Mukhyamantri Vayoshri Yojana Online Apply Official Website : मुख्यमंत्री वयोश्री योजना महाराष्ट्र 3000 महीना पेंशन के लिए ऐसे भर फॉर्म

Mukhyamantri Vayoshri Yojana Online Apply Official Website : जैसा कि सरकार वरिष्ठ नागरिक को सहायता प्रदान करने के लिए कई प्रकार की पेंशन योजना का संचालन कर रही है ताकि उन्हें वृद्धा अवस्था में किसी भी प्रकार के समस्याओं का सामना न करना पढ़े। इसी प्रकार से महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का शुरूआत किया है।

इस योजना का शुरुआत हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा कैबिनेट में बैठक के दौरान करने की घोषणा की गई है, सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे Mukhyamantri Vayoshri Yojana के अंतर्गत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार ₹3000 महीना पेंशन देने वाली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में यदि आप महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत ₹3000 की पेंशन को प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के इस पोस्ट में आपको महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया कर है मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी तो लेखक को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Vayoshri Yojana Online Apply Official Website Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Vayoshri Yojana Online Apply
योजना का नाम Mukhyamantri Vayoshri Yojana
किसने शुरू किया महाराष्ट्र सरकार के द्वारा
लाभार्थी महाराष्ट्र के राज्य के वृद्ध लोग
लाभ ₹3000
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन/ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्दी लॉन्च होगी

Mukhyamantri Vayoshri Yojana 2024

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का शुरूआत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार राज्य के 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को जो अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु हर महीने पेंशन यानी सहायता राशि उपलब्ध कराएगी जिसकी मदद से लोग अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण आसानी से कर सकेंगे।

बता दे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा इस योजना को 5 फरवरी 2024 को कैबिनेट के बैठक के दौरान शुरु करने की घोषणा की गई थी जिसमें राज्य के 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने की बात की गई है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को ₹3000 महीना पेंशन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाने लाभ के लाभार्थियों का अनुपात 30:70 है। यानी इस योजना से राज्य के 70% पुरुषों को तथा 30% महिलाओं को लाभ मिलेंगे। मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली आर्थिक मदद उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

Ladki Bahin Yojana Online Apply

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार पिछले कुछ समय से राज्य के महिलाओं, बेटियों तथा वृद्ध लोगों के लिए कई नहीं योजना का शुरुआत कर रही है। इसी प्रकार से हाल ही में मुख्यमंत्री वयोश्री योजना को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य राज्य के 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक मदद प्रदान करना है।

दरअसल ऐसे नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में अपनी जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण करने में कड़ी संघर्षों का सामना करना पढ़ता है जिसके लिए सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को 3000 पेंशन देने वाली है। इस योजना के लाभ मिलने के पश्चात वरिष्ठ नागरिक अपने घर में आत्म सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लाभार्थी

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए Mukhyamantri Vayoshri Yojana के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को ₹3000 आर्थिक मदद सरकार देने वाली है। इस योजना के अंतर्गत वैसे नागरिकों का सरकार द्वारा चयन किया जाएगा जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

सरकार द्वारा सजा की गई जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत राज्य के 15 लाख वृद्ध नागरिकों को लाभ प्राप्त होगा। Mukhyamantri Vayoshri Yojana का लाभ लेने के लिए राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता को पूर्ण करने होंगे, इसके अलावा आवेदन फॉर्म भरने होंगे।

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लाभ

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को ₹3000 प्राप्त होंगे।
  • सरकारी ये ₹3000 की राशि पात्र नागरिकों के बैंक के खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर करेगी।
  • इस योजना के संचालन हेतु सरकार द्वारा 480 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के 15 लाख वृद्ध नागरिकों को सरकार लाभ प्रदान करेगी।
  • योजना के अंतर्गत राज्य के लाभार्थियों का अनुपात 70:30 का होगा।
  • यानी कि मुख्यमंत्री वयोश्री योजना से 70% पुरुषों को लाभ मिलेगा जबकि 30% महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा।

Lek Ladki Yojana Maharashtra

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत आने उपकरणों की सूची

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि की मदद से राज्य के नागरिक अपनी आवश्यकता अनुसार उपकरण की खरीदी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के अंतर्गत आने वाली उपकरणों की सूची कुछ इस प्रकार से हैं –

  • चश्मा
  • ट्राइपॉड
  • लंबर बेल्ट
  • नि-ब्रेस
  • श्रवण यंत्र
  • फोल्डिंग वॉकर
  • सर्वाइकल कॉलर
  • स्टिक व्हीलचेयर
  • कमोड चेयर

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का लाभ के लिए महाराष्ट्र के मूल निवासी नागरिक पात्र है।
  • महाराष्ट्र राज्य के महिला एवं पुरुष दोनों ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर आवेदक का उम्र 31 दिसंबर 2023 तक 65 वर्ष पूर्ण हुआ है या उससे अधिक है तो ही वह आवेदन कर सकता है।
  • परिवार का वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होने पर लोग आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा राज्य के वैसे लोग जो मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग है वैसे लोगों को सरकार इस योजना के अंतर्गत लाभ के लिए पहले प्राथमिकता देगी।
  • मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन फॉर्म
  • बैंक पासबुक

Majhi Ladki Bahin Yojana List Check Online

Mukhyamantri Vayoshri Yojana PDF From Download कैसे करें

महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले निवासी जो मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के फॉर्म को प्राप्त करना चाहते हैं वह नीचे बताएं स्टेप को फॉलो कर इस योजना के आवेदन फार्म को डाउनलोड कर सकते हैं –

  • मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के फॉर्म को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइ में जाना है।
  • यहां मुख्य पेज पर आपको “अर्जाचा नमुना” का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज ओपन होगा यहां आपको पेज को स्क्रोल कर नीचे की ओर जाना है।
  • यहां आपको मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का ऑप्शन मिलेगा जिसके दाएं तरफ “पहा आणि डाउनलोड करा” का लिंक मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसे आप PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते है।

Mukhyamantri Vayoshri Yojana Offline Apply कैसे करे

राज्य के इच्छुक नागरिक जो मुख्यमंत्री वयोश्री योजना के फॉर्म को भरना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले इसके फॉर्म को डाउनलोड करना है। फॉर्म को डाउनलोड करने के पश्चात इसका प्रिंटआउट निकालना है और ध्यानपूर्वक भरना है और फिर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।

Mulina Mofat Shikshan Yojana

Mukhyamantri Vayoshri Yojana Online Apply कैसे करें

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री वयोश्री योजना का आवेदन यदि आप ऑनलाइन आवेदन कर लेना चाहते हैं तो आपको बता दे की सरकार द्वारा इसके आधिकारिक पोर्टल को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। आधिकारिक पोर्टल लॉन्च होने के पश्चात आप नीचे बताएं आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –

  • मुख्यमंत्री वयोश्री योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना है।
  • यहां मुख्य पेज पर आपको Online Apply का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के पश्चात एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है।
  • फॉर्म को भरने की बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है, इसके बाद सबमिट करना है।
  • फिर आपको एप्लीकेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे अपने पास सुरक्षित रखना है जिसकी मदद से आप बाद में अपना स्टेटस चेक कर सकेंगे।

Mukhyamantri Vayoshri Yojana Official Website

जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया महाराष्ट्र सरकार के द्वारा अभी तक इस योजना के आधिकारिक पोर्टल को लॉन्च नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार आधिकारिक पोर्टल को लॉन्च करती है आपको इसकी जानकारी यहां से मिल जाएगी।

Official Website Click Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon