झारखंड सरकार की Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। अब तक आठ किस्तों में महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है और मार्च महीने तक की राशि पहले ही उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी। अब अप्रैल महीने की ₹2500 की नई किस्त का वितरण भी शुरू कर दिया गया है।
मई-जून के बीच यह राशि राज्यभर की महिलाओं के खातों में लगातार ट्रांसफर की जा रही है। सरकार की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी पात्र महिला को मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने से वंचित न रहना पड़े। इस बार भी करीब 52.20 लाख महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने की किस्त के ₹2500 भेजे जा रहे हैं। जैसे ही राशि आपके खाते में आएगी, आपको SMS के जरिए इसकी जानकारी मिल जाएगी।
अगर SMS नहीं आता है तो आप खुद भी ऑनलाइन जाकर Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment Status चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे कि किन महिलाओं को यह पैसा भेजा गया है और किन शर्तों को पूरा करने वालों को इस बार किस्त का लाभ मिल रहा है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment News
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक योजना के माध्यम से महिलाओं को 9 किस्तें दी जा चुकी हैं। 9वीं किस्त के बाद अप्रैल महीने की ₹2500 की राशि का वितरण भी शुरू हो चुका है।
मंईयां सम्मान योजना से सबसे बड़ा लाभ यह है कि महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को खुद पूरा करने में सक्षम हो रही हैं। आर्थिक सहायता मिलने से घर की स्थिति भी सुधरती है और महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं। सरकार हर महीने योजना की किस्त को समय पर जारी करने का प्रयास कर रही है ताकि लाभार्थी महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार ने मार्च महीने तक 8 किस्तों का वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था। इसके बाद 9वीं किस्त के रूप में अप्रैल महीने की राशि देने की प्रक्रिया शुरू हुई। यह राशि 30 मई से महिलाओं के खातों में भेजना शुरू कर दिया गया है।
कई महिलाओं के खाते में यह राशि पहले ही ट्रांसफर कर दी गई है और बाकी बचे हुए लाभार्थियों के खातों में जून महीने के दौरान यह राशि भेजी जा रही है। सरकार की योजना है कि जितनी जल्दी संभव हो सके, सभी योग्य महिलाओं को यह पैसा मिल जाए ताकि वे इसका उपयोग अपने परिवार की भलाई में कर सकें।
अगर नहीं मिला 2500 रुपये तो आज ही जमा करें ये दस्तावेज, 24 घंटे में मिलेगी राशि
मंईयां सम्मान योजना में सिर्फ इनको भेजा गया 2500 रूपये
Maiya Samman Yojana Rs2500 Payment के तहत यह देखा गया है कि इस बार राशि उन्हीं महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है जो कुछ अहम शर्तों को पूरा कर रही हैं जो नीचे निम्नलिखित है –
- सबसे पहले जिन महिलाओं की उम्र 1 अप्रैल 2025 तक 50 वर्ष पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस किस्त का लाभ दिया गया है।
- इसके अलावा जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और जिसकी रिपोर्ट योजना की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, उन्हीं के खाते में ₹2500 ट्रांसफर किया जा रहा है।
- इसके साथ ही जिन महिलाओं के पास सिंगल बैंक खाता है और उस खाते में DBT चालू है, वही महिलाएं इस किस्त की पात्र मानी गई हैं।
- यह भी देखा गया है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत जिन लाभार्थियों की जांच के दौरान सही जानकारी पाई गई है और जिनका नाम महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा गया है, उन्हीं को अप्रैल महीने की ₹2500 की किस्त प्राप्त हो रही है।
राज्य सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी महिला के खाते में SMS नहीं आता है, तब वह योजना की वेबसाइट पर जाकर अपना Maiya Samman Yojana Status खुद से चेक कर सकती है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी पात्र महिला को बिना वजह इस सहायता राशि से वंचित न रहना पड़े।