Raksha Bandhan Gift : रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेंगे 450 रुपए में गैस सिलेंडर और ₹1500 नगद राशि

Raksha Bandhan Gift : जैसा कि आपको पता है रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को है और सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को तरह-तरह के उपहार दिए जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार के द्वारा एक बड़ा ऐलान किया गया है।

सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका लाभ सीधा महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर सरकार महिलाओं को ₹1500 भी दे रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा

हाल ही में प्रदेश सरकार के द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है‌, साथ ही रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर सरकार ₹1500 की सहायता राशि प्रदान कर रही है।

रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की 40 लाख महिलाओं को 450 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को 15वीं किस्त में ₹1500 प्राप्त हुई है, जो उन्हें प्रत्येक किस्त की तरह 1250 रुपए एवं रक्षाबंधन के शगुन की ₹250 मिली है।

केंद्र सरकार द्वारा पिछले वर्ष दिया गया था तोहफा

पिछले वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए को बड़ा तोहफा दिया गया था। बता दे कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹200 की कमी की गई थी। इसके बाद सरकार द्वारा फिर से 8 मार्च 2024 को गैस सिलेंडर कीमत में ₹100 की कमी की गई थी।

अब मध्य प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर एवं ₹1500 की सहायता राशि नगद प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा ये सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon