Maiya Samman Yojana 6 Big Update: मंईयां सम्मान योजना पर 6 बड़ी अपडेट, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश

Maiya Samman Yojana 6 Big Update: मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई राज्य की गरीब महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिस पर हाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 6 बड़ी अपडेट साझा की गई है। बता दे कि ये अपडेट सरकार ने ट्विटर (X) के माध्यम से साझा किया है। सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी में मंईयां सम्मान योजना से संबंधित 6 बड़े प्रश्नों के उत्तर दिए हैं जैसे –

  • मंईयां सम्मान योजना रुका हुआ पैसा कब मिलेगा
  • मंईयां सम्मान योजना क्या बंद होगी
  • मंईयां सम्मान योजना आवेदन की अंतिम तिथि
  • दूसरी किस्त महिलाओं को कब मिलेगी
  • मंईयां सम्मान योजना का पैसा कितने वर्षों तक मिलेगा?
  • 50 वर्ष के बाद पेंशन मिलेगी या नहीं

अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहती हैं तो आज के इस लेख में अंत तक बने रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंईयां सम्मान योजना रुका हुआ पैसा कब मिलेगा

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की 48 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है जिनमें से 45 लाख से भी महिलाओं को आवेदन की स्वीकृति मिल चुकी है। आवेदन की स्वीकृति मिलने के पश्चात पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेज दीए गए है।

जिनके आवेदन को स्वीकृति मिल चुकी है सरकार द्वारा उन महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त की राशि भेज दिया गया है। और जिनके आवेदन में कोई त्रुटि है उन्हें पहले किस्त की राशि नहीं मिली है ऐसी महिलाओं के समस्या का समाधान होने के साथ ही पहली किस्त मिल जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना क्या बंद होगी

मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने के लिए हाल ही में सिमडेगा निवासी विष्णु साहू जी के द्वारा झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल किया गया था। लेकिन झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि विपक्ष मंईयां सम्मान योजना को बंद करने का भरपूर प्रयास कर रही है परंतु हमारी सरकार हर हाल में इसे बंद होने नहीं देगी? यह योजना महिलाओं के सम्मान को बढ़ा रही है।

बुरी खबर!! मंईयां सम्मान योजना होगी बंद नहीं मिलेंगे पैसे, पुरी जानकारी देखें

मंईयां सम्मान योजना आवेदन की अंतिम तिथि

मंईयां सम्मान योजना आवेदन की तिथि सरकार द्वारा पहले 3 अगस्त से 10 अगस्त के बीच निर्धारित की गई थी बाद में सर्वर की समस्या को देखते हुए 15 से 18 अगस्त तक कर दिया गया था अब सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के अंतिम तिथि को बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक कर दिया है। राज्य की महिलाएं नजदीकी CSC केंद्र मे जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती है।

दूसरी किस्त महिलाओं को कब मिलेगी

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को जल्द ही दी जाएगी, जिन महिलाओं को पहली किस्त मिल चुकी है उन्हे दूसरी किस्त की राशि जल्द प्राप्त होगी। सरकार द्वारा पहले 15 सितंबर तक सभी महिलाओं के बैंक खाते में ₹1000 की राशि ट्रांसफर करने की घोषणा की गई थी। 15 तारीख से पहले महिलाओं को दूसरी किस्त के ₹1000 भी प्राप्त हो जाएंगे।

मंईयां सम्मान योजना का पैसा कितने वर्षों तक मिलेगा?

मंईयां सम्मान योजना का पैसा कितने वर्षों तक मिलेगा इस पर हाल ही में झारखंड सरकार ने ट्वीट के माध्यम से एक जानकारी साझा किया है सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 21 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं को तथा लड़कियां प्रति महीना ₹1000 की सहायता राशि सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। ये सहायता राशि महिलाओं को हर महीने प्राप्त होंगे, जब तक महिला का उम्र 50 वर्ष पूरा नहीं हो जाता।

50 वर्ष के बाद पेंशन मिलेगी या नहीं

मंईयां सम्मान योजना का शुरुआत होने के पश्चात राज्य की बहुत सी महिलाओं के मन में सवाल है कि आखिरकार 50 वर्ष पूरे हो जाने के बाद महिलाओं को आगे चलकर सर्वजन पेंशन योजन का लाभ प्राप्त होगा या नहीं? तो हाल ही में इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अपडेट जारी किया गया है

जिसके अनुसार मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 50 वर्ष तक ₹1000 की किस्त दी जाएगी, उसके बाद उन्हें सर्वजन पेंशन योजना के साथ जोड़ दिया जाएगा ताकि 50 वर्ष के बाद भी महिलाओं को ₹1000 की किस्त मिले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment