडकी बहिन योजना में आवेदन नहीं कर पाई हैं, वे Ladki Bahin Yojana 3.0 के तहत नए आवेदन कर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon