Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Date: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना में शामिल लाखों महिलाओं के लिए जून महीने की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का पैसा महिलाओं के खातों में आना शुरू हो गया है और अब अगली दो किस्त यानी 10वीं और 11वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बार सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं को अप्रैल (9वीं किस्त) का पैसा नहीं मिला था, उन्हें मई-जून में अप्रैल की किस्त दी जा रही है। वहीं मई महीने की किस्त अगले चरण में इसी महीने दी जाएगी।
इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Date क्या है, किन महिलाओं को ₹5000 एक साथ मिलने वाला है, मंईया सम्मान योजना के क्या फायदे हैं और आप किस तरह से अपने खाते में राशि का स्टेटस चेक कर सकती हैं। बता दें कि इस बार भी लगभग 52 लाख महिलाओं के खाते में ये राशि सीधे भेजी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, तो पूरा लेख जरूर पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी समय रहते मिल सके और आप बिना कोई दिक्कत के लाभ उठा सके।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Date |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त | 10वीं और 11वीं किस्त |
कुल राशि | ₹5000 |
संभावित भुगतान तारीख | 15 जून से 30 जून 2025 |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 52.20 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महिला योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 प्रति माह DBT के जरिए ट्रांसफर किया जाता है। मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को खुद पूरा कर सकें।
अब तक महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत 8 किस्तों तक की राशि दी जा चुकी थी और अप्रैल (9वीं किस्त) का पैसा जून महीने में ट्रांसफर किया जा रहा है। इस बार सरकार ने घोषणा की है कि मई और जून की 10वीं और 11वीं किस्तें भी इसी महीने के अंत तक दी जाएंगी। इसका मतलब यह है कि महिलाओं के खाते में एक साथ ₹5000 जमा किया जाएगा।
अगर नहीं मिला 2500 रुपये तो आज ही जमा करें ये दस्तावेज, 24 घंटे में मिलेगी राशि
Maiya Samman Yojana 9th Installment Release
मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त का वितरण 30 मई से ही शुरू हो चुका है। अप्रैल महीने की यह राशि उन महिलाओं को दी जा रही है, जिनके आवेदन में कोई गड़बड़ी नहीं थी और जिन्होंने e-KYC, आधार लिंकिंग और NPCI मैपिंग को पूरा कर लिया है। सरकार ने इस बार विशेष अभियान के तहत यह तय किया है कि अप्रैल महीने की लंबित किस्त को पहले क्लियर किया जाए ताकि बाद की किस्तों का भुगतान सही समय पर हो सके।
9वीं किस्त का पैसा अब मई-जून महीने में महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। कई महिलाओं के खाते में यह राशि पहले ही आ चुकी है, जबकि कुछ लाभार्थी महिलाओं को अगले कुछ दिनों में SMS के माध्यम से इसकी जानकारी प्राप्त होगी। अगर SMS नहीं आता है, तो आप आधिकारिक पोर्टल या बैंक पासबुक के जरिए भी चेक कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Date
अब बात करें Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Date की तो सरकार की तरफ से 10वीं और 11वीं किस्त का पैसा भी जून महीने के अंत तक ट्रांसफर किए जाने की तैयारी चल रही है। इस बार राज्य सरकार ने यह साफ कर दिया है कि मई और जून महीने की किस्तों का पैसा ₹5000 के रूप में एक साथ महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून से लेकर 30 जून के बीच यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। राज्य सरकार चाहती है कि सभी पात्र महिलाओं को बिना किसी देरी के इस योजना का लाभ मिल सके ताकि वे अपने घर के खर्चों को सही तरीके से चला सकें। जिन महिलाओं के दस्तावेज सही हैं, उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत महिलाओं की आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में किसी भी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और न ही वह आयकरदाता होना चाहिए।
- महिला के नाम से बैंक खाता होना अनिवार्य है और उस खाते में DBT के जरिए राशि भेजने की सुविधा चालू होनी चाहिए।
- महिला का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए ताकि DBT में कोई बाधा न आए।
- मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लिए पात्रता सूची में महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय द्वारा तैयार सूची में होना अनिवार्य है।
- जिन महिलाओं के दस्तावेज में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, उन्हें इस बार किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
अप्रैल महीने के ₹2500 की राशि खाते में जमा होना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Payment Status Check
मंईया सम्मान योजना के 10वीं ओर 11वीं किस्त के ₹5000 की राशि जैसे ही आपके खाते में जमा होगी, आपके मोबाइल पर SMS सबसे पहले आएगा। SMS ना आने पर आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको Login का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना है, फिर “OTP प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके सत्यापन करना है।
- सत्यापन के बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति और किस्तों का पूरा विवरण दिख जाएगा।
- अगर आपको पोर्टल पर जानकारी नहीं मिलती तो आप बैंक पासबुक अपडेट करवाकर या फिर बैंक के कस्टमर केयर से भी जानकारी ले सकते हैं।