Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Update: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर से बड़ी राहत की खबर सामने आई है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो लंबे समय से मंईया सम्मान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं। आज यानी 17 मई से Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें कई महिलाओं को एक साथ 5000 रुपये तो कुछ महिलाओं को 12500 रुपये की राशि दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार पेमेंट दो चरणों में किया जाएगा, और जिन लाभुकों का डेटा पूरी तरह सही है, उन्हें पहले चरण में लाभ मिलने की संभावना है। मंईया सम्मान योजना के तहत अब तक लाखों महिलाओं को सहायता मिल चुकी है, लेकिन अभी भी कई महिलाएं पेमेंट की राह देख रही हैं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि किन्हें इस बार का पेमेंट मिलेगा, किसे नहीं मिलेगा, राशि कब तक आएगी और स्टेटस चेक करने की सही प्रक्रिया क्या है।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Update |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किस्त की राशि | ₹5000 या ₹12500 (9वीं और 10वीं किस्त) |
किसे मिलेगा | पात्र लाभुक महिलाएं जिनका सत्यापन पूर्ण है |
भुगतान तिथि | 17 मई से दो चरणों में शुरू |
भुगतान का तरीका | DBT के तहत |
स्टेटस चेक का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईया सम्मान योजना क्या है?
Maiya Samman Yojana झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई एक सहायता योजना है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है ताकि वे अपने दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। शुरू में इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन बाद में सरकार ने इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।
इस योजना के माध्यम से अब तक लाखों महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद पहुंचाई जा चुकी है। योजना का उद्देश्य न सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारना है, बल्कि उन्हें सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाना है। इस योजना में केवल वही महिलाएं शामिल की जाती हैं जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है और जो अन्य सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ नहीं ले रही हैं। अब तक 8 किस्त की राशि जारी हो चुकी है, 9वी और 10वीं किस्त की राशि जल्द ही महिलाओं को मिलेगी।
51 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रूपये, 5.46 लाख नाम कटा
9वी 10वीं किस्त की राशि दो चरणों में जारी होगी
मंईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त की राशि राज्य सरकार द्वारा दो चरणों में वितरित की जाएगी। पहले चरण में उन महिलाओं को पेमेंट मिलेगा जिनका डेटा पूरी तरह से अपडेट है, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है, और जिन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज समय पर जमा कर दिए हैं। ऐसे लाभुकों को सीधे 5000 रुपये (2500 रुपये अप्रैल + 2500 रुपये मई) की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी।
दूसरे चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनके आवेदन में कोई तकनीकी त्रुटि नहीं है, लेकिन पिछली किस्तें उन्हें पूरी नहीं मिली थीं। उन्हें इस बार 7500 या 12500 रुपये की राशि भेजी जा सकती है, जो कि उनकी पिछली लंबित राशि को भी कवर करेगी। इस प्रक्रिया की शुरुआत आज 17 मई से हो चुकी है और धीरे-धीरे सभी जिलों में इसे लागू किया जा रहा है।
51 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार मंईया सम्मान योजना के तहत लगभग 51 लाख महिलाओं को किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इन महिलाओं का सत्यापन पहले से पूरा हो चुका है और विभाग के अनुसार इनका डेटा भी पूरी तरह सही है। मंईया सम्मान योजना के तहत जिलेवार सूची तैयार कर ली गई है और उसी के आधार पर आज से खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिन महिलाओं का मोबाइल नंबर बैंक खाते या योजना पोर्टल से जुड़ा है, उन्हें SMS के माध्यम से भी सूचना दी जाएगी। जिनके पास SMS नहीं आया है, वे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकती हैं या अपने बैंक ऐप के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
5.46 लाख महिलाएं हुईं अपात्र, नहीं मिलेगा लाभ
जहां एक ओर लाखों महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत राहत दी जा रही है, वहीं करीब 5.46 लाख महिलाएं इस बार की सूची से बाहर कर दी गई हैं। सरकार द्वारा किए गए पुनः सत्यापन में इन महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है। इसका मुख्य कारण आधार बैंक से लिंक न होना, दस्तावेजों की कमी, या डेटा मिसमैच जैसी समस्याएं हैं।
कई महिलाएं ऐसी भी थीं जिनके खाते एक्टिव नहीं थे या जिन्होंने अब तक eKYC और भौतिक सत्यापन पूरा नहीं कराया था। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जिन्होंने पिछली किस्तें नहीं पाई थीं और जरूरी अपडेट नहीं करवाया है, तो इस बार भी आप लाभ से वंचित रह सकती हैं।
महिलाओं को आज से एक साथ 5000 रुपये मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Status Check कैसे करें?
अगर आपको अभी तक पेमेंट नहीं मिला है और आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो Maiya Samman Yojana Rs5000 Payment Status ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Payment Status” या “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
फिर अपना आधार नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें और OTP के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पूरी पेमेंट डिटेल्स सामने आ जाएगी। अगर आपके मोबाइल पर SMS नहीं आया है तो चिंता न करें, बैंक की मिनी स्टेटमेंट या किसी यूपीआई ऐप से भी आप अपनी ट्रांजैक्शन डिटेल्स देख सकती हैं। अगर फिर भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है तो नजदीकी प्रखंड कार्यालय या योजना केंद्र पर संपर्क करें।