Maiya Samman Yojana Today New List Out: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने मईया सम्मान योजना 2025 की नई लिस्ट जारी कर दी है जिसमें उन सभी लाभार्थियों के नाम हैं जो इस योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता पाने के हकदार हैं।
इससे पहले महिलाओं को केवल 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे, लेकिन सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है जिससे उन्हें सालभर में कुल 30,000 रु की सहायता मिलेगी। नई लिस्ट में उन्हीं महिलाओं के नाम जोड़े गए हैं जो पात्रता को पूरा करती हैं लेकिन कई अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाए भी गए हैं।
यदि आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया था तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका नाम इस नई सूची में शामिल हुआ है या नहीं। इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana Today New List, इसके लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और सूची चेक करने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ।
Maiya Samman Yojana Today New List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Today New List |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना 2025 |
योजना का उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
नई लिस्ट जारी | फरवरी 2025 |
मासिक सहायता राशि | 2500 रुपये प्रति माह |
सालाना सहायता राशि | 30,000 रुपये |
लाभार्थियों की संख्या | 60 लाख से अधिक |
लिस्ट चेक करने के माध्यम | ऑनलाइन पोर्टल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र |
आधिकारिक वेबसाईट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Today New List 2025
झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत फरवरी 2025 में नई लाभार्थी सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन सभी पात्र महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जो योजना की पात्रता को पूरा करती हैं और जिन्हें हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पहले इस योजना के तहत महिलाओं को केवल ₹1000 प्रतिमाह दिए जाते थे लेकिन दिसंबर 2024 में सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अधिक आर्थिक सहयोग प्रदान करना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।
अब तक इस योजना के तहत राज्य की 57 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में पांचवीं किस्त भेजी जा चुकी है जबकि 60 लाख से अधिक महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। नई लिस्ट में केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है जो पात्र पाई गई हैं जबकि भौतिक सत्यापन के दौरान अयोग्य पाई गई महिलाओं को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।
ई-केवाईसी हुआ अनिवार्य, 5000 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये काम
अब सिर्फ इनको मिलेंगे 2500 रुपये
झारखंड सरकार ने राज्य के सभी जिलों की मईया सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन महिलाओं के नाम हैं जो इस योजना के तहत हर महीने 2500 रूपये की सहायता राशि पाने की हकदार हैं। जिन महिलाओं का नाम इस सूची में है उन्हें इस योजना के तहत आने वाले महीनों में किस्त की राशि उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं तो आप घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यह सूची पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्र पर भी उपलब्ध करवाई गई है। यदि आपको ऑनलाइन सूची चेक करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप नजदीकी प्रज्ञा केंद्र CSC केंद्र पर जाकर भी अपनी सूची की जांच कर सकते हैं।
भौतिक सत्यापन के दौरान जो महिलाएं योजना की पात्रता को पूरा नहीं कर पाईं, उनका नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया है। ऐसे में यदि आपका नाम इस बार की लिस्ट में नहीं है तो आप दोबारा आवेदन कर सकती हैं।
मईया सम्मान योजना के प्रमुख लाभ
- इस योजना के तहत हर पात्र महिला को ₹2500 प्रतिमाह दिए जाएंगे जिससे उन्हें सालाना ₹30,000 मिलेंगे।
- राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे भ्रष्टाचार की संभावना कम हो जाती है।
- यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
- इच्छुक महिलाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं।
- झारखंड राज्य की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जो पात्रता मानदंडों को पूरा करती हों।
आज 60 हजार महिलाओं का नाम काटा गया, यहां जानें कहीं आपका नाम तो नहीं
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
- सबसे जरूरी बात आवेदक महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- और साथ ही महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- और इसी के साथ आवेदक महिला बीपीएल यानि गरीबी रेखा से नीचे श्रेणी में होनी चाहिए।
- और याद रहे महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- और महिला के परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
मईया सम्मान योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
Maiya Samman Yojana New List Check कैसे करें?
अगर आप इस योजना के नए लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहती हैं तो नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करें-
ऑनलाइन चेक करें-
- अगर आप अनलाइन चेक करना चाहती है तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- और फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद लॉगिन कर लें
- और तब वहां आपको मईया सम्मान योजना नई लिस्ट का सेक्शन दिखेगा, इस पर क्लिक कर दीजिए ।
- और उसके बाद अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- और फिर सबमिट करने के बाद आपके सामने नई लिस्ट का पूरा विवरण आ जाएगा।
- अगर आप अनलाइन नहीं चेक पाती हैं तो नीचे हमने ऑफलाइन तरीका भी बताया है ।
पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्र से चेक करे-
- सबसे पहले आप लोग अपने नजदीकी पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्र पर जाएं।
- पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुँचने के बाद आपको वहां कुछ अधिकारी या कर्मचारी मिलेंगे ।
- फिर उनसे मईया सम्मान योजना का नया लिस्ट दिखाने को कहें ।
- लिस्ट मिलने के बाद लाभार्थी सूची में अपना नाम ध्यान से देखें।
- अगर लिस्ट में आपका नाम है तो आपको पैसा जरूर मिलेगा ।
- और अगर लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराए नहीं जल्द ही आपका नाम अगली लिस्ट में आ जाएगा ।