Maiya Samman Yojana Latest Update: झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अब एक बार फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह खुशखबरी नहीं बल्कि जांच है। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड में मंईया योजना का लाभ उठाने वाली कई महिलाओं पर सवाल उठने लगे हैं। शिकायतों के बाद अब प्रशासन सख्त हो चुका है और बीडीओ ने संबंधित संस्थाओं को पत्र जारी कर लाभुकों की जानकारी मांगी है।
यह कदम तब उठाया गया जब सामने आया कि कुछ महिलाएं जो सरकारी या संविदा पदों पर कार्यरत हैं, वे इस योजना का गलत फायदा उठा रही हैं। सरकार की ओर से यह योजना कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए चलाई गई थी, लेकिन कसमार जैसे कई प्रखंडों में देखा गया कि कुछ महिलाएं जो योजना की पात्रता पूरी नहीं करतीं, वे इसका लाभ ले रही हैं।
ऐसे में अब योजना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गहराई से जांच की जा रही है ताकि केवल सही लाभुकों को ही योजना का लाभ मिले। तो यदि आप मईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो लेख में आखिर तक बन रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की महिला केंद्रित योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक योजना के तहत 9वीं किस्तें जारी हो चुकी हैं। सरकार द्वारा यह राशि DBT माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
हालांकि, हालिया मामलों में पता चला है कि कुछ महिलाएं जो सरकारी या अनुबंधित पदों पर हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा रही थीं, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। अब इन सब मामलों की जांच हो रही है ताकि सही लाभुकों तक ही योजना का लाभ पहुंचे।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे मंईयां योजना से 5000 रूपये, नया नियम लागू
मंईया योजना का लाभ लेने वाली इन महिलाओं की जांच शुरू
बोकारो के कसमार प्रखंड में बीडीओ नम्रता जोशी ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया है जिसमें मंईया सम्मान योजना से लाभ लेने वाली महिला कर्मचारियों की जांच का आदेश दिया गया है। यह पत्र झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्य धनंजय जायसवाल की शिकायत के आधार पर जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कुछ महिलाएं जो JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, वे इस योजना का लाभ गलत तरीके से उठा रही हैं।
अब तक 305 अयोग्य महिलाओं की पहचान की जा चुकी है और उनके नाम लाभुक सूची से हटा दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
मईया सम्मान योजना से वही महिला लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र है जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती है –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
- पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर छोड़कर) न हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकरदाता।
- महिला के पास स्वयं के नाम पर बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT सुविधा सक्रिय हो।
- आधार कार्ड अपडेट हो और NPCI से लिंक हो ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न आए।
- महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा जारी पात्रता सूची में होना चाहिए।
- दस्तावेजों में त्रुटि पाए जाने पर योजना से लाभ नहीं मिलेगा।
निष्कर्ष
Maiya Samman Yojana की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन अब सख्ती से जांच कर रहा है। अयोग्य लाभुकों को हटाया जा रहा है ताकि योजना का लाभ केवल योग्य और जरूरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे। यदि आप भी योजना से जुड़ी हैं तो यह सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज सही हों और पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। तभी आप इस योजना का पूरा लाभ ले सकेंगी।