Maiya Samman Yojana New Rule 2025: इस कारणों से नहीं मिल रही महिलाओं को किस्त के पैसे, जानिए 2025 के नए नियम

Maiya Samman Yojana New Rule 2025: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना उन लाखों गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके लिए हर महीने मिलने वाली सरकारी सहायता किसी वरदान से कम नहीं होती। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने पहले 1000 राशि दी जाती थी लेकिन अब सरकार ने इसमें कुछ अहम बदलाव कर दिए हैं जिसकी वजह से हजारों महिलाओं को इस योजना का पैसा नहीं मिल पा रहा है।

इस योजना से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि झारखंड की 59 लाख महिलाओं में से करीब 11 लाख लाभार्थियों को अभी तक जनवरी महीने की किस्त नहीं मिली है। इसकी एक बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि कई महिलाओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं। इसके अलावा सरकार ने कई नए नियम लागू कर दिए हैं जिसकी वजह से बहुत सी महिलाओं को योजना से बाहर भी कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में अगर आप भी Maiya Samman Yojana का लाभ ले रही हैं या लेना चाहती हैं तो आपको नए नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। अगर आप जानना चाहती हैं कि किन कारणों से पैसे रोके जा रहे हैं, सरकार ने क्या नए बदलाव किए हैं और इस योजना का पैसा कब तक मिलेगा तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana New Rule Overview

आर्टिकल का नाम Maiya Samman Yojana New Rule
योजना का नाममईया सम्मान योजना 2025
राज्यझारखंड
मासिक सहायतापहले 1000 रुपये, अब बढ़ाकर 2500 रुपये
नई गाइडलाइनबैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य
प्रभावित लाभार्थी11 लाख महिलाओं को जनवरी महीने की किस्त नहीं मिली
सरकार का निर्णयफर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर किया जाएगा
लाभजरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता
आधिकारिक वेबसाईट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana New Rule 2025

झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि में सख्ती बढ़ा दी है। इस बार जिन महिलाओं के खाते में जनवरी महीने की किस्त नहीं आई है, उनके लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे नए नियमों को समझें और उसके अनुसार जरूरी सुधार करे लें।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में 11 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते अब तक आधार से लिंक नहीं हैं। इस वजह से उनकी किस्त रुकी हुई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, तब तक कोई भी किस्त जारी नहीं की जाएगी।

और हाल ही में योजना से जुड़े कई फर्जी लाभार्थियों के नाम सामने आए हैं, जिनके दस्तावेज गलत या अधूरे थे। इसलिए सरकार ने अब सभी लाभार्थियों की सूची की जांच दोबारा शुरू कर दी है। अगर किसी भी महिला के दस्तावेज सही नहीं पाए जाते तो उसे योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रद्युम्न सहदेव ने कहा है कि यह योजना सिर्फ चुनावी वादा थी और अब सरकार इसे बंद करने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि मतदान से ठीक पहले तक सरकार ने लाभार्थियों को पैसा भेजा लेकिन अब इसकी किस्तें रोकी जा रही हैं।

मईया सम्मान योजना की आज नई लिस्ट हुई जारी, अब सिर्फ इनको मिलेंगे 2500 रूपये

सरकार ने लागू किए नए नियम, जानिए क्या हैं बदलाव

झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना में कुछ कई अहम बदलाव किए हैं ताकि केवल उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके जो इसके लिए वास्तव में पात्र हैं। अब 1000 रुपये की बजाय 2500 रुपये प्रति माह किया गया है। सरकार ने Maiya Samman Yojana की राशि बढ़ा दी थी लेकिन यह केवल उन लाभार्थियों को मिलेगी जो पूरी तरह पात्र होंगे। और बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।

यदि किसी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो उसे इस योजना का पैसा नहीं दिया जाएगा। सभी लाभार्थियों का दोबारा सत्यापन होगा, इस बार सरकार ने योजना के सभी लाभार्थियों की सूची को फिर से सत्यापित करने का फैसला किया है। और फर्जी लाभार्थियों को योजना से बाहर किया जाएगा, कई महिलाएं गलत दस्तावेजों के आधार पर योजना का लाभ ले रही थीं जिन्हें अब बाहर कर दिया जाएगा।

मईया सम्मान योजना के विशेष लाभ

  • इस योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • सरकार की ओर से अब 1000 रुपये की जगह 2500 रुपये प्रति माह दिए जाने की योजना है।
  • Maiya Samman Yojana से लाखों महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलती है।
  • और साथ इस योजना में बैंक खाते में डीबीटी DBT के माध्यम से सीधे पैसा भेजा जाता था।
  • और सबसे जरूरी बात अब केवल पात्र महिलाओं को ही यह लाभ मिलेगा।

ई-केवाईसी हुआ अनिवार्य, 5000 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये काम

मईया सम्मान योजना के लिए जरूरी योग्यता

  • सबसे पहले तो लाभार्थी महिला झारखंड की मूल निवासी महिला होनी चाहिए।
  • और याद रहे लाभ लेने वाली महिला गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होनी चाहिए।
  • और सबसे जरूरी बात बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • और इसी के साथ परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।

सारांश

मईया सम्मान योजना 2025 में कई नए नियम लागू किए गए हैं जिससे हजारों महिलाओं को परेशानी हो रही है। अगर आप भी इस योजना का लाभ ले रही हैं और आपकी किस्त रुकी हुई है तो जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों को अपडेट कराएं और बैंक खाते को आधार से लिंक करें।

सरकार लगातार सत्यापन कर रही है इसलिए अगर कोई महिला योजना के लिए अपात्र पाई गई तो उसे इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए दोस्तों अगर आप मईया सम्मान योजना से जुड़ी हर नई अपडेट चाहते हैं तो इस वेबसाईट से जुड़ें रहें क्योंकि यहाँ से हम हर जरूरी अपडेट सबसे पहले देते हैं ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon