Maiya Samman Yojana e KYC Update: 25 फरवरी से पहले ई केवाईसी पूरा करें, वरना नहीं मिलेगा लाभ, जानिए कैसे करें

Maiya Samman Yojana e KYC Update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना Maiya Samman Yojana का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने लाभुकों के लिए ई केवाईसी e KYC को अनिवार्य कर दिया है जिसका मतलब है कि यदि आपने 25 फरवरी 2025 तक अपना e KYC पूरा नहीं किया तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

जिन लाभार्थी महिलाओं ने अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक नहीं किया है उन्हें तुरंत यह पूरी करनी होगी अन्यथा उनकी मईया सम्मान योजना की राशि उनके खाते में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। ई केवाईसी का यह नियम योजना के तहत सभी लाभार्थियों पर लागू होगा। झारखंड सरकार ने इसे इसलिए जरूरी किया है ताकि योजना का लाभ सही और पात्र लाभार्थियों को ही मिले और किसी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोका जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मईया सम्मान योजना e KYC अपडेट क्या है, इसे कैसे करना है और यदि आपने इसे समय पर पूरा नहीं किया तो क्या नुकसान हो सकता है। इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप समय रहते अपना ई केवाईसी अपडेट कर सकें और योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Maiya Samman Yojana e KYC Update 2025

सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं ने 25 फरवरी 2025 तक e KYC पूरा नहीं किया उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस अपडेट के बाद सभी लाभार्थियों को जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड को आधार और मोबाइल नंबर से लिंक करवाना होगा ताकि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंचे।

मईया सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार उन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। लेकिन हाल ही में आई शिकायतों के अनुसार कई लाभार्थियों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि नहीं पहुंची है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कई लाभार्थियों ने अभी तक अपनी e KYC पूरी नहीं की है। इसी वजह से झारखंड सरकार ने e KYC को अनिवार्य करने का निर्णय लिया।

सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि यदि लाभार्थी 25 फरवरी तक e KYC नहीं करवाते हैं तो उन्हें इस योजना की आने वाली किस्तों का भुगतान नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि लाभार्थियों को अपने आधार को राशन कार्ड और मोबाइल नंबर से लिंक करवाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।

महिलाओं को 2 महीने से नहीं मिला पैसा, जानिए कब आएगी किस्त, मंत्री का नया बयान भी आया सामने

Maiya Samman Yojana e KYC के लाभ

अगर आप मईया सम्मान योजना के लाभार्थी हैं और आपने e KYC पूरी कर ली है तो आपको ये निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे-

  • योजना की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी और आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं होगी और केवल पात्र लाभार्थियों को ही सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • लाभार्थियों को हर महीने समय समय पर आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकेंगी।
  • ई केवाईसी पूरी होने के बाद भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में आसानी होगी।
  • ई केवाईसी होने के बाद आपके दस्तावेज झारखंड सरकार के डेटा में सुरक्षित रहेंगे जिससे किसी अन्य योजना में आवेदन करना आसान हो जाएगा।
  • लाभार्थियों को किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े से बचाया जा सकेगा और असली जरूरतमंद महिलाओं को योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

Maiya Samman Yojana e KYC के लिए योग्यता

यदि आप e KYC करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा-

  • Maiya Samman Yojana e KYC के लिए आवेदक महिला को झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • और उस लाभार्थी महिला के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।
  • और साथ ही साथ लाभार्थी महिला को सरकार द्वारा तय की गई आय सीमा के अंदर आना चाहिए।
  • सबसे जरूरी बात यह है की उस लाभार्थी का बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
  • और उस लाभार्थी महिला का मोबाइल नंबर उसके आधार से लिंक होना चाहिए।

बड़ी खुशखबरी, इन लोगों की सूची तैयार, आज इन जिलों में मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana e KYC के लिए जरूरी दस्तावेज

e KYC अपडेट के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • झारखंड राज्य का निवास प्रमाण पत्र

Maiya Samman Yojana e KYC कैसे करें

यदि आप Maiya Samman Yojana का e KYC करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • Maiya Samman Yojana e KYC के लिए आप सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।
  • और फिर वहाँ ई केवाईसी अपडेट के सेक्शन मे जाकर उसपर क्लिक कर दीजिए।
  • अब वहाँ अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज कर दीजिए।
  • और फिर मोबाईल पर आए ओटीपी OTP को भरकर आधार कार्ड को वेरीफाई कर दीजिए।
  • इतना करने के बाद अब आप सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • सबमिट के बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा कि आपका ई केवाईसी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon