Majhi Ladki Bahin Yojana April Installment Date 2025: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘माझी लाडकी बहिन’ योजना की 10वीं किस्त अब अप्रैल 2025 में बांटी जाएगी। यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए चलाई जा रही है, जिसके तहत हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब तक 9 किस्तें दी जा चुकी हैं और अब अप्रैल में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 10वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इस योजना का फायदा उन महिलाओं को मिल रहा है जो शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त हैं और जिनकी उम्र 21 से 65 साल के बीच है। हाल ही में राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया है।
हालांकि इस बार कुछ बदलाव भी किए गए हैं जिनमें कुछ महिलाओं को केवल 500 रुपये ही मिलेंगे, और 9 लाख महिलाओं के आवेदन खारिज भी किए गए हैं। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आपको अप्रैल की किस्त कब मिलेगी और किसे कितनी राशि मिलेगी, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहाँ हमने सरल भाषा में पूरी जानकारी दी है।
Majhi Ladki Bahin Yojana April Installment Date 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Majhi Ladki Bahin Yojana April Installment Date 2025 |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
शुरू किसने किया | महाराष्ट्र सरकार के द्वारा |
शुरू होने की तारीख | 28 जून 2024 |
लाभ | हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे |
अप्रैल 2025 की क़िस्त | 10वीं किस्त |
क़िस्त की तारीख | 24 अप्रैल से दो चरणों में |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Majhi Ladki Bahin Yojana April Installment Update
माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत अब तक राज्य सरकार ने 9 किस्तें बांट दी थीं। लेकिन कई महिलाओं की शिकायत थी कि उन्हें मार्च की किस्त नहीं मिली है। ऐसे में अब सरकार ने घोषणा की है कि जिन महिलाओं को मार्च का पैसा नहीं मिला, उन्हें अप्रैल की किस्त के साथ दोनों महीनों की राशि यानी 3000 रुपये दिए जाएंगे। इससे लगभग 50 लाख महिलाओं को राहत मिलेगी।
इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी लाभार्थियों से कहा है कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ है तो npci.org.in पोर्टल पर जाकर DBT एक्टिवेट करना होगा। इसके अलावा महिलाएं अपने बैंक में जाकर भी अपने बैंक खाता में डीबीटी चालू करवा सकती है।
Ladki Bahin Yojana: अब महिलाओ को सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे, जानिए पूरी खबर
Majhi Ladki Bahin Yojana April Installment Date 2025
माझी लाडकी बहिन योजना के दसवीं किस्त यानी अप्रैल महीने की किस्त को राज्य सरकार ने अक्षय तृतीया से पहले बांटने का फैसला किया है, जो कि इस साल 30 अप्रैल को आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दसवीं किस्त कविता राज्य सरकार द्वारा दो चरणों में किया जाएगा।
पहले चरण का शुरुआत 24 अप्रैल से होने वाला है जिस दौरान राज्य की एक करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेंगे। वहीं दूसरा चरण का शुरुआत 27 अप्रैल से होगा और इस दौरान भी राज्य की लगभग करोड़ों महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा होगी।
इन महिलाओं को सिर्फ 500 रुपये मिलेंगे?
माझी लाडकी बहिन योजना की नई अपडेट के अनुसार जो महिलाएं पहले से ‘नमो शेतकरी सन्मान योजना’ के तहत हर महीने 1000 रुपये ले रही हैं, उन्हें माझी लाडकी बहिन योजना के तहत अब सिर्फ 500 रुपये ही मिलेंगे। इसका मकसद यह है कि कोई भी महिला दो योजनाओं के तहत कुल मिलाकर 1500 रुपये से ज्यादा ना पाए।
9 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे लाभ
माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं के सत्यापन किया गया। इस दौरान राज्य की करीबन 9 लाख महिलाओं के आवेदन को खारिज कर दिया गया है। आवेदन खारिज करने के पीछे सरकार द्वारा बताया गया है कि महिलाओं के द्वारा संपूर्ण पात्रताएं पूर्ण नहीं किया जा रहे थे जिसके कारण उन्हें योजना से बाहर किया गया है, जिसके पीछे निम्नलिखित कारण थे –
- महिला के परिवार का सालाना आय 2.5 लाख से अधिक होना
- परिवार में 4 पहिया वाहन का होना (ट्रैक्टर को छोड़कर)
- महिला का किसी अन्य सरकारी योजना से लाभ लेना
- परिवार में सरकारी नौकरी या आयकर दाता होना
Ladki Bahin Yojana: बुरी खबर! इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे अगली किस्त के 1500 रूपये
माझी लाडकी बहिन योजना के लिए पात्रता
अगर आप भी माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है –
- सबसे पहला तो महिला का उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी इस योजना से लाभ मिलेंगे।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक हो और DBT Active हो।
- महिला सरकारी नौकरी में ना हो और ना ही परिवार आयकर दाता होना चाहिए।
- महिला पहले से किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हो तो उसे किसी योजना का लाभ मिलेगा।
निष्कर्ष
माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए एक बहुत ही मददगार योजना बन चुकी है। अप्रैल 2025 में इसकी 10वीं किस्त अक्षय तृतीया से पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में आ जाएगी। अगर आप योजना की शर्तों को पूरा करती हैं, तो आपको हर महीने 1500 रुपये की मदद मिलती रहेगी।